Corona Virus Lock Down extension: कोरोना वायरस के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन की अवधि दो और सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई है। देशभर में अब लॉकडाउन 17 मई तक जारी रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शुक्रवार शाम जारी किए गए प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी दी गई। प्रेस रिलीज में कहा गया है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत लॉकडाउन की अवधि 4 मई के बाद दो सप्ताह के लिए बढ़ाई जा रही है। इस दौरान रेल और हवाई सेवाओं पर भी रोक जारी रहेगी।
बता दें कि देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण 3 मई को खत्म हो रहा था। जिसे 14 दिन बढ़ा दिया गया है। अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान गृह मंत्रालय ने कुछ गाइडलाइंस भी जारी की है।
इस दौरान बताया गया है कि रेड जोन में बड़ी संख्या में अन्य गतिविधियों की अनुमति होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी औद्योगिक और निर्माण गतिविधियाँ, जिनमें मनरेगा कार्य, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ और ईंट-भट्टे शामिल हैं, इनको अनुमति दी गई है।
इसके अलावा ऑरेंज ज़ोन में व्यक्तियों और वाहनों के अंतर-जिला आवागमन को केवल कुछ गतिविधियों के लिए अनुमति दी जाएगी। चौपहिया वाहनों में ड्राइवर के अलावा अधिकतम 2 यात्री होंगे। गृह मंत्रालय के मुताबिक ‘ऑरेंज जोन में टैक्सियों और कैब एग्रीगेटरों को केवल 1 ड्राइवर और 2 यात्रियों के साथ अनुमति दी जाएगी’।
बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालाय की प्रेस ब्रिफिंग के दौरान बताया गया कि पिछले 24 घंटे में भारत में 1,993 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामले 35,043 हो गई है, इसमें से 25,007 मामले सक्रिय हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 564 लोग ठीक हो चुके हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 8,888 हो चुकी है, देश की रिकवरी रेट 25.37% हो चुकी है।संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने इस बात की जानकारी दी।
Corona Virus in India Live Updates
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अब भी 25,007 लोग संक्रमित हैं जबकि 8,888 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। कुल 35,043 संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा | जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए |इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं | क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?