कोरोना वायरस को लेकर शनिवार को एक टीवी डिबेट में पैनलिस्ट निशांत वर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधि कोविड-19 पर देश से झूठ बोल रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा इसी को लेकर उन पर बुरी तरह भड़क उठे। बोले- आप लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। यह वाकया हिंदी चैनल न्यूज 18 इंडिया से जुड़ा है। देश को जवाब दो नाम के शो में एंकर प्रतीक त्रिवेदी के साथ कुछ मेहमान थे। इनमें पात्रा और वर्मा के अलावा कुछ और लोग भी थे।

वर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा- जब डब्ल्यूएचओ ने एक फरवरी को सर्कुलर जारी किया था। बाद में नमस्ते ट्रंप हुआ। सवा लाख लोग उसमें आए। याद रखें, हम लॉकडाउन में हैं। कल अहमदाबाद म्युनिसिपल कमिश्नर विजय नेहरा ने आशंका जताई कि शहर में मई में आठ लाख कोरोना के केस हो सकते हैं। यहां बैठकर गुणगान किस बात का किया जा रहा है। मुझे हिंदू मुस्लिम नहीं करना है। ये काम संबित पात्रा का है।

COVID-19 India LIVE Updates

एंकर ने इसी पर उन्हें टोका। कहा, “कल सरकार की तरफ से कहा गया था कि अगर लॉकडाउन न होता, तब आज एक लाख से अधिक कोरोना के केस हो सकते थे।” वर्मा ने इसी पर कहा- सरकारी प्रवक्ता झूठ बोल रहे हैं। ये लॉकडाउन जनवरी या फरवरी में होना था। दो महीना सरकार सोती रही। सरकार की आलोचना करना मेरा अधिकार है। 13 मार्च को कोई इमरजेंसी नहीं और 19 मार्च को इस पर पैनिक हो गया।

बाद में पात्रा ने जवाब दिया, “देखें, इसका कोई इलाज नहीं है। मैं इन चीजों का जवाब नहीं दे सकता हूं।” पैनलिस्ट इसी बीच में बोलने लगे। बोले- आप जवाब दे भी नहीं सकते हैं। मोदी तो खुद झूठ बोल चुके हैं। ये सबके सामने साबित भी हो चुका है। ऐसे दूरदृष्टिविहीन लोगों को हटा देना चाहिए। ये यहां बैठकर देश को बर्बाद नहीं कर सकते हैं।

Coronavirus in UP LIVE

बीजेपी प्रवक्ता आगे बोले- आप किसको पकड़ के लाएं हैं प्रतीक जी? आप इनकी आवाज को बंद करिए। ये कह रहे हैं कि पीएम को हटा देना चाहिए। ये अहसानफरामोश हैं। ये जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। ऐसे लोगों के प्रश्नों के जवाब नहीं देने चाहिए। जिस देश में खाता है, उसके खिलाफ गाता है। ये है तुम्हारा अहसान देश के लिए? ऐसे ही लोगों ने देश में नफरत फैलाई है।

Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा | जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए |इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं | क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?