दिल्ली की एक अदालत ने पिछले महीने ओल्ड राजेंद्र नगर में तीन आईएएस अभ्यर्थियों की डूबने से हुई दुखद मौत के मामले में सभी छह आरोपियों को शनिवार को चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। आरोपियों को एक महीने पहले गिरफ्तार किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को शनिवार को हरी झंडी दिखाई। मेरठ सिटी से लखनऊ, मदुरै से बेंगलुरु और चेन्नई एग्मोर से नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई। मेरठ से लखनऊ को जोड़ने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा करने में आसानी भी होगी।

गुजरात में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इस बीच गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, “आज हमने क्षेत्र का निरीक्षण किया और (बाढ़ से) प्रभावित लोगों से भी मुलाकात की। मैं नगरसेवकों और सफाई कर्मचारियों द्वारा किए गए काम के लिए उनका आभारी हूं। मुझे लगता है कि नगरसेवकों ने तय किया कि वडोदरा को गुजरात में नहीं, देश में नंबर 1 कैसे बनाया जाए। ये जिद नगरसेवकों में होनी चाहिए। ये जिद मैंने दो दिन में सभी नगरसेवकों में देखी है। सफाई कर्मचारियों ने अद्भुत काम किया है।”

Live Updates
13:46 (IST) 30 Aug 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: फर्रुखाबाद घटना पर SP ने किया बड़ा खुलासा

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: फर्रुखाबाद घटना पर SP आलोक प्रियदर्शी ने बताया, “पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अध्ययन से यह स्पष्ट हो गया है कि लड़कियों ने आत्महत्या की थी…मामले में पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है…यह पता चला है कि वो लड़कियों को फोन पर बात करने लिए प्रताड़ित करते थे…इसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली…मामले में आगे की कार्रवाई जारी है…”

13:45 (IST) 30 Aug 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: जब सपा, कांग्रेस और बसपा सत्ता में थी तब उन्हें उस समय जाति जनगणना याद नहीं आया- ओपी राजभर

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: जाति जनगणना पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “जब सपा, कांग्रेस और बसपा सत्ता में थी तब उन्हें उस समय जाति जनगणना याद नहीं आया। उस समय इन्हें सिर्फ पिछड़ों, दलितों और मुसलमानों का हक लूटना याद आया। जब सत्ता से बाहर हो जाते हैं तब इन्हें जाति जनगणना याद आता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जाति जनगणना होगी…”

13:42 (IST) 30 Aug 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और पत्र लिखकर बलात्कार और हत्या के जघन्य अपराधों पर ‘कड़े’ केंद्रीय कानून और सजा तथा एक निश्चित समय सीमा में मामलों के निपटारे की मांग की।

13:41 (IST) 30 Aug 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: हमने साइबर धोखाधड़ी के 7 मामलों में कार्रवाई की है- दक्षिण पश्चिम दिल्ली DCP रोहित मीणा

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दक्षिण पश्चिम दिल्ली DCP रोहित मीणा ने बताया, “हमने साइबर धोखाधड़ी के 7 मामलों में कार्रवाई की है। हमने 148 शिकायतों का समाधान किया है, धोखाधड़ी की रकम लगभग 6.9 करोड़ है। हमने 7 राज्यों में छापेमारी की है और 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है… इसमें कई तरह के काम करने के तरीके हैं, इसमें स्टॉक निवेश, प्रतिरूपण, घर से काम करना, व्हाट्सएप पर प्रतिरूपण शामिल हैं…”

13:00 (IST) 30 Aug 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: . ग्लोबल फिनटेक फेस्ट पीएम मोदी बोले- हमारी अर्थव्यवस्था और बाज़ार में भी उत्सव का माहौल है

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में अभी त्योहारों का मौसम है और अभी अभी हमने जन्माष्टमी मनाई है और खुशी देखिए कि हमारी अर्थव्यवस्था और बाज़ार में भी उत्सव का माहौल है..और इस त्योहारों के मौसम में ये ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024 हो रहा है वो भी हमारे सपनों के नगरी मुंबई में हो रहा है.. ” उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में फिनटेक स्पेस में 31 बिलियन डॉलर से अधिक निवेश हुआ है। हमारे फिनटेक स्टार्टअप में 500% वृद्धि हुई है..” प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 18 वर्ष से ऊपर का शायद ही कोई भारतीय हो, जिसके पास उसकी डिजिटल पहचान यानी आधार कार्ड न हो। आज 53 करोड़ से अधिक लोगों के पास जन धन बैंक खाते हो गए हैं। यानी 10 साल में हमने एक प्रकार से पूरी यूरोपियन यूनियन के बराबर आबादी को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा है।” उन्होंने कहा कि जन धन, आधार और मोबाइल की इस ट्रिनिटी ने एक और ट्रांसफॉर्मेशन को गति दी है। कभी लोग कहते थे कि नकद ही राजा है, आज दुनिया का करीब-करीब आधा वास्तविक समय डिजिटल लेनदेन भारत में होता है। पूरी दुनिया में भारत का UPI फिनटेक का बहुत बड़ा उदाहरण बन गया है।”

12:57 (IST) 30 Aug 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: …मेरे साथ क्या-क्या राजनीति हुई- चंपई

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा, “मैंने 18 अगस्त को ही पोस्ट करके बताया था कि जिस पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से बनाया, उसमें मेरे साथ क्या-क्या राजनीति हुई…हमने सोचा था कि नया संगठन बनाएंगे या कोई साथी मिलेगा तो झारखंड के लिए उसके साथ जुड़ेंगे। हमें भाजपा के रूप में अच्छा साथी मिला है। हम आज भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे हैं। हम पहले की तरह झारखंड के लिए लड़ेंगे…मैं झारखंड के विकास के लिए, आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए काम करूंगा। हम झारखंड का बहुत अच्छे से विकास करेंगे। हम आज भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे हैं।”

12:10 (IST) 30 Aug 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: शिवाजी की प्रतिमा ढहने पर महाराष्ट्र में सियासत तेज, अजित पवार के बाद सीएम शिंदे को मांगनी पड़ी माफी; कंसल्टेंट गिरफ्तार

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में सिंधुदुर्ग पुलिस ने स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट और ठेकेदार चेतन पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है। चेतन को आज सिंधुदुर्ग लाया जाएगा। चेतन पाटिल को गुरुवार रात कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया। चेतन ने पहले दावा किया था कि वह प्रोजेक्ट के स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट नहीं थे। वहीं सियासत तेज होते देखे इस मामले में अजित पवार के बाद अब सीएम शिंदे को भी माफी मांगनी पड़ी है।

12:05 (IST) 30 Aug 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE:फर्रुखाबाद केस में दो गिरफ्तारी

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: फर्रुखाबाद में दो लड़कियों की पेड़ से टंगी मिली लाश के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

10:22 (IST) 30 Aug 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अमित शाह से मिलेंगे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीबी आनंद बोस आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान राज्यपाल अमित शाह को पश्चिम बंगाल में जारी हालिया घटनाक्रम को लेकर अपनी रिपोर्ट भी सौंप सकते हैं।

10:17 (IST) 30 Aug 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अयोध्या में आसमान छू रहे जमीन के दाम, 7 साल में 200 फीसदी तक बढ़ा सर्किल रेट

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अयोध्या में भूमि का सर्किल रेट तेजी से बढ़ रहा है। 7 साल के अंतराल के बाद अयोध्या में जमीन के सर्किल रेट में बढ़ोतरी होना जा रही है। गुरुवार को ज़िला मजिस्ट्रेट ने प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची जारी की और लोगों से सुझाव मांगे। प्रस्तावित दरें अगस्त 2017 से लागू प्रचलित दरों से 50 प्रतिशत से 200 प्रतिशत ज्यादा हैं। सुझाव प्राप्त करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर है और उसके बाद दरों को अंतिम रूप देकर अधिसूचित किया जाएगा।

10:16 (IST) 30 Aug 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: गाजियाबाद में बवाल, नाबालिग से रेप के बाद आगजनी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: यूपी के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने 14 साल की लड़की के साथ रेप किया है। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। इसके अलावा गुस्साए लोगों ने आगजनी के साथ तोड़फोड़ शुरू कर दी।

09:36 (IST) 30 Aug 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कटनी के जीआरपी थाने में महिला और नाबालिग के साथ मारपीट

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मध्य प्रदेश के कटनी के जीआरपी थाने में महिला और नाबालिग के साथ मारपीट पर एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने कहा, “पीड़िता ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है… कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि उसका मामला कागज पर और ऑनलाइन दर्ज किया जाए, जिसका हमने अनुपालन किया है और उसे जीआरपी थाने को भेजा जाएगा। जांच की निगरानी डीआईजी कर रहे हैं…”

09:35 (IST) 30 Aug 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: एयर मार्शल डेन्ज़िल कीलोर के निधन से गहरा दुख- जेपी नड्डा

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, “एयर मार्शल डेन्ज़िल कीलोर के निधन से गहरा दुख हुआ। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनकी वीरता राष्ट्र के प्रति उनके अटूट साहस और समर्पण का प्रमाण है। उनकी विरासत आसमान से भी कहीं आगे तक फैली हुई है। स्पेशल ओलंपिक्स भारत के संस्थापक के रूप में उन्होंने खेलों के माध्यम से समावेशिता, जागरूकता और सशक्तिकरण के आंदोलन को बढ़ावा देते हुए 450,000 से अधिक विशेष बच्चों के हितों का समर्थन किया। हम एयर मार्शल डेन्ज़िल कीलोर को विदाई देते हैं, एक ऐसे नायक जिसने आसमान और हमारे दिल दोनों को छुआ। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

09:35 (IST) 30 Aug 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE:जयसूर्या के खिलाफ शिकायत दर्ज

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: एक अभिनेत्री की शिकायत पर अभिनेता जयसूर्या के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354A(A1)(I) 354D के तहत एक और FIR दर्ज की गई है। FIR तिरुवनंतपुरम में दर्ज की गई है और इसे थोडुपुझा पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा: केरल पुलिस

09:33 (IST) 30 Aug 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE:गुजरात में बारिश के बाद अब ‘असना’ चक्रवात का खतरा, कई जिलों में स्कूल बंद, NDRF अलर्ट

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: गुजरात से लेकर दिल्ली-एनसीआर तर बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। गुजरात के कई जिलों में पिछले करीब एक सप्ताह से मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। एनडीआरएफ और सेना रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। राजकोट के सभी स्कूल बंद हैं। मोरबी, कच्छ, द्वारका और जामनगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण पिछले 4 दिनों में ही 32 लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर वडोदरा में स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ क्योंकि विश्वामित्री नदी का जलस्तर सुबह 37 फुट से घटकर 32 फुट रह गया है। हालांकि, शहर के कई निचले इलाके अभी भी जलमग्न हैं। वहीं दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 2 और 3 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

09:33 (IST) 30 Aug 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: आज बीजेपी का दामन थामेंगे चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री के साथ आने से झारखंड में कितनी मजबूत होगी पार्टी?

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: झारखंड में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलेगा। क्योंकि हेमंत सोरेन के करीबी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आज भाजपा में शामिल होंगे। चंपई सोरेन ने हाल ही में JMM से नाता तोड़ लिया था। हाल ही में अमित शाह से मुलाकात के बाद असम के सीएम हिमंत सरमा ने जानकारी दी थी कि वो बीजेपी की सदस्यता लेंगे। जिसके बाद चंपई सोरेन ने बीजेपी का रुख करने की वजह बताई थी और JMM से इस्तीफा दे दिया था।

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी लगभग 11 बजे, मोदी मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।