बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेतृत्व वाली एनडीए अपनी सरकार बनाने में कामियाब रही। भाजपा कार्यकर्ताओं पार्टी कार्यालय में जश्न माना रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी भी इस जश्न में शामिल होने पार्टी कार्यालय जाएंगे। मंगलवार को करीब दो दशक के बाद बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सहयोगी जेडीयू से ज्यादा सीटें जीती हैं। एनडीए को 125 सीटें मिली जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें गईं।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, ‘मैं बिहार के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने चौथी बार एनडीए में विश्वास व्यक्त किया। यह साधारण नहीं है। भारतीय राजनीति में बहुत कम ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनपर लोगों ने चौथी बार भरोसा किया है। जनता ने एनडीए को स्पष्ट जनादेश दिया है, इसमें कोई भ्रम नहीं है। एक गठबंधन में, सभी पार्टियां समान संख्या में सीटें नहीं जीतती हैं। किसने कितनी सीटें जीतीं यह अप्रासंगिक है। लोगों ने एनडीए को वोट दिया। भाजपा ने जदयू की जीत में और जदयू ने भाजपा की जीत में भूमिका निभाई। जदयू, भाजपा, वीआईपी और हम ने एक साथ काम किया, फिर हमने जीत दर्ज की।’

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत का श्रेय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने बिहार फ़र्स्ट – बिहारी फ़र्स्ट पर विश्वास किया और एनडीए को जीता पीएम पर भरोसा जताया है। पासवान ने कहा कि पिता की मौत के बाद उनके पास प्रचार के लिए समय कम था इसके बाद भी वे मैदान में उतरे और अच्छा किया। चिराग ने कहा “जनता ने हमें 6% वोट दिया है।”

बिहार में इस बार 135 सीटों पर अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने वाली लोजपा ने जदयू की सभी 115 सीट के साथ भाजपा के खिलाफ भागलपुर, गोविंदगंज और रोसड़ा में अपने उम्मीदवार खड़े किये थे। इसके अलावा लोजपा ने भाजपा की सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की 11 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) की छह सीट पर भी उम्मीदवार उतारे थे। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल लोजपा के बिहार में अलग रुख अपनाने के कारण जदयू को तो भारी नुकसान हुआ। इस चुनाव में लोजपा ने सबसे ज्यादा जदयु को 34 सीटों पर नुकसान पहुंचाया है।

बिहार में 20 घंटे तक चली मतगणना के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 125 सीटों के साथ विजेता घोषित कर दिया गया। वहीं, महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं। अन्य पार्टियों के खाते में भी 8 सीटें आई हैं। बता दें कि 243 विधानसभा सीटों वाले राज्य में बहुमत के लिए दलों को 122 का आंकड़ा पार करना था।

इससे पहले राजद ने आरोप लगाया था कि उसके विजयी उम्मीदवारों को चुनाव आयोग की तरफ से सर्टिफिकेट नहीं जारी किए गए। राजद नेता मनोज झा इस मामले में चुनाव आयोग के अधिकारियों से भी मिले थे। इस पर स्थिति साफ करते हुए ईसी ने बताया कि उन पर कोई दबाव नहीं है और सभी को सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं।

Live Blog

Highlights

    17:12 (IST)11 Nov 2020
    विकास के लिए प्रधानमंत्री का मजबूत होना जरुरी है -चिराग पासवान

    लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, 'मैं चाहता था कि बीजेपी सफल रहे। LJP को 25 लाख वोटरों का भरोसा मिला है। अकेले लड़ने पर ये वोट मिले हैं। हमसे पिछलग्गू पार्टी का टैग हटा है। मत प्रतिशत से पार्टी को नई ऊर्जा मिली है। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री को जनादेश दिया है। विकास के लिए प्रधानमंत्री का मजबूत होना जरुरी है, बिहार में बीजेपी का मजबूत होना जरुरी है. हमारी पार्टी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। अकेले जब हम इतना अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं तो 2025 में हम बेहतर करेंगे।'

    16:28 (IST)11 Nov 2020
    बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने जा रहे हैं ओवैसी

    AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश और बंगाल में भी चुनाव लड़ने की योजना बनाई है। उन्होने कहा "मैं पश्चिम बंगाल, यूपी के साथ ही भारत का हर चुनाव लड़ूंगा। मुझे केवल मौत ही रोक सकती है। क्या मुझे चुनाव लड़ने से पहले किसी से पूछना होगा? मैं बेजुबानों के लिए लड़ता हूं। मुझे पूरा हक है अपनी पार्टी के विस्तार करने का।"

    16:02 (IST)11 Nov 2020
    जेपी नड्डा के आवास पर जाकर अमित शाह ने बधाई दी

    चुनाव परिणाम के बाद आज गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। शाह ने कहा, 'बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न प्रदेशों के उपचुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता देश के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं।'



    15:27 (IST)11 Nov 2020
    नीतीश कुमार अभी दिल्ली नहीं जाएंगे, उनके चेहरे पर चुनाव लड़ा गया है और मुख्यमंत्री भी वही बनेंगे

    जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी का कहना है कि नीतीश कुमार अभी दिल्ली नहीं जाएंगे, उनके चेहरे पर चुनाव लड़ा गया है और मुख्यमंत्री भी वही बनेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस तरह का एजेंडा सेट करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके अपने विचार हैं। मगर बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के नाम पर ही वोट दिया है। 

    15:01 (IST)11 Nov 2020
    नीतीश मुख्यमंत्री बने रहेंगे, चुनावों में ऐसा होता है, कुछ अधिक सीटें जीतते हैं और कुछ कम जीतते हैं - सुशील कुमार मोदी

    सुशील कुमार मोदी ने आज कहा, "नीतीशजी मुख्यमंत्री बने रहेंगे क्योंकि यह हमारी प्रतिबद्धता थी। इस पर कोई भ्रम नहीं है।" उन्होंने कहा,"चुनावों में ऐसा होता है, कुछ अधिक सीटें जीतते हैं और कुछ कम जीतते हैं, लेकिन हम समान भागीदार हैं।"

    14:09 (IST)11 Nov 2020
    सुशील कुमार मोदी ने कहा, 'मैं बिहार के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने चौथी बार एनडीए में विश्वास व्यक्त किया।"

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, 'मैं बिहार के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने चौथी बार एनडीए में विश्वास व्यक्त किया। यह साधारण नहीं है। भारतीय राजनीति में बहुत कम ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनपर लोगों ने चौथी बार भरोसा किया है। जनता ने एनडीए को स्पष्ट जनादेश दिया है, इसमें कोई भ्रम नहीं है। एक गठबंधन में, सभी पार्टियां समान संख्या में सीटें नहीं जीतती हैं। किसने कितनी सीटें जीतीं यह अप्रासंगिक है। लोगों ने एनडीए को वोट दिया। भाजपा ने जदयू की जीत में और जदयू ने भाजपा की जीत में भूमिका निभाई। जदयू, भाजपा, वीआईपी और हम ने एक साथ काम किया, फिर हमने जीत दर्ज की।'

    13:36 (IST)11 Nov 2020
    बरबीघा में JDU ने कांग्रेस के महज 113 वोटों से हराया

    बरबीघा में जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार सुदर्शन कुमार ने कांग्रेस के गजानन शाही को महज 113 वोटों से हराया। वहीं भोरे सीट में जीत का अंतर केवल 462 था। इस सीट से जेडीयू के सुनील कुमार ने बाजी मारी। उन्होने भाकपा (माले) के जितेन्द्र पासवान को हराया।

    12:57 (IST)11 Nov 2020
    हिलसा सीट पर महज 12 वोटों के अंतर से जेडीयू ने जीत दर्ज़ की

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा की हिलसा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। यह सीट महज 12 वोटों के अंतर से जेडीयू के खाते में चली गई। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, जेडीयू उम्मीदवार कृष्ण मुरारी शरण को 61,848 वोट मिले हैं जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरजेडी उम्मीदवार अत्री मुनि यादव को 61,836 वोट मिले हैं। इस सीट पर मात्र 12 वोटों ने हार जीत का अंतर तय किया।

    12:33 (IST)11 Nov 2020
    अगर लाेजपा के वाेट भाजपा काे मिले हाेते ताे भाजपा जीत जाती

    भागलपुर में भाजपा प्रत्याशी राेहित पांडेय की हार केवल 950 वाेटाें से हुई, जबकि यहां के लाेजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने 20,434 वाेट लाकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। भागलपुर सीट से भाजपा के बागी विजय साह काे भी 3292 वाेट आए।

    11:49 (IST)11 Nov 2020
    राजद का आरोप 4-5 घंटो तक एनडीए को 122 और महागठबंधन को 96-100 पर रोके रखा गया

    राजद का आरोप है कि साज़िशन 4-5 घंटो तक एनडीए को 122 और महागठबंधन को 96-100 पर रोके रखा गया। राजद ने 10 सीटों पर दोबारा मतगणना की मांग की है। दूसरी ओर, भाजपा और जदयू ने 1-1 सीटों पर रिकाउंटिंग की मांग की है।

    11:23 (IST)11 Nov 2020
    भागलपुर, नाथनगर, गाेपालपुर ओर सुल्तानगंजपर पर चिराग ने अपने उम्मीदवार उतारे थे

    भागलपुर जिले की सात विधानसभा सीटों में से चार सीट भागलपुर, नाथनगर, गाेपालपुर ओर सुल्तानगंजपर पर चिराग ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से भागलपुर और नाथनगर सीट पर एनडीए को हार का सामना करना पड़ा है। भागलपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार अजीत शर्मा ने भाजपा के रोहित पांडे को 1,113 मतों के अंतर से हराया, जिसमें लोजपा के उम्मीदवार राजेश वर्मा ने 20,000 से अधिक वोट हासिल किए। भागलपुर सीट से भाजपा के बागी विजय साह काे भी 3292 वोट मिले।

    10:57 (IST)11 Nov 2020
    लोजपा ने जदयू की सभी 115 सीट के साथ भाजपा के खिलाफ भी उम्मीदवार उतारे थे

    बिहार में इस बार 135 सीटों पर अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने वाली लोजपा ने जदयू की सभी 115 सीट के साथ भाजपा के खिलाफ भागलपुर, गोविंदगंज और रोसड़ा में अपने उम्मीदवार खड़े किये थे। इसके अलावा लोजपा ने भाजपा की सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की 11 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) की छह सीट पर भी उम्मीदवार उतारे थे। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल लोजपा के बिहार में अलग रुख अपनाने के कारण जदयू को तो भारी नुकसान हुआ। उसके कारण जदयू इस बार 43 सीटों पर ही सिमट गई। वहीं चिराग अपने चचेरे भाई और प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज के बड़े भाई क्रष्ण राज को रसोड़ा विधानसभा सीट से चुनाव जीतने में असफल रहे।

    10:31 (IST)11 Nov 2020
    एलजेपी एनडीए के चार दर्जन प्रत्याशियों को हारने में सफल रही

    बिहार विधानसभा चुनाव में खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने प्रत्याशी खड़े कर सिर्फ जनता दल यूनाइटेड (JDU) को ही नहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) को भी नुकसान पहुंचा है। लोजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के चार दर्जन प्रत्याशियों को हारने में सफल रही। सबसे ज्यादा लोजपा ने जदयु को 34 सीटों पर नुकसान पहुंचाया।

    10:18 (IST)11 Nov 2020
    137 में सिर्फ एक ही सीट पर जीत दर्ज कर पाई लोजपा, अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन

    लोकजनशक्ति पार्टी के मुखिया राम विलास पासवान के निधन के बाद चिराग पासवान के लिए यह चुनाव चुनौती साबित हुआ। एलजीपी ने 137 सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन केवल एक पर ही जीत मिल पाई। यह अक्टूबर 2000 के बाद सबसे खऱाब प्रदर्शन है। हालांकि, चिराग पासवान ने एक ट्वीट में कहा कि पार्टी मजबूत हुई है और इसका वोट शेयर बढ़ा है। उन्होंने बीजेपी की तारीफ की और जीत की बधाई दी।

    09:47 (IST)11 Nov 2020
    CPI-ML के प्रत्याशी को मिली बिहार चुनाव की सबसे बड़ी जीत

    बलरामपुर विधानसभा सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी ने 53 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। बलरामपुर विधानसभा सीट पर कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट - लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) के प्रत्याशी महबूब आलम को 104489 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर एनडीए का हिस्सा रही विकासशील इंसान पार्टी रही। VIP के प्रत्याशी बरुण कुमार झा को कुल 50892 वोट मिले

    09:19 (IST)11 Nov 2020
    जिस विधानसभा में रैली के दौरान नीतीश पर फेंके गए प्याज, वहां जदयू की जीत

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हरलाखी सीट पर हुई सभा में पत्थर और प्याज मंच की तरफ फेंके गए थे। यहां मुकाबला जेडीयू और सीपीआई के बीच था। सीपीआई से राम नरेश पांडेय और जेडीयू के सुधांशु शेखर सामने-सामने थे। इस चुनाव में सुधांशु शेखर के खाते में 60393 वोट पड़े और उन्होंने जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर रहे राम नरेश पांडेय को 42800 मतों से संतोष करना पड़ा। आपको बता दें कि नीतीश कुमार की सभा में पत्थर और प्याज फेंकने की घटना ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। नीतीश कुमार ने लोगों से पत्थर और प्याज फेंकने वालों को रोकने से मना किया और कहा, 'फेंको, फेंको और फेंको'।

    08:48 (IST)11 Nov 2020
    भाजपा से लोजपा में कूदे बागी नहीं हासिल कर पाए जीत

    भाजपा के 22 बागी लोजपा के टिकट पर मैदान में थे। भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के लोजपा में आकर सिंबल लेने की घटना चुनाव में काफी सूर्खी बटोरी थी। पर, इन बागियों से भी लोजपा का भला नहीं हो सका। एक भी सीट पर ये बागी लोजपा को सीट दिलाने में सफल नहीं हो सके। तीनों चरणों में भाजपा के बागी लोजपा के टिकट पर मैदान में थे। जदयू के बागी और पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा भी लोजपा के टिकट से लड़े और हार गये। इन 22 बागियों में से 21 जदयू के खिलाफ उतरे थे। वहीं एक उम्मीदवार बनियापुर से वीआईपी के खिलाफ थे। 

    08:14 (IST)11 Nov 2020
    ईसी ने सारे नतीजे निकाले, धमदाहा-बांका से जदयू की जीत

    धमदाहा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी लेशी सिंह और रुपौली विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी बीमा भारती की जीत हुई है। बांका के बेलहर से जदयू के मनोज यादव ने करीब ढाई हजार मतों से चुनाव जीता है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के रामदेव यादव को हराया है। हम के संस्थापक जीतन राम मांझी करीब 15 हजार से अधिक मतों से जीते है तो राजद के उदय नारायण चौधरी हारे है। परसा से जेडीयू उम्मीदवार लालू के समधी चंद्रिका राय हार गये हैं। सुपौल से जदयू के बिजेंद्र यादव ने लोजपा के प्रभाष चंद्र मंडल और राजद के मिन्नौतल्लाह रहमानी को हरा दिया है।

    05:59 (IST)11 Nov 2020
    विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी हारे, लेकिन पार्टी ने 4 सीटें जीतीं

    विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। हालांकि उनकी पार्टी ने चार सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इससे प्रदेश की राजनीति में वह प्रमुख नेता बन गए हैं। 

    02:10 (IST)11 Nov 2020
    सीएम पर जबरन आरजेडी उम्मीदवारों को हरवाने का आरोप

    राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज झा का आरोप है कि सीएम नीतीश कुमार ने प्रशासन पर दबाव बनाकर आरजेडी उम्मीदवारों को जबरन पराजित घोषित करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम अब और कलंक अपने ऊपर न लें। 

    23:03 (IST)10 Nov 2020
    जारी है वोटों की गिनती

    बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। अभी तक सभी सीटों के परिणाम घोषित नहीं किये जा सके हैं। एनडीए इस चुनाव में सबसे ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। देर रात सभी सीटों के परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे।

    22:39 (IST)10 Nov 2020
    राजद, कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आयोग से मिला, EC ने दिया जवाब

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कथित रूप से मतगणना को प्रभावित करने के मुद्दे को उठाने के लिए राजद और कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के कार्यालय में पहुंचा था। इधर चुनाव आयोग के उमेश सिन्हा ने आरजेडी के आरोपों पर कहा कि ईसी कभी भी किसी के दबाव में काम नहीं करता है। सभी अधिकारी ईमानदारी से बिहार चुनाव की घोषणा में लगे हुए हैं।

    22:14 (IST)10 Nov 2020
    हमें ‘वोट कटवा’ कहने वालों को बिहार के लोगों ने माकूल जवाब दिया: एआईएमआईएम

    न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव की तस्वीर धुंधली नजर आने के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने मंगलवार को राज्य की जनता ने उन लोगों ने माकूल जवाब दिया है जो उसे 'वोट कटवा' कह रहे थे। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी बिहार के सीमांचल क्षेत्र की पांच सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए है। इन इलाके में अच्छी-खासी मुस्लिम आबादी है। पार्टी ने 3 सीटों पर जीत भी हासिल की है।

    21:45 (IST)10 Nov 2020
    बखरी, बरूराज सीट का हाल जानिए

    बखरी सीट से भाकपा के सूर्यकांत पासवान ने भाजपा के रामशंकर पासवान को 777 मतों से हराया है। बरुराज सीट से भाजपा के अरुण कुमार सिंह ने राजद के नंद कुमार राय को 43,654 वोटों से हरा दिया है। भभुआ सीट से राजद के भरत बिंद ने भाजपा की रिंकी रानी पांडेय ने 10,045 को मतों से पराजित कर दिया है।

    21:30 (IST)10 Nov 2020
    RJD का ट्वीट - प्रत्याशियों को नहीं मिल रहा जीत का सर्टिफिकेट

    बिहार में वोटों की गिनती जारी है। इस बीच RJD का ट्वीट सामने आया है। पार्टी ने कहा है कि - ''ये उन 119 सीटों की सूची है जहां गिनती संपूर्ण होने के बाद महागठबंधन के उम्मीदवार जीत चुके है. रिटर्निंग ऑफ़िसर ने उन्हें जीत की बधाई दी लेकिन अब सर्टिफ़िकेट नहीं दे रहे है कह रहे है कि आप हार गए है. ECI की वेबसाइट पर भी इन्हें जीता हुआ दिखाया गया। जनतंत्र में ऐसी लूट नहीं चलेगी।''

    21:07 (IST)10 Nov 2020
    नोखा औऱ पारू में किसकी हुई जीत? पढ़ें

    पारू से भाजपा के अशोक कुमार सिंह ने निर्दलीय शंकर प्रसाद को 14698 वोट से हराया है। नोखा से राजद की अनिता देवी ने जदयू के नागेंद्र चंद्रवंशी को 17672 वोट से हराया

    20:46 (IST)10 Nov 2020
    लालू के लाल तेजस्वी यादव कितने वोटों से आगे? पढ़ें

    चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में राजद नेता तेजस्वी यादव भाजपा के सतीश कुमार से 27839 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी वोटों की गिनती जारी है। देर रात तक सभी सीटों पर गिनती खत्म होने की संभावना है।

    20:20 (IST)10 Nov 2020
    मधेपुरा सीट का हाल जानिए

    जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव मधेपुरा से चुनाव हार चुके हैं। बथनाहा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अनिल कुमार ने कांग्रेस के संजय राम को 46818 मतों से पराजित किया। गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इन्सान पार्टी स्वीटी सिंह ने राजद के अफजल अली खान को 7280 मतों से पराजित किया।

    19:51 (IST)10 Nov 2020
    मटिहानी में जेडीयू की हार, LJP ने बिगाड़ा खेल?

    बेगूसराय जिले मटिहानी सीट पर भी ऐसी ही परिस्थिति बनी है। मटिहानी से सीपीआई उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की है। राजेंद्र सिंह को 37 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं, जेडीयू के बोगो सिंह को 31 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। जबकि एलजेपी के राजकुमार को सिंह को 26 हजार से ज्यादा मत मिले हैं। एलजेपी सीट तो नहीं जीत पाई लेकिन जेडीयू का नुकसान कर दिया है।

    19:28 (IST)10 Nov 2020
    अमित शाह और नीतीश कुमार की हुई बातचीत

    बिहार के भाजपा के प्रमुख नेता नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक, करीब 6:30 बजे गृह मंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार की बातचीत हुई। 

    19:04 (IST)10 Nov 2020
    24 सीटों के परिणाम देखें

    अब 24 सीटों के परिणाम आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है। सीपीआई-(एम) ने 1, कांग्रेस ने 2, जदयू ने 4, राष्ट्रीय जनता दल ने 7 और विकासशील इंसान पार्टी ने 2 सीट पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा एआईएमआईएम ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है।

    18:42 (IST)10 Nov 2020
    20 सीटों के नतीजे घोषित

    चुनाव आयोग ने 20 सीटों के नतीजे घोषित कर दिये हैं। चुनाव आय़ोग के मुताबिक राजद ने इसमें से 6 सीटों पर जीत हासिल की है। विकासशील इंसान पार्टी ने 2, भारतीय जनता पार्टी ने 6, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने 1, AIMIM ने 1, जनता दल यूनाइटेड ने 2 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है।

    18:24 (IST)10 Nov 2020
    इन 5 सीटों पर AIMIM है आगे

    अमौर - अख्तरुल इमाम
    कोचाधामम - मोहम्मद इजहार अश्फी
    जोकीहाट - शाहनवाज आलम
    बैसी - सैयद रुकनूद्दीन
    बहादुरगंज - अजहर नईमी

    18:08 (IST)10 Nov 2020
    अमौर विधानसभा सीट का हाल जानिए

    बिहार के अब तक के रुझानों की बात करें तो एनडीए बहुमत से आगे निकल गया है। रुझान में एनडीए 130 सीटों पर लीड कर रहा है, जिसमें भाजपा 76 पर और जदयू 48 पर है। वहीं, महागठबंधन 106 सीट पर लीड करता दिख रहा है। रुझान की मानें तो भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस तरह से बिहार में 243 सीटों के रुझान आ गए हैं और इस बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। अमौर विधानसभा सीट पर एआईएमआईएम जीत के करीब है।

    17:46 (IST)10 Nov 2020
    राजद सांसद मनोज झा ने किया दावा - जीत के साथ हम लौटेंगे

    राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि हम रियल टाइम का अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि हमलोगों को उम्मीद है कि 130 से अधिक सीटों पर जीतेंगे। महागठबंधन की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के उम्मीदवार घबराए नहीं मतगणना केंद्र पर बने रहें। हमारी सरकार बनने जा रही है....अगली बार जीत के साथ हम लौटेंगे।

    17:18 (IST)10 Nov 2020
    जीत गए जीतन राम मांझी

    हम पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी करीब 15 हजार से अधिक मतों से जीते हैं। उन्होंने राजद के उदय नारायण चौधरी को हराया है।

    17:00 (IST)10 Nov 2020
    2010 में रहा बीजेपी का सबसे अच्छा प्रदर्शन

    बिहार की राजनीति में बीजेपी का सबसे बेहतर प्रदर्शन 2010 के चुनाव में रहा है। बीजेपी 2010 के चुनाव में 102 सीटों पर चुनाव लड़कर 91 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। बीजेपी का यह सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। इससे ज्यादा सीटें वो बिहार में कभी नहीं जीत पायी है, लेकिन 2010 चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जेडीयू को मिली थी। जेडीयू 141 सीटों पर लड़कर 115 सीटें जीती थी। इससे पहले बिहार के किसी भी चुनाव में बीजेपी 70 सीट का नंबर कभी क्रॉस नहीं कर सकी।

    16:39 (IST)10 Nov 2020
    भाजपा का ही सीएम बने: अजित चौधरी

    बिहार में बीजेपी के SC मोर्चा के प्रमुख अजित चौधरी का कहना है कि कार्यकर्ताओं को लगता है कि अब बीजेपी का ही सीएम बनना चाहिए. बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आपको बता दें कि बिहार में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है, बीजेपी करीब 75 सीटों पर आगे है और जदयू 48 सीटों पर आगे चल रही है।

    16:16 (IST)10 Nov 2020
    महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित है-राष्ट्रीय जनता दल

    राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट कर कहा, 'हम सभी क्षेत्रों के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से संपर्क में है और सभी जिलों से प्राप्त सूचना हमारे पक्ष में है। देर रात तक गणना होगी। महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित है। बिहार ने बदलाव कर दिया है। सभी प्रत्याशी और काउंटिंग एजेंट मतगणना पूरी होने तक काउंटिंग हॉल में बने रहें।'

    15:48 (IST)10 Nov 2020
    बीजेपी उम्मीदवार संजय सराओगी ने राजद के अमर नाथ गामी को 10 हजार से अधिक मतों से हराया

    रिटर्निंग ऑफिसर थियागरंजन एसएम ने दरभंगा सीट पर जानकारी दी कि बीजेपी उम्मीदवार संजय सराओगी ने राजद के अमर नाथ गामी को 10 हजार से अधिक मतों से हराया।