Covid-19: कोरोनावायरस को हराने में सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने मई माह के अंत तक हर दिन एक लाख मरीजों की जांच करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, ताजा आंकड़े उसके इस लक्ष्य से कोसों दूर हैं, क्योंकि सरकार अभी हर दिन करीब 40 हजार ही टेस्ट कर पा रही है। कोविड19इंडियाडॉटओआरजी के आंकड़ों के मुताबिक, 24 अप्रैल तक देश में 6.65 लाख लोगों के टेस्ट हो चुके हैं।
कोरोनावायरस से संक्रमित देशों की संख्या 200 से ज्यादा है। यदि इन देशों में हर दस लाख लोगों के हिसाब से टेस्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत का नंबर बहुत नीचे आता है। यही नहीं, एशियाई देशों में वह नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका से भी पीछे है, जबकि अमेरिका, स्पेन, इटली, जर्मनी और फ्रांस के तो कहीं आसपास भी नहीं ठहरता।
अमेरिका में हर 10 लाख की आबादी पर 4,097 लोगों के टेस्ट हो रहे हैं। वहीं, स्पेन में यह संख्या 7,593, इटली में 10,252, जर्मनी में 10,962 और फ्रांस में 3,436 है। भारत में इस समय हर 10 लाख की आबादी पर सिर्फ 482 लोगों के टेस्ट हो रहे हैं, जबकि हमारा पंरपरागत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान हर दस लाख में से 682 लोगों का कोरोनावायरस टेस्ट कर रहा है।
Follow Jansatta Covid-19 tracker
ईरान में तो हर 10 लाख की आबादी में 5,016 लोगों के टेस्ट हो रहे हैं। नेपाल में हर 10 लाख की आबादी में 1,763 लोगों के कोरोना टेस्ट हो रहे हैं। श्रीलंका भी हमसे आगे है। वहां हर 10 लाख की आबादी पर 712 लोगों के टेस्ट हो रहे हैं। बांग्लादेश और इंडोनेशिया जरूर हमसे पीछे हैं। बांग्लादेश में प्रति दस लाख में 283 और इंडोनेशिया में 264 लोगों के टेस्ट हो रहे हैं।
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?
इन वेबसाइट और ऐप्स से पाएं कोरोना वायरस के सटीक आंकड़ों की जानकारी, दुनिया और भारत के हर राज्य की मिलेगी डिटेल
कोरोना संक्रमण के बीच सुर्खियों में आए तबलीगी जमात और मरकज की कैसे हुई शुरुआत, जानिए