उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाक़ों में सोमवार को बर्फबारी हुई जिससे निचले इलाकों में सर्द हवाएं चलने लगीं और ठंड बढ़ गयी। उत्तराखंड में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, मुनस्यारी, हेमकुंड साहिब जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फ पड़ी । निचले इलाकों में सर्द और बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आयी और ठंड बढ़ गयी । मसूरी, धनोल्टी और चकराता जैसे स्थानों पर भी कुछ देर बर्फबारी हुई कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश के भी कई हिस्सों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई। वही, जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे चला गया।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के बीच मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश और कोहरा पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली में 24 और 25 दिसंबर की सुबह घना कोहरा छा सकता है। वहीं, 27 और 28 दिसंबर को इन क्षेत्रों में बारिश या हल्की बौछारें होने की संभावना है।

Live Updates
16:08 (IST) 24 Dec 2024
Weather Update LIVE: राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हुई है जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह तक बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गयी। पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गयी। सबसे अधिक नौ मिलीमीटर बारिश भादरा के हनुमानगढ़ में हुई। इस दौरान राज्य में कहीं कहीं पर कोहरा दर्ज किया गया। राज्य के अनेक इलाके कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं और कहीं कहीं 'शीत दिन' व कहीं 'अति शीत दिन' रहा। निम्नतम न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस डूंगरपुर में दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीकानेर, जयपुर संभाग में बादल छाए हुए हैं और अनेक जगह हल्की बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा 26-27 सितंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसका प्रभाव उदयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग तथा शेखावाटी इलाके में देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से बादल छाए रहने व कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है।

15:16 (IST) 24 Dec 2024
Weather Update LIVE: कश्मीर में ठंड

कश्मीर में भीषण ठंड जारी है और सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात से तीन डिग्री कम है। दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने बताया कि 27 दिसंबर की दोपहर से लेकर अगले दिन पूर्वाह्न तक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 दिसंबर को मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, जबकि नए साल की पूर्व संध्या पर ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभव है।

14:07 (IST) 24 Dec 2024
Weather Update LIVE: हिमाचल प्रदेश में शीतलहर

IMD के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में 24 और 25 दिसंबर को और 26 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों में शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

13:40 (IST) 24 Dec 2024
Weather Update LIVE: कैसा होगा हिमाचल प्रदेश में मौसम?

हिमाचल प्रदेश के मौसम की बात की जाये तो अगले 1-2 घंटों के दौरान बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कारगिल, किन्नौर, कुल्लू, लाहुल और स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हल्की से मध्यम बारिश होगी।

13:15 (IST) 24 Dec 2024
Weather Update LIVE: इन राज्यों में हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर के अनुसार, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश और तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके साथ ही हिमाचलप्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है।

12:25 (IST) 24 Dec 2024
Delhi Weather LIVE: दिल्ली में कोहरा और शीतलहर

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

11:59 (IST) 24 Dec 2024
Weather Update LIVE: इन राज्यों में होगा शीतलहर का कहर

IMD ने 24 दिसंबर से जम्मू और कश्मीर में भीषण शीत लहर चलने का अनुमान लगाया है । इसके अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में 23 से 25 दिसंबर तक घने कोहरे की स्थिति और शीत लहर चलने की संभावना है।

11:37 (IST) 24 Dec 2024
Delhi Weather LIVE: दिल्ली का AQI गंभीर

राजधानी दिल्ली का AQI मंगलवार को 'गंभीर' श्रेणी में रहा। सुबह 7 बजे AQI 403 दर्ज किया गया। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही। AQI रीडिंग में अलीपुर में 417, आनंद विहार में 423, आरके पुरम में 425 और आईटीओ में 402 दर्ज किया गया।

11:01 (IST) 24 Dec 2024
Weather Update LIVE: जम्मू-कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे

जम्मू-कश्मीर में शीत लहर का असर लोगों के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है और कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मंगलवार सुबह 5 बजे श्रीनगर में तापमान -5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुलमर्ग में -0.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में - 6.8 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में - 0.8 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में - 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

10:27 (IST) 24 Dec 2024
Weather Update LIVE: राजस्थान में ठंड का कहर

राजस्थान में ठंड का कहर जारी है। तापमान गिरने से दैनिक जीवन पर काफी असर पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बीकानेर में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, माउंट आबू में भी तापमान काफी कम हो गया है।

10:04 (IST) 24 Dec 2024
Weather Update LIVE: उत्तर भारत में ठंड

उत्तर भारत ठंड की चपेट में है और कई राज्यों में तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली में मंगलवार को कुछ हिस्सों में कोहरे की हल्की परत छाई रही। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में तापमान में गिरावट जारी रहने के कारण लोगों ने शेल्टर होम में शरण ली।

09:17 (IST) 24 Dec 2024
Delhi Weather LIVE: लोगों ने लिया रैन बसेरों में आश्रय

दिल्ली में गिरते तापमान के कारण लोग रैन बसेरों में रह रहे हैं। वहीं, यूपी के आगरा में धुंध के कारण विजिबिलिटी कम हो गयी है।

09:14 (IST) 24 Dec 2024
Delhi Weather LIVE: दिल्ली-एनसीआर में धुंध

दिल्ली-एनसीआर में धुंध की परत छाई हुई है। आईएमडी के अनुसार न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी में एयर क्वालिटी 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है।

09:12 (IST) 24 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: जम्मू-कश्मीर में तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी और शीतलहर से तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे चला गया है। राजौरी के पीरपंजाल में पहाड़ों से बहने वाला पानी जम गया है। प्रभावित इलाकों में राजौरी, थन्ना मंडी, देहरा की गली और बफलियाज रोड शामिल हैं

23:34 (IST) 23 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम?

आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। राज्य में बर्फबारी से सेब उत्पादकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है, जिससे ऊपरी शिमला क्षेत्र में अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है। हालांकि, ऊना, हमीरपुर, चंबा और मंडी समेत निचली पहाड़ियों में भीषण शीतलहर जारी रही। 

23:31 (IST) 23 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: जम्मू-कश्मीर में पानी सप्लाई की लाइनें जमी

आज का मौसम LIVE: कश्मीर घाटी में भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रही, जिससे पानी की आपूर्ति वाली पाइपलाइनें में बर्फ जम गईं, जबकि कई जलाशयों की सतह पर बर्फ की पतली परत जम गई। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात से करीब चार डिग्री अधिक था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है।

23:29 (IST) 23 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: पंजाब के मौसम पर क्या है अपडेट?

आज का मौसम LIVE: पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई। पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम था। अमृतसर में अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री जबकि लुधियाना में 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा के करीब या उससे नीचे रहा और गुरदासपुर में चार डिग्री तापमान दर्ज किया गया और भीषण ठंड रही।

23:29 (IST) 23 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: हरियाणा के मौसम पर क्या है अपडेट?

आज का मौसम LIVE: हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में दिन में हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है।

हरियाणा में अंबाला में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में भी अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में करनाल में भी ठंड का प्रकोप रहा और यहां अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री रहा, जबकि सिरसा में अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि हरियाणा के हिसार (10.8 डिग्री), रोहतक (11.8 डिग्री) और गुरुग्राम (11.4 डिग्री) सहित कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

23:27 (IST) 23 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश से पारा लुढ़का

आज का मौसम LIVE: उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सोमवार को हल्की बारिश के बाद पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में दिन के तापमान में तेजी से गिरावट आई, जबकि कश्मीर में भीषण शीतलहर जारी रही और पारा शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया। हिमाचल प्रदेश में शिमला और आसपास के इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई, जिसके कारण राज्य में 30 सड़कें बंद हो गईं।

23:00 (IST) 23 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: कल दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

आज का मौसम LIVE: आईएमडी ने मंगलवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

22:59 (IST) 23 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: बारिश के बाद भी दिल्ली के AQI में सुधार नहीं

आज का मौसम LIVE: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, हल्की बारिश के बावजूद राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार नहीं हुआ और यह 406 रहा, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।

22:59 (IST) 23 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में आज मौसम कैसा रहा?

आज का मौसम LIVE: दिल्ली में सोमवार को सुबह बूंदाबांदी हुई और कोहरा छाया रहा तथा न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।

20:21 (IST) 23 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: हरियाणा में कैसा रहा मौसम?

आज का मौसम LIVE: IMD के अनुसार, हरियाणा में अंबाला में अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है, जबकि हिसार में भी 14.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिन में ठंड रही। करनाल में भी दिन में 13.6 डिग्री तापमान के साथ ठंड का माहौल रहा, जबकि सिरसा में अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, हरियाणा के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जिसमें हिसार (10.8 डिग्री), रोहतक (11.8 डिग्री), गुरुग्राम (11.4 डिग्री) और सिरसा (12.4 डिग्री) शामिल हैं।

20:14 (IST) 23 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: पंजाब में कैसा रहा मौसम?

आज का मौसम LIVE: पंजाब में पटियाला में दिन में ठंड का कहर जारी रहा और अधिकतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। अमृतसर में अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा के करीब या उससे नीचे रहा। गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया, जो कड़ाके की ठंड की मार झेल रहा है।

18:36 (IST) 23 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: कश्मीर में जारी शीतलहर के बीच हुए मौसम विभाग की सलाह

आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग ने सोमवार को पर्यटकों को कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कों पर बर्फ की स्थिति और शून्य से नीचे तापमान के मद्देनजर यातायात पुलिस द्वारा जारी परामर्श का पालन करने की सलाह दी। घाटी में सोमवार को तीव्र शीतलहर की स्थिति बनी रही तथा पूरे क्षेत्र में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे रहा। शून्य से नीचे के तापमान के कारण जलापूर्ति लाइन में पानी जम गया, जबकि कई जलाशयों की सतह पर बर्फ की पतली परत जम गई।

18:27 (IST) 23 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

आज का मौसम LIVE: मौसम कार्यालय ने कहा कि शुक्रवार से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की संभावना है। सोमवार तथा मंगलवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर और शुक्रवार तथा शनिवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। मौसम कार्यालय ने कहा कि ऊंचाई वाले आदिवासी इलाकों और पहाड़ी दर्रों में कड़ाके की ठंड जारी है, तापमान जमाव बिन्दु से नीचे 14 से 18 डिग्री है। मध्य और ऊंचाई पहाड़ी इलाकों में कई जगहों पर पाइपलाइनों में पानी जम गया है। झरने, छोटी नदियां जैसे पानी के प्राकृतिक स्रोत जम गए हैं, जिससे पानी का बहाव कम हो गया है और जलविद्युत उत्पादन प्रभावित हुआ है। एक अक्टूबर से 23 दिसंबर तक मानसून के बाद राज्य में सामान्य से 97 प्रतिशत कम बारिश हुई। राज्य में औसत 69.2 मिलीमीटर के मुकाबले 2.3 मिलीमीटर बारिश हुई। 

18:02 (IST) 23 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: हिमाचल प्रदेश में इस जगह घने कोहरे का अलर्ट

आज का मौसम LIVE: मौसम विभाग में मंगलवार से गुरुवार तक भाखड़ा बांध जलाशय क्षेत्र और मंडी में बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में घने कोहरे को लेकर ‘येलो’ अलर्ट चेतावनी जारी की गई है।

18:00 (IST) 23 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में ठंड

आज का मौसम LIVE: हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में भीषण ठंड जारी है। ऊना, हमीरपुर, चंबा और मंडी में शीतलहर के हालात हैं, जबकि सुंदरनगर में कड़ाके की ठंड है। मौसम विभाग ने बताया कि मंडी और सुंदरनगर इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। विभाग ने सोमवार को बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी जिलों में बृहस्पतिवार तक जबरदस्त ठंड का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। ताबो राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से नीचे 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सुमदो, कुसुमसेरी और कल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 5.3 डिग्री सेल्सियस, शून्य से नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

17:42 (IST) 23 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: बर्फबारी से हिमाचल में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

आज का मौसम LIVE: बर्फबारी से हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। एक स्थानीय होटल व्यवसायी सुशांत नाग ने कहा कि बर्फबारी के कारण पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल में बुकिंग भी बढ़ने की संभावना है। शिमला के एक अन्य होटल व्यवसायी राहुल चावला ने बताया कि क्रिसमस से पहले बर्फबारी तथा आने वाले दिनों में और बर्फबारी के पूर्वानुमान से पर्यटकों के आगमन में 50 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। ‘शिमला होटल एवं टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष एम के सेठ ने पहले कहा था कि क्रिसमस के लिए काफी बुकिंग हो चुकी है और नए साल के लिए 30 प्रतिशत से अधिक अग्रिम बुकिंग हो चुकी है।

17:29 (IST) 23 Dec 2024
Aaj ka Mausam LIVE: शिमला में बर्फबारी से सेब किसान खुश

आज का मौसम LIVE: शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी से किसानों को सेब की अच्छी पैदावार की उम्मीद है। बर्फबारी को सेब की पैदावार के लिए ‘‘सफेद खाद’’ माना जाता है। सेब की खेती हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगभग 5,000 करोड़ रुपये का योगदान देती है।

दिल्ली की एयर क्वालिटी रविवार को और खराब हो गई और AQI शाम चार बजे 409 पर पहुंच गया जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। दिल्ली में आज तापमान 17.87 डिग्री सेल्सियस है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 14.05 डिग्री सेल्सियस और 17.87 डिग्री सेल्सियस रहेगा।