यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद (Shahi Jama Masjid) के ठीक सामने बनाए जा रहे पुलिस चौकी का शनिवार को शिलान्यास किया गया। संभल में शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने बनाए जा रहे पुलिस चौकी का शनिवार को शिलान्यास किया गया। इसका नाम ‘सत्यव्रत पुलिस चौकी’ रखा गया है। शिलान्यास कार्यक्रम पूरे विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया।
Manmohan Singh Education Qualification | Manmohan Singh Family Members
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में शुक्रवार को दिन से जारी बारिश शनिवार की भोर तक रुक-रुक कर होती रही। इससे मौसम का मिजाज बदल गया है। लगातार बारिश से तापमान भी कम हो गया और ठंड भी बढ़ गई। तेज हवाओं से लोग पूरे दिन कांपते रहे। उधर, देश के कई हिस्सों में भी जमकर बारिश हुई। वहीं पारा भी 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया। मौसम विभाग ने आज भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।
Manmohan Singh Death News LIVE Updates | Manmohan Singh Net Worth
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) के निधन पर राष्ट्रीय शोक के कारण राष्ट्रपति भवन में शनिवार को होने वाली चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी नहीं होगी। यह एक सैन्य परंपरा है। इसमें राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड का एक ग्रुप दूसरे ग्रुप से चार्ज लेता है। यह हर हफ्ते आयोजित की जाती है। पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। वहीं केसी वेणुगोपाल ने ये भी कहा है कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री का स्मारक बनाने के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई है। ये देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का अपमान है।
देश-विदेश की अन्य सभी खबरों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल और उनके सभी विधायकों से पूछना चाहता हूं कि आप दिल्ली की माताओं और बहनों के चुनावी कार्ड क्यों मांग रहे हैं। अगर आप पैसे देने का इरादा रखते हैं, तो आपको बैंक खाते मांगने चाहिए। यह अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के लोगों को बेवकूफ बनाने की एक तरकीब है। उन्होंने पंजाब में भी ऐसा किया है।
संगम नगरी में बिजली का तार खींचते समय ब्रिज टॉवर गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में कुल पांच मजदूर घायल हुए हैं, दो मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि गंभीर रूप से घायल तीन मरीजों का मेडिकल कॉलेज के एस आर एन अस्पताल में इलाज चल रहा है. सराय इनायत थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है।
दिल्ली के पूर्व अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली की हर महिला को 2100 रुपए देना चाहते हैं। बीजेपी इसे रोकने के लिए पूरा जोर लगा रही है। मैं दिल्ली वालों को कहना चाहता हूं।
BPSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा kf यहां कोई सरकार है ही नहीं और जो सरकार हैं उन्हें होश नहीं है। मुख्यमंत्री अब निर्णय लेने लायक नहीं रह गए हैं और वह कोई भी मुद्दे पर निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। मुख्यमंत्री हमारे पत्र का भी जवाब नहीं देते, जो पेपर लीक हुआ है तो पेपर सबका रद्द होना चाहिए और दोबारा परीक्षा होनी चाहिए।
पूर्व डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि एक सेंटर का पेपर रद्द करते हैं, लेकिन बाकि सेंटर का क्यों नहीं रद्द किया? जब हमारी सरकार थी तो युवा खुश थे, लेकिन आज उनके आंखों में आंसू हैं. यहां पर प्रशासनिक अराजकता फैल चुकी है।
दिल्ली BJP ने AAP पर हमला बोला है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए अरविंद केजरीवाल की पार्टी किस हद तक जा सकती है वो हम बताना चाहते हैं। 2014 के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 19 लाख थी। 2015 का चुनाव होता है तो यह संख्या 1 करोड़ 33 लाख पहुंच जाती है। बढ़े हुए 14 लाख लोगों को कौन लाया और कहां से आए इसका कोई जवाब नहीं है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले हैं। इस दौरान सीएम योगी उत्तर प्रदेश के नए बीजेपी अध्यक्ष को लेकर आलाकमान के दिग्गजों से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं महाकुंभ के लिए सीएम योगी पीएम मोदी और अन्य नेताओं को निमंत्रित भी करेंगे।
नए साल के आगमन के साथ ही भगवान श्री रामलला की जन्मभूमि अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जिला मुख्यालय के लगभग सभी होटल बुक हो गये हैं। इस बीच, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के दर्शन का समय बढ़ा दिया है और अपेक्षित भीड़ को प्रबंधित करने के लिए व्यापक व्यवस्था लागू की है। इस साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। अयोध्या जिला मुख्यालय में लगभग सभी होटलों के कमरे बुक हो चुके हैं। अयोध्या में एक स्थानीय होटल के मालिक अंकित मिश्रा ने कहा, “हम इस नए साल में श्रद्धालुओं का स्वागत करने को लेकर उत्सुक हैं। हमारे सभी कमरे 15 जनवरी तक के लिए पहले से बुक हो चुके हैं।”
प्रयागराज में विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कई नये और अनोखे अनुभव प्राप्त होंगे। उत्तर प्रदेश का पर्यटन विभाग महाकुम्भ में पहली बार ड्रोन शो आयोजित करेगा जिसमें महाकुम्भ और प्रयागराज की पौराणिक कथा का प्रदर्शन होगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि महाकुम्भ मेला क्षेत्र में संगम नोज पर श्रद्धालुओं को शाम के समय आकाश में यह अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, पर्यटन विभाग मेला क्षेत्र में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, जल क्रीड़ा, हॉट एअर बैलून, लेजर लाइट शो जैसी गतिविधियां भी करवा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल ले जाने के लिए मनाने के सिलसिले में पंजाब सरकार को 31 दिसंबर तक का समय दिया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की अवकाशकालीन पीठ ने एक अभूतपूर्व सुनवाई करते हुए स्थिति को बिगड़ने देने तथा डल्लेवाल को चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने के उसके पूर्व निर्देशों का पालन नहीं करने पर पंजाब सरकार को फटकार लगाई।
मुंबई में कुर्ला स्थित एक परिसर में आग लगने से कबाड़ और अन्य सामग्री की 50 से 60 छोटी भंडारण इकाइयां प्रभावित हुईं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बहरहाल, एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी स्थानीय लोगों की मदद से यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना में कोई लापता या घायल तो नहीं हुआ है। आग लगने की यह घटना सुबह करीब छह बजे हुई।
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में शनिवार सुबह एक नमकीन फैक्ट्री में आग लग जाने से विस्फोट हो गया जिससे चार कर्मचारी झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजकर 16 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 17 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि यह दो मंजिला इमारत है और आग भूतल पर लगी थी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण हुए विस्फोट में फैक्ट्री के अंदर मौजूद चार कर्मचारी झुलस गए।
जयपुर के गैस टैंकर हादसे में गंभीर रूप से झुलसे एक और व्यक्ति ने शनिवार को दम तोड़ दिया, जिसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। हादसे में झुलसे सात लोगों का यहां एसएमएस अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे एक और व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। उन्होंने कहा, “फिलहाल अस्पताल में सात लोगों का इलाज किया जा रहा है।”
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से एक पत्थर लुढ़क कर एक मिनी बस पर गिर गया, जिससे एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मेहर इलाके में हुई, जहां शुक्रवार रात एक एक पत्थर मिनी बस की खिड़की से टकरा गया जिससे बस में बैठी महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं।
सिंगापुर में स्थित भारतीय उच्चायोग पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक शोक पुस्तिका उपलब्ध कराएगा। उच्चायोग ने बताया कि शोक पुस्तिका 30 और 31 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक तथा दोपहर ढाई बजे से शाम चार बजे तक हस्ताक्षर के लिए उपलब्ध रहेगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (92) का बृहस्पतिवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। ‘सिख एडवाइजरी बोर्ड’ के अध्यक्ष मलमिंदरजीत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह ने दुनिया भर में सिखों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है और वह उनके प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
Manmohan Singh Death News LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर यहां निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सिंह का बृहस्पतिवार रात यहां एम्स में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सरकार ने निर्णय लिया है कि डॉ. मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार 28 दिसंबर, 2024 को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर निगमबोध घाट, नयी दिल्ली में होगा।’’ इसमें कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय से सिंह का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ करने के लिए प्रबंध किए जाने का अनुरोध किया गया है।
Manmohan Singh Death News LIVE: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि अगर मनमोहन सिंह जी के लिए मेमोरियल नहीं बनेगा, यह और कुछ नहीं जानबूझकर देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का अपमान माना जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि खड़गे द्वारा एक चिट्ठी पीएम मोदी को पहले ही लिखी जा चुकी है।
Manmohan Singh Death News LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज सुबह 11.45 पर निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि उनके स्मारक बनाने को लेकर भी सरकार राजी हो गई है, सिर्फ जगह खोजने के लिए कुछ दिनों का वक्त मांगा गया है।
Manmohan Singh Death News LIVE: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मनमोहन सिंह को याद किया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय मनमोहन सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने एक लंबी यात्रा की है और उन्होंने इस देश को एक नई दिशा दी। उनके बारे में कुछ भी कहा जाए वो बहुत कम होगा। बहुत ही कम लोग आज के समय में ऐसे मिलते हैं। उनके अनुभव, उनके द्वारा दिखाए गए मार्गदर्शक इस देश के लिए एक मील का पत्थर है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने कहा, “वह बहुत ही संवेदनशील व्यक्ति थे…उनमें देश को आगे ले जाने की भरपूर क्षमता थी और जो पीछे छूट गए और दबे हुए लोग हैं उनके प्रति उनमें बहुत संवेदनशीलता थी।..
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से हमने एक ऐसा नेता खो दिया है जो ज्ञान, बड़प्पन और विनम्रता का प्रतीक था, जिसने पूरे दिल और दिमाग से हमारे देश की सेवा की। कांग्रेस पार्टी के लिए एक चमकदार और प्रिय मार्गदर्शक, उनकी करुणा और दूरदर्शिता ने लाखों भारतीयों के जीवन को बदल दिया और सशक्त बनाया। उनके शुद्ध हृदय और उत्कृष्ट दिमाग के कारण उन्हें भारत के लोग बहुत प्यार करते थे। उनकी सलाह, बुद्धिमत्तापूर्ण सलाह और विचारों की हमारे देश के राजनीतिक क्षेत्र में उत्सुकता से मांग की जाती थी और उन्हें गहराई से महत्व दिया जाता था। दुनिया भर के नेताओं और विद्वानों द्वारा उनका सम्मान और प्रशंसा की गई, उन्हें अपार ज्ञान और कद के राजनेता के रूप में सराहा गया। डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने द्वारा संभाले गए प्रत्येक उच्च पद पर प्रतिभा और विशिष्टता लाई और उन्होंने भारत को गौरव और सम्मान दिलाया।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक चल रही है। यह बैठक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए बुलाई गई है। बैठक में सोनिया गांधी भी शामिल हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को दिल्ली में रैली करेंगे।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने जीवनकाल में शैक्षणिक ऊंचाई को छूकर देश की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित किया था….उनका योगदान देश के उन्नति और प्रगति के लिए चिरस्थायी रहेगी। मैं अपनी श्रद्धांजलि उनके प्रति अर्पित करता हूं और भगवान उनके परिवार को इस संकट की खड़ी में शक्ति प्रदान करें..”
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भतीजे गुरदीप सिंह ने कहा कि वे देश के वित्त मंत्री और फिर प्रधानमंत्री रहे हैं, लेकिन वे एक पारिवारिक व्यक्ति भी थे। वे परिवार के सदस्यों से बहुत जुड़े हुए थे। जब भी परिवार को मार्गदर्शन की आवश्यकता होती थी, वे हमेशा हमारे लिए उपलब्ध रहते थे। वे छोटी-छोटी बातों के लिए भी हमसे बात करते थे। हमें यह खबर रात में मिली, लेकिन हमने इसे उनके (मनमोहन सिंह की बहन) साथ साझा नहीं किया। हमने इसे सुबह साझा किया। हम उन्हें दिल्ली नहीं जाने दे सकते क्योंकि उनका स्वास्थ्य स्थिर नहीं है और डॉक्टर ने हमें उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी है।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि उन्होंने अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का सामना मुस्कुराते हुए किया। वह एक सरल और शांत व्यक्ति थे। उन्होंने जीवन भर राष्ट्र को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि इतिहास उन्हें अलग नजरिए से देखेगा।
पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर महाराष्ट्क बीजेपी के नेता आशीष शेलार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश के लिए एक दुखद समाचार है। वे उस अर्थनीति के बारे में बताते थे जो सामान्य व्यक्ति से संबंधित थी।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर CPM नेता प्रकाश करात ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से आपने एक प्रख्यात अर्थशास्त्री को खो दिया है, जिन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए सरकार में काम किया। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने वर्तमान स्थिति के विपरीत धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखा। देश के हित में उनकी ईमानदारी और समर्पण पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। इसलिए यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की मौत हो गई है। मक्की लश्कर का डिप्टी चीफ था। दिल का दौरा पड़ने की वजह से मक्की की मौत हुई है। मक्की पाकिस्तान में रह रहा था।
आज शाम 5 बजे दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक होगी। इसमें डॉ मनमोहन सिंह के निधन को श्रद्धांजलि दी जाएगी।