कोलकाता नाइटराइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने गर्लफ्रेंड नेहा खेदेकर से शादी कर ली है। दोनों शुक्रवार को चेन्नई में विवाह के बंधन में बंध गए। इस दौरान एक रोचक वीडियो सामने आया। इसमें वरुण और नेहा स्टेज पर ही क्रिकेट खेल रहे हैं। नेहा बल्लेबाजी तो वरुण गेंदबाजी कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। वरुण हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने गए थे, लेकिन फिटनेस की समस्या को लेकर वे बाहर हो गए थे। उनकी जगह टी नटराजन को मौका दिया गया था।

वरुण और नेहा की शादी इस साल के शुरू में ही होने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस के कारण ऐसा नहीं हो सका था। उन्हें अपने कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। जब देशभर में लॉकडाउन घोषित किया गया तो वे दोनों अलग-अलग शहरों में थे। वरुण एक तरफ चेन्नई मे फंसे हुए थे तो दूसरी ओर नेहा उनसे काफी दूर मुंबई में थीं। वरुण के एरिया को मई से जून तक कनटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दोनों क्रिकेट का लुत्फ उठा रहे हैं। वरुण इसमें अंडर आर्म गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पहली गेंद पर नेहा का कैच ले लिया, लेकिन नेहा नहीं हटीं और वरुण को फिर से गेंदबाजी करने के लिए कहा। अगली गेंद को भी उन्होंने सामने की ओर खेला। इसके बाद तीसरी गेंद को उन्होंने शानदार तरीके से ऑफ साइज में प्लेस कर दिया।

वरुण ने आईपीएल 2020 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 13 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए थे। वे इस सीजन में पारी में पांच विकेट लेने वाले वह इकलौते गेंदबाज रहे। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 20 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके साथ ही वरुण ने अपने आदर्श महेंद्र सिंह धोनी का विकेट दो बार अपने नाम किया था। दोनों बार उन्होंने धोनी को क्लीन बोल्ड कर दिया था।