Ayodhya Ram Mandir Hindi News: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शेड्यूल भी आ गया है। पीएम मोदी अयोध्या में 5 घंटे तक रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे। इस बीच रामलला की पहली झलक देखने को मिल गई है। गर्भगृह में भगवान राम को विराजमान कर दिया गया है। बुधवार को रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया है। आज और कल अयोध्या में रामलला के दर्शन नहीं होंगे, अब 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही दर्शन किए जा सकेंगे। आज गर्भगृह को 81 कलशों में भरे अलग-अलग नदियों के जल से शुद्ध किया जाएगा. साथ ही वास्तु शांति अनुष्ठान भी होगा। इसके अलावा रामलला के विग्रह का पुष्पाधिवास और फलाधिवास भी होगा।
राम मंदिर से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन महाराष्ट्र में सरकारी छुट्टी रहेगी।
Public holiday declared on 22nd January in Maharashtra in view of Ayodhya Ram Temple pranpratishtha pic.twitter.com/Iv9ZxNjJHX
— ANI (@ANI) January 19, 2024
#WATCH | Uttar Pradesh: 'Sandhya Aarti' being performed at Saryu Ghat in Ayodha. pic.twitter.com/ibYN12CIwO
— ANI (@ANI) January 19, 2024
Ram Mandir LIVE: राजस्थान में 22 जनवरी को आधे दिन का सार्वजनिक अवकाश
22 जनवरी को राजस्थान में आधे दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उस दिन सभी राजकीय कार्यालयों में अपराह्न 2 बजे तक अवकाश रहेगा। राजस्थान सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासन ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर अपने कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया है। केंद्र शासित प्रदेश के गृह विभाग द्वारा जारी किे गए आदेश में कहा गया “अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 22 जनवरी को पूरे भारत में उत्सव मनाया जाएगा। कर्मचारी इस उत्सव में भाग ले सकें इसके लिए यह निर्णय लिया गया है कि चंडीगढ़ प्रशासन के तहत सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, औद्योगिक प्रतिष्ठान सहित अन्य संस्थान 22 जनवरी को बंद रहेंगे। “
देखिए दिल्ली की जनपथ मार्केट का नजारा। जनपथ मार्केट को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले सजाया गया है।
#WATCH | Delhi: Market decked up with posters and flags of lord Ram ahead of Ram Temple's 'pranpratishtha' in Ayodhya.
— ANI (@ANI) January 19, 2024
(Visuals from Janpath market) pic.twitter.com/nCf7jCRwsA
अयोध्या में जश्न मनाते रामभक्त
#WATCH | Uttar Pradesh: Women sing ' Ram bhajan' in Ayodhya ahead of Ram Temple's 'pranpratishtha' ceremony on January 22. pic.twitter.com/u6fRBZQH2t
— ANI (@ANI) January 19, 2024
आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया राम लला की पुरानी प्रतिमा को भी उसी जगह रखा जाएगा, जहां नई प्रतिमा रखी गई है।
#WATCH | Ayodhya: Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Chief Priest Acharya Satyendra Das says, "The idol of Ram Lalla which is presently in the makeshift temple will also be placed at the same place in the new temple. The idol has been worshipped for many years, and now it will… pic.twitter.com/6CvOLHaLLG
— ANI (@ANI) January 19, 2024
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामजन्मभूमि पर राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम २२ जनवरी को पीएम मोदी के कर-कमलों से संपन्न होना है। पूरे देश में उत्साह का माहौल है। स्थानीय स्तर पर प्रशासन ने यहां सारी व्यवस्थाओं को ट्रस्ट के साथ बेहतर तालमेल के साथ आगे बढ़ाकर अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।
#WATCH | Ayodhya: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "…There is an atmosphere of celebration in entire Ayodhya Dham, Uttar Pradesh and the country for Ram Temple's 'pranpratishtha' ceremony. I have come here to conduct an inspection of the arrangements given the… pic.twitter.com/216uGBENXx
— ANI (@ANI) January 19, 2024
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। देखिए सरयू घाट का नजारा
#WATCH| Ayodhya: Devotees chant Ram Dhun on Saryu Ghat. pic.twitter.com/bRhl0eAPq8
— ANI (@ANI) January 19, 2024
हरियाणा सरकार ने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए राज्य के सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।
Ayodhya Ram Temple pranpratishtha | Half holiday declared in all state government offices and educational institutions across the state of Haryana till 2:30 pm on 22nd January pic.twitter.com/qcoIlZU3Cd
— ANI (@ANI) January 19, 2024
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क में अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
#WATCH | Ayodhya: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath reaches Ram Katha Park and holds a meeting with officials ahead of Ram Temple's 'pranpratishtha' ceremony on January 22. pic.twitter.com/dvloJpsfQM
— ANI (@ANI) January 19, 2024
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है।
#WATCH | Ayodhya: Security tightened in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha at the Ram Mandir on January 22.
— ANI (@ANI) January 19, 2024
(Visuals from Lata Mangeshkar Chowk) pic.twitter.com/xqzPFAr6e0
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरयू घाट पर लाइफ जैकेट का वितरण किया
#WATCH | Ayodhya: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath distributes life jackets at Saryu Ghat pic.twitter.com/WAR2UkBl9S
— ANI (@ANI) January 19, 2024
धर्मनिष्ठ ‘राम भक्त’ के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले कुछ दिनों में नासिक स्थित रामकुंड और श्री कालाराम मंदिर, आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी में वीरभद्र मंदिर और केरल में तिरुप्रायर श्री रामास्वामी मंदिर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में मंदिरों का दौरा किया है। इसी तरह, वह अगले दो दिनों में तमिलनाडु में ऐसे और मंदिरों का दौरा करेंगे।
सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ‘गौपूजा’ कर रहे हैं और गौसेवा कर रहे हैं। इसके अलावा वह अन्नदान सहित अन्य चीजें भी दान कर रहे हैं। और साथ ही शास्त्रों के अनुसार वह वस्त्र भी दान कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले 11 दिनों से अपनी विशेष धार्मिक परंपरा के तहत फर्श पर कंबल के ऊपर सो रहे हैं और केवल नारियल पानी पी रहे हैं। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक का जश्न मनाने के लिए मध्य प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालय और संस्थान 22 जनवरी को आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि राज्य सरकार ने 22 जनवरी दोपहर 2.30 बजे तक कार्यालय बंद रखने के संबंध में बृहस्पतिवार देर रात एक अधिसूचना जारी की।
केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने कहा, “हमारे प्रधान मंत्री अयोध्या में राम मंदिर की ‘प्राणप्रतिष्ठा’ के लिए उपवास कर रहे हैं… इसलिए, हमारे प्रधान मंत्री रामायण से संबंधित ऐतिहासिक स्थानों या जहां भगवान राम गए थे, वहां का दौरा कर रहे हैं और ‘पूजा’ कर रहे हैं…कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और अब तमिलनाडु। श्रीरंगम में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर एक बहुत प्राचीन मंदिर है…भगवान राम ने वहां प्रार्थना की थी, इसलिए प्रधान मंत्री मोदी दौरा कर रहे हैं…”
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: MoS L Murugan says, "…Our Prime Minister is observing fast for Ram Mandir's 'pranpratishtha' in Ayodhya…So, our Prime Minister is visiting the historic places related to the Ramayana or where lord Ram went and did 'pooja'…Karnataka, Kerala,… pic.twitter.com/AQ4Ylp5VW4
— ANI (@ANI) January 19, 2024
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद सरयू घाट का निरीक्षण किया।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath visits Saryu Ghat in Ayodhya and inspects arrangements ahead of the Pran Pratishtha ceremony on January 22. pic.twitter.com/soB1XGfg4K
— ANI (@ANI) January 19, 2024
पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने कहा है कि वो आने वाली २२ जनवरी को अयोध्या जाएंगे। उनके परिवार के लिए स्पेशल फ्लाइट की व्यवस्था की गई है।
Hassan, Karnataka: Former PM HD Devegowda says, "It is an important election this time. I'll contest it with my full strength. There is no question if I am contesting or not. I will go to Ayodhya on January 22. I have been invited. For my family, a special flight has been… pic.twitter.com/0rPx4DGshE
— ANI (@ANI) January 19, 2024
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद नेपाली बाबा आश्रम में पूजा की।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath visits Nepali Baba Ashram in Ayodhya, Uttar Pradesh. pic.twitter.com/1ZfKTvEI0m
— ANI (@ANI) January 19, 2024
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए ब्रह्मवेद श्री देवराहा हंस बाबा न्यास ट्रस्ट द्वारा लड्डू तैयार किए जा रहे हैं।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Ladoos are being prepared by Brahmaveda Shri Devraha Hans Baba Nyas Trust for Shri Ram Mandir 'Pran Pratishtha' ceremony pic.twitter.com/6q5dEPfzEn
— ANI (@ANI) January 19, 2024
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दिल्ली की खान मार्केट में लोगों को अयोध्या चलने के लिए प्रेरित करते नजर आ। उन्होंने इस दौरान भजन भी गया।
#WATCH | Union Minister Piyush Goyal joins people singing 'bhajan' outside the Shri Gopal Mandir of Khan Market in Delhi.
— ANI (@ANI) January 19, 2024
(Source: Union Minister Piyush Goyal's 'X' account) pic.twitter.com/gzYVRc77Lj
देखिए राम मंदिर की वीडियो। कार्यक्रम की तैयारियां जारी
#WATCH | Uttar Pradesh: Latest visuals from Ayodhya's Ram Temple where preparations are in full swing for the Pran Pratishtha ceremony on January 22. pic.twitter.com/UG4Fj00TNn
— ANI (@ANI) January 19, 2024
तैयारियों का जायजा लेने के बाद सीएम योगी ने एक्स पर राम मंदिर के साथ तस्वीर पोस्ट की है।
जय जय श्री राम! pic.twitter.com/0YXKpYKO3k
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) January 19, 2024
अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव मनाने के लिए 22 जनवरी को गुजरात के सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि राज्य सरकार द्वारा 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक कार्यालय बंद रखने की अधिसूचना बृहस्पतिवार देर रात जारी की गई।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन्मभूमि पहुंचने के बाद राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्राम की तैयारियों का जायजा लिया।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath visits Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya and inspects arrangements ahead of the Pran Pratishtha ceremony on January 22. pic.twitter.com/Siq9TSRg9H
— ANI (@ANI) January 19, 2024
मोदी सरकार में मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि वे राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले स्वच्छ मंदिर अभियान के जरिए प्रतिबद्धता और समर्पण दिखाना चाहते हैं।
#WATCH | Delhi: Union Minister Jitendra Singh says, "Only 2 days are left for Pran Pratishtha and through the 'Swachh Mandir Abhiyan', we all are trying to express our commitment and dedication… the whole country is participating in this campaign…" pic.twitter.com/soU2ziaKhm
— ANI (@ANI) January 19, 2024
सीएम योगी ने अयोध्या में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की है।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath meets Jagadguru Rambhadracharya in Ayodhya, Uttar Pradesh pic.twitter.com/kjoMMpijFA
— ANI (@ANI) January 19, 2024
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी पर यूपी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “इस समय पूरा राममय वातावरण है…अयोध्या नगरी सभी लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार है…रामोत्सव के लिए सभी लोग समर्पित भाव से उल्लासित हैं और ऊर्जा, उत्साह चरम पर है…”
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविन्द गिरी जी महाराज ने बताया कि रामलला की पुरानी मूर्ति को भी 20 जनवरी को गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा। चूंकि वो भगवान राम की चल प्रतिमा है, ऐसे में उसे अचल प्रतिमा के सामने ही रखा जाएगा। रामलला की नई मूर्ति का निर्माण मूर्तिकार अरुण योगीराज ने किया है।
