इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी, लेकिन कोरोनावायरस के कारण अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी निराश हैं। हालांकि, वे लॉकडाउन को भी पॉजिटिव रूप में ले रहे हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को एंटरटेन करने की कोशिश कर रहे हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटो पोस्ट कर फैंस को नई जानकारी दे रहे हैं। कुछ ऐसा ही इंडियन प्रीमियर लीग में 3 बार हैट्रिक लेने वाले इकलौते क्रिकेटर अमित मिश्रा के साथ भी हुआ।
दुनिया भर में 25 लाख से ज्यादा लोग कोरोनावायरस के कारण संक्रमित हो चुके हैं। अब तक कोविड 19 महामारी से एक लाख 77 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस का प्रकोप भारत में भी कम नहीं हो रहा है। देश में कोरोनावायरस के संक्रमितों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंच गई है। इस महामारी ने भारत में अब तक 640 लोगों की जान ले चुका है। यही वजह है कि दुनिया के 200 से ज्यादा देश लॉकडाउन हैं। दुनिया भर में होने वाली खेल गतिविधियां ठप हैं। कुछ टूर्नामेंट्स रद्द कर दिए गए हैं, जबकि कुछ को टाल दिया गया है। यही वजह है कि खिलाड़ी फैंस को एंटरटेन करने के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं।
एंकर गौरव कपूर ने आईसोलेशन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का ईजाद किया है। यह एक तरह की क्विज है। इसमें वे शो के दौरान खिलाड़ी से जुड़े सवाल पूछते हैं। इसके 8 एपिसोड में उन्होंने अमित मिश्रा से उनके करियर को लेकर सवाल पूछे। इस दौरान उन्होंने अमित मिश्रा को एक ऐसे रिकॉर्ड की जानकारी दी, जिसकी जानकारी स्टार गेंदबाज को भी नहीं थी।
गौरव कपूर ने 15वें सवाल के रूप में अमित से पूछा कि आप आईपीएल में कितनी बार मैन ऑफ द मैच चुने गए हैं? इस सवाल पर अमित ने अपने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि मैं इस सवाल पर खुद को जीरो देता हूं।
इस पर गौरव ने क्लू दिया कि यह आईपीएल में किसी भी फुल टाइम गेंदबाज के सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच चुने जाने का रिकॉर्ड भी है। अमित फिर भी उत्तर नहीं दे पाए। इस पर गौरव ने बताया कि आपने आईपीएल में 11 बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है। उनके अलावा कोई भी फुल टाइम गेंदबाज इतनी बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नहीं जीत पाया है।
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?