Highlights उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ के मामले में एक तरफ राज्य सरकार एक्शन ले रही है, तो दूसरी ओर लगातार राजनेता हादसे के पीड़ितों से मिल रहे हैं। आज कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी अलीगढ़ और हाथरस पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने पीड़ितों से मुलाकात की है। राहुल गांधी ने मांग की है कि इस हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को ज्यादा मुआवजा दिया जाए। राहुल गांधी का यह भी कहना है कि पीड़ित बेहद ही गरीब हैं, इसलिए मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए, वरना मुआवजा देने का भी कोई फायदा ही नहीं होगा। बता दें कि हाथरस के भगदड़ कांड में 121 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। दूसरी ओर आज जेल से लोकसभा चुनाव जीते जम्मू कश्मीर के नेता इंजीनियर राशिद और अमतृपाल सिंह लोकसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे। अमृतपाल सिंह और इंजीनियर राशिद दोनों को ही कोर्ट से पैरोल मिली है, और शर्तों के साथ उन्हें संसद जाने की अनुमति मिली है।
आज की ताजा खबर LIVE: असम में लगातार बारिश और ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण सबसे बड़े शहर गुवाहाटी के कई हिस्सों में शुक्रवार को भारी जलजमाव की स्थिति देखी गयी। शहर के ज्योति नगर इलाके में बृहस्पतिवार शाम को एक बच्चा कथित तौर पर नाले में गिरने के बाद से लापता है। शहर से पानी निकालने के लिए पंप लगा दिये गये हैं जबकि जिला प्रशासन ने आपात स्थिति में नागरिकों के लिए एक टोलफ्री नबंर भी जारी किया है।
आज की ताजा खबर LIVE: आईएमडी के डायरेक्टर सुनील कांबले ने कहा कि आज मुंबई में भारी बारिश की संभावना है। हमने येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई में 2-3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया गया है...घाट इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
आज की ताजा खबर LIVE: उत्तराखंड में शुक्रवार को भी बारिश हुई जिससे कई जगह पहाड़ों से भूस्खलन हो गया तथा तीन लोगों की अलग-अलग घटनाओं में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि हरिद्वार जिले के नवोदय नगर में सिडकुल क्षेत्र में एक किशोर एक तालाब में डूब गया। पुलिस के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार की शाम को हुई जहां तीन किशोर तालाब में नहाने गए थे और वर्षा के कारण पानी बढ़ने से वे उसमें डूबने लगे। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने उनमें से दो को डूबने से बचा लिया जबकि तीसरे का शव राज्य आपदा बल के गोताखोरों की टीम ने शुक्रवार को बरामद किया।
आज की ताजा खबर LIVE: चुनाव में लेबर पार्टी की प्रचंड जीत के बीच कीर स्टार्मर ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि बदलाव का काम तुरंत शुरू होने चाहिए। इसमें कोई संदेश नहीं है कि हम ब्रिटेन को फिर से बनाएंगे।
आज की ताजा खबर LIVE: मोदी सरकार में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना में संदीप थापर हुए हमले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि आज बच्चे स्कूल जाने से डरते हैं। आज सारा पंजाब सहम गया होगा।
आज की ताजा खबर LIVE: करगिल में सेना ने जिला अस्पताल करगिल में निर्माण कार्य के दौरान मिला गोला-बारूद शुक्रवार को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। लेह स्थित ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘पुलिस से मिली सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, जिला अस्पताल करगिल में निर्माण कार्य के दौरान बरामद गोला-बारुद को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और नष्ट कर दिया गया है।’’
आज की ताजा खबर LIVE: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को मूसलाधार वर्षा हुई जिसके कारण 77 मार्गों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। शिमला मौसम कार्यालय ने शनिवार को छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने, गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी के साथ ‘येलो’ अलर्ट जारी किया। राज्य में पिछले 24 घंटे में काफी वर्षा हुई है।
आज की ताजा खबर LIVE: तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता दल (यू) वालों ने सत्ता के लालच में अपनी विचारधारा से समझौता कर लिया और भाजपा से गठबंधन कर लिया। राष्ट्रीय जनता दल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने भाजपा के सामने न तो समझौता किया और न ही घुटने टेके। सत्ता में होना सबसे बड़ी बात नहीं है। हमारी लड़ाई उन लोगों के लिए है जो कमजोर और वंचित हैं...लोकसभा चुनाव में हमारा वोट शेयर 9% बढ़ा, जबकि एनडीए का वोट शेयर 6% कम हुआ। आज राजद ने 4 सीटें जीती हैं। हम और भी जीत सकते थे। फिर भी, हमारे गठबंधन ने इस लोकसभा चुनाव में 9 सीटें जीती हैं।
आज की ताजा खबर LIVE: पीएम मोदी रूस की यात्रा पर जाने वाले हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8-9 जुलाई को 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूसी संघ के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर मास्को की आधिकारिक यात्रा करेंगे। अभी तक, प्रधानमंत्री का 8 जुलाई की दोपहर को मास्को पहुंचने का कार्यक्रम है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन पीएम मोदी के लिए एक बड़े डिनर का भी आयोजन करने वाले हैं।
आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ा दी है।
आज की ताजा खबर LIVE: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पुल गिरने की लगातार सामने आ रही घटना पर बिहार की नीतीश सरकार को घेरा है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा बिहार में डबल इंजन का अद्भुत खेल है, एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है और एक इंजन अपराध में लगा हुआ है। 15 दिन में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है।
आज की ताजा खबर LIVE: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 32 स्थित लॉजिक्स मॉल में आग लग गई। कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
https://platform.twitter.com/widgets.js#watch | Uttar Pradesh: Fire broke at Logix Mall in Noia Sector 32. Several fire tenders reached the spot. Further details awaited. pic.twitter.com/2FKeBGfeYb
— ANI (@ANI) July 5, 2024
आज की ताजा खबर LIVE: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि आखिरकार हमें हाईकोर्ट में एक नया मुख्य न्यायाधीश मिल गए हैं। भारतीय कानून कहता है कि केवल विशेष परिस्थितियों में ही एक कार्यरत मुख्य न्यायाधीश वहां हो सकता है और वह भी केवल एक महीने के लिए। मेरे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार उनका (नवनिर्वाचित मुख्य न्यायाधीश का) कार्यकाल भी बहुत छोटा है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 7-8 महीने पहले नियुक्त किया था, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें यहां भेजने में इतना समय क्यों लगाया, मुझे लगता है कि उन्हें पहले भी भेजा जा सकता था।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है।
https://platform.twitter.com/widgets.js#watch | Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu meets BJP national president & Union Minister of Health and Family Welfare JP Nadda, in Delhi pic.twitter.com/lG7jO1M9bz
— ANI (@ANI) July 5, 2024
आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से दायर जमानत याचिका पर संज्ञान लेते हुए आज सीबीआई को नोटिस जारी किया है और इस केस में जवाब मांगा है। हाई कोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को करेगा।
आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल पेरिस ओलंपिक के लिए जा रहे भारतीय खिलाड़ियों के दल से मुलाकात और बातचीत की है। इस दौरान कई खिलाड़ी उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़े थे।
आज की ताजा खबर LIVE: हाथरस में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे के बाद एक पीड़ित परिवार की सदस्य ने कहा है कि उन्होंने हमसे पूछा कि यह सब कैसे हुआ। मैंने उन्हें बताया कि चलते समय बाबा ने भक्तों से पूछा है कि मेरे चरणों की धूल लो'। जिसके बाद लोग उनके पैर छूने के लिए दौड़े। वे एक-दूसरे से टकरा गए और एक के ऊपर एक गिर गए... जब मेरी मां घर नहीं आईं, तो हम उन्हें खोजने गए। वहां कीचड़ में लिपटे शव पड़े थे।
आज की ताजा खबर LIVE: हाथरस में मची भगदड़ के पीड़ितों से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि यह एक दुखद घटना है। कई लोगों की मौत हो गई है। मैं इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं कहना चाहता, लेकिन प्रशासन की ओर से कमियां रही हैं और महत्वपूर्ण बात यह है कि अधिकतम मुआवजा दिया जाना चाहिए क्योंकि वे गरीब परिवार के लोग हैं। मैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से अनुरोध करता हूं कि वे दिल खोलकर मुआवजा दें। अगर मुआवजे में देरी होती है, तो इससे किसी को फायदा नहीं होगा। मैंने मृतक के परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से बात की और उन्होंने मुझे बताया कि कोई पुलिस व्यवस्था नहीं थी। वे सदमे में हैं और मैं बस उनकी स्थिति जानना चाहता था।
आज की ताजा खबर LIVE: कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथरस भगदड़ कांड के पीड़ितों से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों की समस्या सुनी और मांग की है कि इस मामले में सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो, और पीड़ितों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।
आज की ताजा खबर LIVE: कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि आज नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया और हिम्मत दी। हाथरस में भगदड़ से 100 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल हैं।
बीते लोकसभा चुनाव में जेल से चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाले जम्मू-कश्मीर के नेता इंजीनियर राशिद और पंजाब के खडूर साहिब से चुनाव जीते अमृतपाल सिंह आज सांसद के तौर पर शपथ लेंगे।
ब्रिटेन में चल रहे चुनाव में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक काफी पीछे चल रहे हैं। वहीं ब्रिटेन सरकार के रक्षा मंत्री ग्रांट शैप्स हार गए हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हाथरस हादसे के पीड़ितों से मिलने अलीगढ़ पहुंचे हैं। वो कुछ देर में हाथरस घटना स्थल पर भी जाएंगे।
आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली सरकार की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना शीघ्र बहाल होगी और वरिष्ठ नागरिकों को पुरी एवं तिरुपति की यात्रा करायी जाएगी। यह योजना लोकसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण रोक दी गयी थी। तीर्थ यात्रा विकास समिति के अध्यक्ष कमल बंसल ने कहा, ‘‘ यह योजना आदर्श आचार संहिता के कारण अवरूद्ध हुई थी। पुरी और तिरुपति के लिए विशेष ट्रेन के साथ जुलाई के आखिरी सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में यात्रा के बहाल होने की संभावना है।’’
आज की ताजा खबर LIVE: कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में 12 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। बेंगलुरु स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक सीएस पाटिल ने बताया कि जुलाई में अब तक तटीय और पश्चिमी घाट क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। पाटिल ने बताया कि विशेष रूप से अगुंबे में सिर्फ तीन जुलाई को ही 34 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।
आज की ताजा खबर LIVE: दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1.30 लाख से अधिक हो गई। अधिकारियों ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को वार्षिक यात्रा के छठे दिन लगभग 25 हजार तीर्थयात्रियों ने यात्रा की और बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए।’’ उन्होंने बताया कि 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या अब 1,30,260 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को 16,667 पुरुष, 5,367 महिला तीर्थयात्रियों, 520 साधु व दो साध्वियों, दो हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों, सात समलैंगिकों और 354 बच्चों ने मंदिर के दर्शन किए।
आज की ताजा खबर LIVE: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘परजीवी’ वाली टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर पलटवार करते हुए कहा कि सही मायने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘परजीवी’’ हैं क्योंकि उसका अब तक यह इतिहास रहा है कि उसने कई क्षेत्रीय दलों को खत्म कर दिया।
आज की ताजा खबर LIVE: टीम इंडिया ने मुंबई में शुरू की विक्ट्री परेड। हजारों क्रिकेट फैंस ने संग जश्न मना रही टीम इंडिया...
आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग स्थित मूंढापांडे में बृहस्पतिवार की सुबह रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे इस हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में शामिल दो लोग हज करके वापस लौटे थे। पुलिस ने बताया कि मुढापांडे थाना क्षेत्र में एक कार और बस की टक्कर में एक व्यक्ति और उसके तीन बेटों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए।
आज की ताजा खबर LIVE: मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है तथा अगले दो-तीन दिन में ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई को भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए 'येलो' अलर्ट भी जारी किया है तथा तेज हवाओं व बारिश के कारण बागानों, बागवानी और फसलों को नुकसान होने की आशंका जतायी है। इसके साथ ही कमजोर संरचनाओं, कच्चे मकानों और झोपड़ियों को नुकसान होने, यातायात प्रभावित होने और निचले इलाकों में जलभराव की भी चेतावनी दी गई है।