Sonia Gandhi Admitted Hospital: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार शाम को हल्के बुखार के लक्षणों के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी हालत फिलहाल स्थिर हैं। गंगाराम अस्पताल ने सोनिया गांधी की हेल्थ को लेकर बयान जारी किया है। अस्पताल ने अपने बयान में कहा, ‘सोनिया गांधी को यह दिक्कत लंबे समय से है और वो एक रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुई हैं।’

इससे पहले सोनिया गांधी को 2023 में दो बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए उन्हें 12 जनवरी, 2023 को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब राहुल गांधी को भी भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़कर मां का हाल जानने के लिए आना पड़ा था। इस दौरान उन्‍हें लगभग एक सप्‍ताह तक अस्‍पताल में रहना पड़ा था। 17 जनवरी, 2023 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

2 मार्च 2023 को बुखार के कारण सोनिया गांधी को दोबारा उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान चेस्ट मेडिसिन के डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम ने सोनिया गांधी का इलाज किया था।

उस दौरान सोनिया गांधी की कुछ जांच की गई थीं। तब अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर कहा था कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को बुखार के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। सोनिया गांधी को बुखार के चलते दो मार्च को ‘चेस्ट मेडिसीन’ विभाग के प्रमुख डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम की निगरानी में भर्ती कराया गया था। बुलेटिन में कहा गया है, “सोनिया गांधी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है।”

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ने हाल ही में 31 अगस्त को मुंबई में विपक्ष की भारत गठबंधन की बैठक में भाग लिया था। वह अपने बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ वहां थीं।