चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अंपायर को लेकर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। आईपीएल के 13वें सीजन के 29वें मैच में चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रन से हरा दिया। मैच के 19वें ओवर में धोनी के गुस्से के कारण अंपायर ने वाइड नहीं दिया। इस पर सभी हैरान रह गए। डगआउट में बैठे हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर खड़े होकर इसका विरोध भी जताया। धोनी पिछले साल अंपायर से भिड़ने के लिए पारी के दौरान मैदान में चले गए थे।
दरअसल , हैदराबाद की टीम के 6 बल्लेबाज आउट हो चुके थे। उसे आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 27 रन बनाने थे। राशिद खान क्रीज पर थे। वो चौके-छक्के लगा चुके थे। ऐसे में मैच रोमांचक हो चुका था। शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी करने आए। उन्होंने ऑफ स्टंप से काफी ज्यादा बाहर गेंद फेंकी। अंपायर पॉल राइफेल ने वाइड देने के लिए अपने हाथ उठा लिए थे, लेकिन धोनी के विरोध के कारण उन्होंने हाथ नीचे कर दिया। धोनी गुस्से में चिल्लाए थे। इसे देखकर कमेंटेटर से लेकर सभी क्रिकेट फैंस हैरान रह गए।
Horrible umpiring from Paul Reiffel.
Got pressured by Dhoni to not give a wide.
This is not new. Umpire’s get bullied and pressurized by Dhoni all the time. It’s shocking that they don’t learn.
How is this not a wide? #SRHvCSK #IPL2020 pic.twitter.com/bkOQvI4dPT
— Aditya (@forwardshortleg) October 13, 2020
His expression sums up everything .. SRH ki Match winning chances poindi appatike elago gelavaleru ..
But umpire wide call icchinatte icchi dhoni ni chusi bayapadi aagipovadam worstt pic.twitter.com/kWFbsuRXxf
— Detective (@cheeku4042) October 13, 2020
सोशल मीडिया क्रिकेट फैंस इसे धोनी की ‘दादागिरी’ बता रहे हैं तो कुछ फैंस ने कहा कि धोनी की नहीं पूरी तरह अंपायर की गलती है। उस दौरान कमेंट्री कर रहे ऑस्ट्रेलिया के माइकल स्लेटर ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि वह स्टेडियम के ऊपरी हिस्से की जांच कर रहे हैं, मुझे नहीं पता कि वह क्या जांच रहे हैं। ऐसा लगा कि उनका हाथ बाहर निकला है। यह दिलचस्प है।’’
FairPlay award goes to #CSK pic.twitter.com/ZiRUIaMCiu
— (@Kourageous__) October 13, 2020
#CSKvsSRH #Dhoni #CSK
Seriously something not acceptable at this level of IPL.
Horrible Scenes .Poor Umpiring pic.twitter.com/wGAogxs4SS— Madhav Bhatia (@Shrimadhav) October 13, 2020
गावस्कर ने कहा, ‘‘शायद गेंद ने बल्ले को छुआ है, लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो यह एक कैच है। गेंद सीधे धोनी के ग्लव्स में गई है।’’ केविन पीटरसन ने कहा, ‘‘मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि मैंने उनका (अंपायर) हाथ बाहर आते हुए देखा है। उसके बाद उनपर कई लोग चिल्लाए। इससे उन्होंने अपना निर्णय बदल लिया।’’ पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धोनी पारी के दौरान मैदान पर चले गए थे। तब अंपायर ने पहले नो-बॉल दिया था और बाद में फैसला बदल लिया था।