14 December Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा में बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरूआत में कहा कि हम सभी के लिए, हम देशवासियों के लिए इतना ही नहीं, विश्व के लोकतंत्र नागरिकों के लिए भी, यह बहुत ही गौरव का पल है। बड़े गर्व के साथ लोकतंत्र के उत्सव को मनाने का अवसर है। सबसे विशाल लोकतंत्र की यह यात्रा है। यह 75 वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाने का पल है। मेरे लिए खुशी की बात है कि संसद भी इस पर शामिल होकर अपने विचार रख रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं देश के सभी लोगों का कोटी कोटी नमन करता हूं जिन्होंने इस नई व्यवस्था को जीकर दिखाया है। संविधान निर्माताओं की जो भावना थी, भारत का नागरिक हर कसौटी पर खरा उतरा है। इसलिए भारत का नागरिक ही सर्वधिक अभिनंदर का आभारी है। संविधान निर्माता इस बात को लेकर जागरूक थे कि भारत का जन्म 1947 में हुआ है, वे यह नहीं मानते थे कि भारत को उसका लोकतंत्र कोई 1950 में मिला है, वो तो मानते थे कि हजार साल की भारत की यात्रा रही, वो उसके बारे में जानते थे।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश के सभी लोगों का कोटी कोटी नमन करता हूं जिन्होंने इस नई व्यवस्था को जीकर दिखाया है। संविधान निर्माताओं की जो भावना थी, भारत का नागरिक हर कसौटी पर खरा उतरा है। इसलिए भारत का नागरिक ही सार्वधिक अभिनंदन का आभारी है। संविधान निर्माता इस बात को लेकर जागरूक थे कि भारत का जन्म 1947 में हुआ है, वे यह नहीं मानते थे कि भारत को उसका लोकतंत्र कोई 1950 में मिला है, वो तो मानते थे कि हजार साल की भारत की यात्रा रही, वो उसके बारे में जानते थे।
देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
आज की ताजा खबर LIVE: सरकार पर देश के धर्मनिरपेक्ष तानेबाने को ताक पर रखने का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि हमें संविधान को समझने के लिए इसमें दिए गए हर शब्द की व्याख्या को व्यापक अर्थों में समझना होगा। तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में ‘संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ विषय पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और इसका उल्लेख संविधान की प्रस्तावना में भी है। उन्होंने कहा कि संविधान में धर्मनिरपेक्ष शब्द जोड़े जाने से पहले देश में हर प्रधानमंत्री, हर मुख्मयंत्री ने इसे धर्मनिरपेक्ष माना। बनर्जी ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से इस सरकार के पिछले दस साल के कार्यकाल में देश में धर्मनिरपेक्ष तानाबाना ताक पर रख दिया गया।’’
आज की ताजा खबर LIVE: लोकसभा ने गुरुवार को भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को सबसे कम उम्र में विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने पर बधाई दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुकेश की इस उपलब्धि का उल्लेख करते हुए सदन में कहा कि उनकी जीत से देश में उल्लास और उत्साह का वातावरण है तथा युवा खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि से प्रेरणा मिलेगी।
अखिलेश यादव ने संसद में कहा कि जब यूपी में चुनाव थे, बहुत से लोगों को वोट डालने का अधिकार से रोका गया, और जो लोग वोट डालने जा रहे थे, उन्हें डराया-धमकाया जा रहा था। मैं उन महिलाओं को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इसकी परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि आर्थिक न्याय के बगैर न सामाजिक न्याय मिल सकता है और न राजनीतिक न्याय मिल सकता है।
उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो हम जातिगत जनगणना जरूर करवाएंगे। उन्होंने कहा कि अब तो उपासना करने में भी दिक्कत है, क्योंकि हर मस्जिद के नीचे मंदिर खोजने वाले लोग शांति नहीं चाहते।
सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हुआ है, इतना कभी नहीं हुआ। संविधान बचेगा तो न्याय बचेगा और न्याय बचेगा तभी सबको बराबर मौके मिलेंगे भेदभाव भी मिटेगा। इसलिए आज फिर से संविधान को बचाने के लिए एक और करो या मरो आंदोलन की जरूरत है।
अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले चुनाव में भी बहुत सारे सत्तापक्ष के माननीय कहते थे कि हमें इतनी सीटें मिल जाएंगी तो संविधान बदल देंगे। मैं जनता को धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने 400 पार के नारे को गिरा दिया, और उनके सपने को तोड़ दिया. बहुत सारे साथी इधर के ही उधर हैं। अगर उधर वाले इधर आ गए तो उसी दिन ये सत्ता से बाहर हो जाएंगे।
Parliament LIVE: समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने संविधान पर चर्चा के दौरान कहा कि हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढने वाले शांति नहीं रखना चाहते हैं। अखिलेश ने सरकार पर विभाजन के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विभाजानकारी नीति के तहत पूजा स्थलों में भी विवाद हो रहा है।
Parliament LIVE: प्रियंका गांधी ने संसद में पहली बार बोलते हुए कहा कि हमारे देश के करोड़ों देशवासियों के संघर्ष में, अपने अधिकारों की पहचान में, और देश से न्याय की अपेक्षा ने हमारे संविधान की ज्योत जल रही है. मैंने हमारे संविधान की ज्योत को जलते हुए देखा है। हमारा संविधान एक सुरक्षा कवच है, जो देशवासियों को सुरक्षित रखता है। न्याय का कवच है। एकता का कवच है। अभिव्यक्ति की आजादी का कवच है। दुख की बात ये है कि मेरे सत्तापक्ष के साथी जो बड़ी बड़ी बातें करते हैं, उन्होंने 10 सालों में ये सुरक्षा कवच तोड़ने का प्रयास किया है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि संविधान में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय का वादा है, ये वादा सुरक्षा कवच है, जिसको तोड़ने का काम शुरू हो चुका है। लेटरल एंट्री और निजिकरण के जरिए सरकार आरक्षण को कमजोर करने का काम कर रही है। अगर लोकसभा में ये नतीजे नहीं आए होते तो संविधान बदलने का काम भी शुरू कर देती। इस चुनाव में इनको पता चल गया कि देश की जनता ही इस संविधान को सुरक्षित रखेगी। इस चुनाव में हारते-हारते जीतते हुए एहसास हुआ कि संविधान बदलने की बात इस देश में नहीं चलेगी।
Parliament LIVE: राजनाथ सिंह ने कहा कि जैसे हमारे संविधान के मूल प्रति के भाग 3 में जिसमें मौलिक अधिकारों का वर्णन है। उसमें भगवान श्रीराम, मां सीता जी और प्रभु लक्ष्मण जी की तस्वीर भी अंकित है। संविधान की मूल प्रति के मुख्य पृष्ट पर अजंता गुफाओं की पेंटिंग की छाप मिलती है और अध्यक्ष महोदय साथ ही कमल का फूल भी अंकित है। वह कमल का फूल यह दर्शाता है कि सदियों की गुलामी के दलदल से बाहर आकर अब संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य का उदय हो चुका है।
Parliament LIVE: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में संविधान पर बहस की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हम भारत के लोगों ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था। मैं संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस सदन और देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं कह सकता हूं कि हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को छूकर राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।
Parliament LIVE: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में संविधान पर बहस की शुरुआत की। यह बहस संविधान को अपनाए जाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की गई।
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि हमने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव पर महाभियोग चलाने के लिए राज्यसभा महासचिव को नोटिस दिया है। उन्होंने 9 दिसंबर को उच्च न्यायालय परिसर में भड़काऊ भाषण दिया था। हमारा मानना है कि न्यायाधीश को उस पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें हटाया जाना चाहिए। हमने न्यायाधीश को हटाने के लिए प्रस्ताव पेश किया है।
कपिल सिब्बल ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है बल्कि संविधान और न्यायपालिका की स्वतंत्रता की रक्षा का मुद्दा है। हम प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं से संविधान की रक्षा में हमारा साथ देने का आग्रह करते हैं। सुप्रीम कोर्ट को भी न्यायाधीश को हटाने का आदेश देना चाहिए और प्रस्ताव पर निर्णय होने तक उन्हें कोई काम नहीं सौंपा जाना चाहिए। 55 सांसदों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं।
संविधान दिवस पर आज संसद में चर्चा होनी है। इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान दिया और कहा कि देश में कई असंवैधानिक चीजें चल रही हैं।
दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने अप्रैल 2023 में कर्नाटक में एक चुनावी रैली में भाजपा और आरएसएस के खिलाफ कथित भड़काऊ भाषण देने की शिकायत पर संज्ञान लिया है।
Parliament LIVE: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा एलओपी राहुल गांधी, केंद्रीय एचएम अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू और अन्य ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
अतुल सुभाष सुसाइड केस की जांच में आज बेंगलुरु पुलिस निकिता सिंघानियां के जौनपुर स्थित के दोनों घरों पर जाकर दबिश देगी। निकिता सिंघानियां के जौनपुर में ही छिपे होने की खबर है। निकिता, उसकी मां निशा और भाई अनुराग सिंघानियां, चाचा सुशील सिंघानियां जौनपुर में ही किसी के घर में छिपे हैं।
झांसी में NIA की टीम पर हमले को लेकर एक्शन हुआ है और 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। NIA की टीम मुफ्ती खालिद को हिरासत में लेने पहुंची थी लेकिन भीड़ एनआईए की टीम से आरोपी को छुड़ाकर ले गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के उपप्रधानंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ चर्चा की है। इस बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक ‘ऐतिहासिक पहल’ के रूप में भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर (IMEC) के कार्यान्वयन पर जोर दिया है। विदेश मंत्रालय की तरफ से इस चर्चा के बारे में सूचना दी गई।
Parliament LIVE: संसद के शीतकालीन सत्र में अब तक काफी हंगामा देखने को मिला है। विपक्ष ने जहां गौतम अडानी का मुद्दा उठाया तो दूसरी ओर बीजेपी ने जॉर्ज सोरोस को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया।
ऐसे में आज संविधान पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर तीखे हमले कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि एनडीए आपातकाल और मुस्लिमों को आरक्षण के मसले पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी कर रहा है।
दिल्ली में आज सुबह-सुबह निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि स्कूलों को ई मेल के जरिए धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक ये स्कूल कैम्ब्रिज स्कूल सलवान पब्लिक स्कूल शामिल हैं।