Jul 09, 2025

सावन: मेहंदी का रंग होगा और भी गाढ़ा जब अपनाएंगी ये 6 तरीके

Vivek Yadav

कहा जाता है कि सुहाग के नाम की मेहंदी जितनी लाल होगी उतना ही दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

सावन के महीने में सुहागिन महिलाएं हाथों में मेहंदी भी खूब रचाती हैं।

लेकिन कई बार मेहंदी का रंग ज्यादा लाल नहीं चढ़ता है। ऐसे में गाढ़ा लाल के लिए कुछ तरीके हैं जिन्हें आप अपना सकती हैं।

1- कॉफी का कमाल

मेहंदी घोलते समय आधा चम्मच कॉफी पाउडर मिला देने से रंग और भी गहरा हो जाता है।

2- प्लास्टिक या लकड़ी का बर्तन

मेहंदी को लकड़ी या प्लास्टिक के बर्तन में चम्मच से घोलना चाहिए। इससे रंग गाढ़ा हो सकता है।

3- चायपत्ती

मेहंदी के घोल में चायपत्ती का पानी डाल देने से मेहंदी का रंग गाढ़ा हो जाता है।

4- लोहा का इस्तेमाल

काली मेहंदी लगाने के लिए लोहे के बर्तन में घोल बनाना चाहिए। कुछ ही देर में रंग काला हो जाता है।

5- लोशन या तेल

मेहंदी लगाने से पहले लोशन या फिर तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे रंग फीका पड़ जाता है।

6- नींबू-चीनी से रंग होगा गाढ़ा

नींबू के रस को हल्का गर्म कर उसमें चीनी मिला लें। मेहंदी लगाने के बाद जब सूख जाए तो इस मिश्रण को हाथों पर लगाएं इससे रंग गहरा होता है।

गुरु पूर्णिमा के दिन कौन-कौन से काम जरूर करने चाहिए?