देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख 39 हजार के पार पहुंच गई है। इसमें से 4 हजार लोगों जान जा चुकी है। दुनिया में यह आंकड़ा 55 लाख से ज्यादा है, जबकि मरने वालों की संख्या 3 लाख 46 हजार से ज्यादा है। कोरोना के कारण देश में सबसे ज्यादा हालात महाराष्ट्र का है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 50 हजार से ज्यादा है, जबकि इस महामारी के कारण 1635 लोग की मौत हो चुकी है। दुनिया के 215 देशों में कोरोना का प्रकोप है। इसमें से 164 देशों में कोरोना के कारण मरने वालों लोगों की संख्या महाराष्ट्र से कम है।

दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव अमेरिका में हैं। हालांकि, महाराष्ट्र में संक्रमण की दर अमेरिका से भी ज्यादा है। बल्कि यूं कहें कि कोरोना संक्रमित टॉप 10 देशों में ब्राजील को छोड़कर सभी से ज्यादा है। महाराष्ट्र में अब तक 3634770 लोगों का कोरोना टेस्ट हुए है। इसमें से 50,231 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 14600 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केसों की संख्या अब भी 33996 है। इस तरह महाराष्ट्र में हर 100 में से 13.81 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। भारत में यह दर 4.58% है। अकेले मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार से ज्यादा है। इनमें से 7083 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 988 की मौत हो चुकी है। वहां 22471 एक्टिव केस हैं।

अमेरिका में अब तक 14,749,756 टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से 1,686,436 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसका मतलब है कि अमेरिका में कोरोना संक्रमण की रफ्तार 11.43 फीसदी है। कोरोना पॉजिटिव टॉप-10 देशों की बात करें तो ब्राजील में संक्रमण की रफ्तार बहुत ज्यादा है। वहां अब तक 735,224 लोगों के टेस्ट हुए हैं। इनमें से 365,213 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 22,746 की मौत भी चुकी है। ब्राजील में संक्रमण की रफ्तार करीब 50 (49.67) फीसदी है।

UP, Uttarakhand Coronavirus LIVE Updates:

इसी तरह रूस में संक्रमण की दर 3.96 फीसदी है। वहां 8,685,305 टेस्ट हुए। इनमें से 344,481 पॉजिटिव मिले। स्पेन में कोरोना संक्रमण की दर 7.95% है। ब्रिटेन में यह आंकड़ा 7.50, इटली में 6.66, फ्रांस में 13.18, जर्मनी में 5.01, तुर्की में 8.55 और भारत में 4.58 फीसदी है। भारत में अब तक 3,033,591 टेस्ट हुए हैं। इनमें से 139,049 पॉजिटिव पाए गए हैं। 57,721 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस तरह एक्टिव केसों की संख्या 77,304 है।

Bihar, Jharkhand Coronavirus LIVE Updates:

देश के कोरोना संक्रमित टॉप 10 राज्यों में एक्टिव केसों की संख्या 68,727 है। इनमें से महाराष्ट्र में 33996 मरीज हैं। यानी अन्य 9 राज्यों के करीब आधे मरीज महाराष्ट्र में हैं। कुल संक्रमितों की बात करें तो महाराष्ट्र में यह संख्या 4 राज्यों से ज्यादा है। तमिलनाडु में 16277, गुजरात में 14063, दिल्ली में 13418 और राजस्थान में अब तक 7100 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।