आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: झांसी के लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार देर रात चिल्ड्रन वॉर्ड में लगी भीषण आग की चपेट में आने से 10 बच्चों की मौत हो गई। बाहर वाले वार्ड से सभी बच्‍चों को बचा लिया गया लेकिन अंदर के वार्ड में जो बच्‍चे थे उनमें से 10 की दर्दनाक मौत हुई। इस घटना ने सभी की नींद उड़ा दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले एक्स पर पोस्ट कर जांच और पीड़ितों को हर संभव मदद प्रदान करने की बात कही है। झांसी अग्निकांड पर ेआज सभी की नजर रहने वाली है।

दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत प्रोग्राम के तहत संबोधित करने वाले हैं। बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव को लेकर यह आज पीएम मोदी का यह सबसे अहम कार्यक्रम हो सकता है क्योंकि आज के बाद से पीएम मोदी 21 नवंबर पर विदेश दौरे पर होंगे। वहीं आज महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी महाराष्ट्र के दौरे पर होंगे। राहुल गांधी महाराष्ट्र के धमनगांव में महाविकास अघाड़ी गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

आज का मौसम

तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 21 नवंबर के बीच विदेश दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। पहले पीएम मोदी नाइजीरिया जाएंगे। इसके बाद ब्राजील में होने वाले जी20 समिट में हिस्सा लेंगे। यहां वह कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद पीएम मोदी अफ्रीकी देश गुयाना का भी दौरा करेंगे। तीन देशों की यात्रा भारतीय कूटनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

Live Updates
17:17 (IST) 15 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: अमित शाह ने महाराष्ट्र में की चुनावी जनसभा

आज की ताजा खबर LIVE: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार महाराष्ट्र का खोया हुआ गौरव पुनः स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के विकास के लिए 15.10 लाख करोड़ रुपये दिए।

16:22 (IST) 15 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राहुल को थोड़ा ज्यादा झारखंड में रुकना चाहिए- हिमंत बिस्व सरमा

राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने से रोके जाने पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जब बात प्रधानमंत्री की आती है, तो राजीव गांधी और मनमोहन सिंह के समय में भी दूसरों के हेलिकॉप्टर रोके जाते थे। आप इतने बड़े नेता हैं, अगर आपको झारखंड में 10 मिनट का अतिरिक्त समय मिले तो आपको (राहुल गांधी) अच्छा महसूस होना चाहिए। यहां हवा, पानी और लोग बहुत अच्छे हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उन्हें (कांग्रेस को) पीएम मोदी से डरना नहीं चाहिए क्योंकि हर कोई उनसे प्यार करता है। लेकिन, कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि मैं राहुल गांधी से नहीं डरता क्योंकि कांग्रेस ने 70 सालों में देश को बर्बाद कर दिया है।

16:19 (IST) 15 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली सरकार ने किया दफ्तरों के समय में बदलाव

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आतिशी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है और दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। सरकारी कार्यालय अब अलग-अलग समय पर काम करेंगे। दिल्ली नगर निगम का ऑफिस अब सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। वहीं, केंद्र सरकार का ऑफिस सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक और दिल्ली सरकार के ऑफिस का टाइम सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक रहेगा।

15:13 (IST) 15 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रियांक खड़गे ने बोला बीजेपी पर हमला

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि बीजेपी को हमेशा से ही हमारे साथ यही समस्या रही है। वे उपलब्धियां नहीं देखते या वे उपलब्धियों को देखने का इरादा नहीं रखते क्योंकि हमने आज तक सभी पांच गारंटी पूरी कर दी हैं, वे गलत सूचना फैलाते हैं। मैंने पहले भी कहा था कि बीजेपी यह फर्जी खबर बनाने वाली फैक्ट्री चलाती है, जिसके बारे में उन्हें लगता है कि यह वास्तव में काम कर रही है… यही कारण था कि उन्हें कर्नाटक से बाहर निकाल दिया गया।

14:28 (IST) 15 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: हरियाणा और पंजाब के बीच चंडीगढ़ को लेकर बढ़ा विवाद

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने पंजाब की ओर से चंडीगढ़ पर दावा जताए जाने पर कहा कि उन्हें गलतफहमी है, उन्हें पंजाब और हरियाणा का इतिहास नहीं पता है। चंडीगढ़ पंजाब का तभी हो सकता है, जब हिंदी भाषी क्षेत्र हरियाणा को मिल जाएं, हमें SYL का पानी मिले, अन्यथा तब तक चंडीगढ़ जितना उनका है उतना ही हमारा भी है।

13:19 (IST) 15 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी बोले- एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति

पीएम मोदी जमुई में अपनी जनसभा के दौरान कहा कि यह देश आदिवासी भाइयों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता है। NDA का सौभाग्य है कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। सीएम नीतीश बाबू ने पूरे देश से उन्हें जीताने की अपील की थी। द्रोपदी मुर्मू जब राष्ट्रपति बनीं तो वह अतिपिछड़ी आदिवासियों का जिक्र किया करती थीं।

पीएम मोदी ने कहा कि इनके बारे में पिछली सरकारें नहीं सोचती थी। इनके लिए पीएम जनमन योजना शुरू की गई। इससे देश के पिछड़े आदिवासियों का विकास हो रहा है। आज इस योजना का एक साल पूरा हो रहा है। पिछड़ी जनजातियों को घर, बिजली और सड़क का लाभ दिया जा रहा है। जिसको पिछली सरकारों ने नहीं पूछा, उसे मोदी पूजता है।

13:04 (IST) 15 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के दौरान तीन डूबे

रायबरेली में कार्तिक पूर्णिमा मेला में स्नान करने आए 3 श्रद्धालु डूब गए हैं। श्रद्धालु गंगा घाट के हुसैनगंज की तरफ स्नान कर रहे थे। ये लोग फतेहपुर जिले के हुसैनगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्नान करने के दौरान महिला समेत तीन बच्चे डूब गए।

12:18 (IST) 15 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सराय काले खां ISBT चौक का बदला गया नाम

दिल्ली के सराय कालेखां ISBT चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक कर दिया गया है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस बारे में ऐलान किया। बता दें कि आज बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है।

11:22 (IST) 15 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: गुलाम अहमद मीर ने लगाए बीजेपी पर आरोप

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने देवघर में कहा कि झारखंड में पहले चरण का मतदान हो चुका है। हमारा गठबंधन इसे सकारात्मक मानकर चल रहा है क्योंकि हमने सीमित संसाधनों के बावजूद 5 साल तक लगातार काम किया है। कोरोना काल के बावजूद, राजनीतिक अस्थिरता होने के बाद हमारे गठबंधन ने हेमंत सोरेन की अगुवाई में बहुत बड़े भाग की सरकार की ओर से मदद की। बीजेपी के 20 साल के शासनकाल के बाद भी वे यहां के जनमानस को किसी तरह का फायदा नहीं पहुंचा पाए। बीजेपी चुनाव के समय में जुमले बोलकर निकल जाती है लेकिन हमारा गठबंधन और कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है।

09:37 (IST) 15 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: JMM ने किया कांग्रेस नेता बचाव

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के बयान पर जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा कि मीर साहब ने साफ कहा है कि हम सबको देंगे, हम जुमलेबाजी नहीं करते, हम सबको देंगे हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आदिवासी, गैर आदिवासी, दलित। भाजपा की नजर में घुसपैठिए मुसलमान हैं। मीर साहब ने कहा कि हम घुसपैठियों को भी देंगे, मतलब हम उन सभी मुसलमानों को देंगे जो हमारे नागरिक हैं, यहां के मूल निवासी हैं। हम प्रतिबद्ध हैं, हम 450 रुपये में सिलेंडर देंगे और लोग हमारी बातों पर विश्वास भी करते हैं।

09:33 (IST) 15 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: ट्रंप ने अपनी टीम में की एक और नियुक्ति

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम को लेकर एक बड़ी घोषणा की है और जॉर्जिया के पूर्व कांग्रेसी डौग कोलिन्स को वेटरन्स अफेयर्स के लिए अमेरिकी सचिव के रूप में नामित किया गया है।

08:04 (IST) 15 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: आज मुंबई में चुनावी रैली करेंगे PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करने वाले हैं। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। पीएम मोदी राजधानी मुंबई में एक बड़ी रैली करने वाले हैं।

07:59 (IST) 15 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली में और जहरीली हुई हवा

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एप समीर के मुताबिक, आज दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 409 है, ये सीवियर कैटेगरी है। आज भी कई इलाकों में AQI 450 के ऊपर है। दिल्ली का ओवरऑल AQI 409 है।

07:53 (IST) 15 Nov 2024
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: आज बिहार में होंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर बिहार के जमुई में एक बड़ी जनसभा करने वाले हैं। इस दौरान वे बिहार को एक विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देने वाले हैं। इस दौरान उनके साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहने वाले हैं।