Coronavirus in India: वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने देशभर में कोरोना वायरस के मामले में भारी बढ़ोतरी पर कथित तौर पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। गुरुवार (16 अप्रैल, 2020) को उन्होंने ट्वीट कर कहा, ’24 मार्च को पहला लॉकडाउन लागू किया गया। तब कोरोना वायरस के 590 मरीज थे। 14 अप्रैल (गलती से ट्वीट में 14 मार्च लिख दिया) को दूसरा लॉकडाउन लागू किया गया। तब कोरोना के मामले बढ़कर 11400 के पार पहुंच गए। ये संख्या क्यों और कैसे बढ़ी?’ ट्वीट में पत्रकार आशुतोष ने एक खबर भी शेयर की। जिसमें सरकार से सवाल पूछते हुए कहा गया कि क्या सिर्फ लॉकडाउन के भरोसे यह जंग जीतना चाहता है केंद्र?

Coronavirus in India LIVE

अपने इस ट्वीट के बाद आशुतोष अब सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। ट्विटर यूजर अरविंद यादव @real_ashi_yadav तंज कसते हुए लिखते हैं, ‘तुम्हारे भाई जमातियों की वजह से।’ कर्थिका राजपूत @KartikaRajput लिखती हैं, ‘लगता है आशुतोष जी कल रात की उतरी नहीं…’ अंजाम सिंह @AnjanSingh2020 लिखते हैं, ‘दुनिया ढूंढे समस्या का समाधान, मगर हम ढूंढे हिंदू-मुसलमान। यही वजह से कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई।’ लॉकडाउन की तारीख गलत लिखने पर विक्रांत @vikrantkumar तंज कसते हुए लिखते हैं, ‘ज्यादा हैशटैग डालने के चक्कर मे तारीख गलत लिख दिए। कैसे न्यूज पढ़ते/लिखते थे?

इसी तरह शरद व्यास @vyassharad लिखते हैं, ‘आपको और हमें यह समझना होगा कि आशुतोष जैसे लोग अब लुप्तप्राय हो रहे हैं। इन्हें सही गलत का फर्क नहीं पता है। रोजी रोटी का सवाल है। इसके आगे फिर कुछ भी दिखाई नहीं देता है।’ सौम्या @Me__Saumya लिखती हैं, ‘मकरज तबलीगी जमात के कारण।’ एक यूजर @SatishM81957227 लिखते हैं, ‘अरे दूसरा लॉकडाउन 14 अप्रैल से है ना कि 14 मार्च से। एक बार पोस्ट करने से पहले अच्छी तरह चैक कर लिया करो। रही बात संख्या बढ़ने की तो ये तुम्हारे रिश्तेदारों जमात वालों के कारण बढ़ी है जिनके खिलाफ लिखने से आप जैसे #$%# है।

कोरोना वायरस से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें | गृह मंत्रालय ने जारी की डिटेल गाइडलाइंस | क्या पालतू कुत्ता-बिल्ली से भी फैल सकता है कोरोना वायरस? | घर बैठे इस तरह बनाएं फेस मास्क | इन वेबसाइट और ऐप्स से पाएं कोरोना वायरस के सटीक आंकड़ों की जानकारी, दुनिया और भारत के हर राज्य की मिलेगी डिटेलक्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या गुरुवार को 414 हो गई और मामलों की संख्या बढ़कर 12,380 तक पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने हालांकि, बताया कि कोविड-19 के 10,477 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 1,488 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है और एक विदेशी नागरिक अपने देश चला गया है।
कुल मामलों में 76 विदेशी नागरिक शामिल हैं। मंत्रालय ने अपने अद्यतन आंकड़ों में कहा है कि बुधवार शाम से 22 मौतें हुई हैं।