India vs New Zealand 3rd ODI Match Updates: भारत ने 24 जनवरी 2023 की रात न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैच की सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी शीर्ष पर पहुंच गई। शार्दुल ठाकुर प्लेयर ऑफ द मैच और शुभमन गिल प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 साल बाद क्लीन स्वीप किया है।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी क्लीन स्वीप नवंबर 2010 में किया था। तब उसने 5 वनडे की घरेलू सीरीज में 5-0 से जीत हासिल की थी। उसके बाद से दोनों के बीच यह 7वीं एकदिवसीय सीरीज है। इससे पहले हुई 6 में से भारत और न्यूजीलैंड ने 3-3 एकदिवसीय सीरीज अपने नाम की थीं। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार जनवरी 2019 में एकदिवसीय सीरीज जीती थी।
जनवरी 2019 के बाद से भारत ने अब यह सीरीज जीती है। इस बीच न्यूजीलैंड ने 2 सीरीज अपने नाम की थीं। भारत ने इससे पहले 3 मैच की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी भी क्लीन स्वीप नहीं किया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 17 द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज हुईं हैं। इसमें से भारत ने 9 जीती हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 6 सीरीज अपने नाम की हैं। दो सीरीज ड्रॉ रहीं हैं।
भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच 3 मैच की सीरीज का आखिरी वनडे इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस (Toss) जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 385 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 41.2 ओवर में 295 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल ने भी 2 विकेट चटकाए। हार्दिक पंड्या ने 6 ओवर गेंदबाजी की और ओपनर फिन एलन को पवेलियन की राह दिखाई।
न्यूजीलैंड की ओर से दूसरे ओपनर डेवोन कॉनवे हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 12 चौके और 8 छक्के की मदद से 100 गेंद में 138 रन की पारी खेली। हेनरी निकोल्स 40 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। डेरिल मिशेल 24, माइकल ब्रेसवेल 26 रन बनाकर आउट हुए। मिशेल सैंटनर 29 गेंद में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक लगाए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। हार्दिक पंड्या 38 गेंद में 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने 3-3 विकेट लिए। माइकल ब्रेसवेल ने एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरा। हेनरी शिपले (Henry Shipley) की जगह जैकब डफी (Jacob Duffy) को आखिरी एकादश में शामिल किया गया।
रोहित शर्मा ने इस मैच के जरिए 3 साल का सूखा भी खत्म किया। रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 1101 दिन शतक लगाया। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) भी दो बदलाव के साथ उतरी थी। मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की जगह उमरान मलिक (Umran Malik) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की प्लेइंग इलेवन (Playing 11) में वापसी की।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला की हमारी कवरेज यहीं समाप्त होती है, लेकिन शुक्रवार 27 जनवरी 2023 को रांची में पहले मैच के साथ शुरू होने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से जुड़े अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहिए। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े अपडेट्स पाने के लिए यहां क्लिक करें। पहले टी20 में दोनों टीमें किन-किन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
New Zealand in India, 3 ODI Series, 2023
India
385/9 (50.0)
New Zealand
295 (41.2)
Match Ended ( Day – 3rd ODI )
India beat New Zealand by 90 runs
India vs New Zealand 3rd ODI: टीम इंडिया इंदौर के होलकर स्टेडियम में अब तक एक भी एकदिवसीय मैच नहीं हारी है।
21 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 178 रन है। रोहित शर्मा के 68 गेंद में 91 और शुभमन गिल के 58 गेंद में 79 रन हैं। दोनों अब तक 19 चौके और 89 छक्के लगा चुके हैं। रोहित ने 9 चौके और 6 छक्के लगा चुके हैं।
भारत ने 17 ओवर में बिना विकेट खोए 147 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा के 55 गेंद में 77 रन हैं। उन्होंने अब तक 8 चौके और 5 छक्के लगाए हैं। शुभमन गिल 47 गेंद में 67 रन बना चुके हैं। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए हैं।
रोहित शर्मा ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह वनडे इंटरनेशनल में उनका 49वां अर्धशतक है। रोहित ने मिशेल सैंटनर के इस ओवर की तीसरी गेंद पर भी छक्का लगाया। चौदह ओवर के बाद भारत का स्कोर 114 रन है। रोहित के 45 गेंद में 58 रन हैं। शुभमन गिल के 39 गेंद में 54 रन हैं।
शुभमन गिल ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल ने सिर्फ 33 गेंद में अपना पचासा पूरा किया। गिल का यह छठा एकदिवसीय अर्धशतक है। 12 ओवर के बाद गिल का स्कोर 35 गेंद में 52 रन है। वह अब तक 8 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। रोहित शर्मा के 37 गेंद में 43 रन हैं। वह अब तक 4 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं।
दसवां ओवर जैकब डफी लेकर आए। डफी के इस ओवर में रोहित शर्मा ने दो छक्के (तीसरी और पांचवीं गेंद) और एक चौका (दूसरी गेंद) लगाया। इस ओवर से भारत के खाते में 17 रन आए। दस ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 82 रन है। रोहित के 31 गेंद में 39 और गिल के 29 गेंद में 41 रन हैं। भारत ने इस सीरीज में तीसरी बार 10 ओवर के भीतर 75 रन का आंकड़ा पार किया है।
भारत ने 9 ओवर में 65 रन बनाए हैं। शुभमन गिल के 24 गेंद में 41 रन हैं। रोहित शर्मा के 24 गेंद में 21 रन हैं। इससे पहले 8वें ओवर (लॉकी फर्ग्यूसन का ओवर) में शुभमन गिल ने 22 रन बटोरे। गिल ने पहली, तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर चौका जड़ा, जबकि पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया था।
पांच ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 31 रन है। भारत ने पांचवें ओवर से 14 रन बटोरे। जैकब डफी के इस ओवर में शुभमन गिल ने दूसरी और रोहित शर्मा ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया।
पहले ओवर में भारत के खाते में सिर्फ 3 रन आए। रोहित शर्मा ने ओवर की आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। दूसरा ओवर लॉकी फर्ग्यूसन लेकर आए। शुभमन गिल ने तीसरी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 7 रन है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा एकदिवसीय मैच शुरू हो चुका है। भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेदं वाइड रही। इस तरह भारत का खाता वाइड से खुला।
नवंबर 2010 के बाद से भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह 7वीं एकदिवसीय सीरीज है। इससे पहले हुई 6 में से भारत और न्यूजीलैंड ने 3-3 एकदिवसीय सीरीज अपने नाम की थीं। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार जनवरी 2019 में एकदिवसीय सीरीज जीती थी। उसके बाद से भारत ने अब यह सीरीज जीती है। इस बीच न्यूजीलैंड ने 2 सीरीज अपने नाम की थीं।
भारत ने अब तक 3 मैच की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी भी क्लीन स्वीप नहीं किया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 17 द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज हुईं हैं। इसमें से भारत ने 9 में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड ने 6 सीरीज अपने नाम की हैं। दो सीरीज ड्रॉ रहीं हैं। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी क्लीन स्वीप नवंबर 2010 में किया था। तब उसने 5 वनडे की घरेलू सीरीज में 5-0 से जीत हासिल की थी।
फिन एलन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।
चोट के कारण पिछले कुछ मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हो पाए युजवेंद्र चहल को नेट में लंबा अभ्यास करते हुए देखा गया। इस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेल पाए न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी को भी नेट्स में पसीना बहाते हुए देखा गया। इसका मतलब है कि दोनों टीमों में कुछ बदलाव हो सकते हैं।
टॉस का समय दोपहर एक बजे का है। इसका मतलब है कि थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। उसी समय भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगी। चूंकि टीम इंडिया तीन मैच की वनडे सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में उसकी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हो सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…।
अब जब भारत ने पहले ही श्रृंखला अपने नाम कर ली है, ऐसे में अंतिम एकदिवसीय मैच पर ध्यान बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मुकाबले कम होता दिख रहा है। हालांकि, जब खेल शुरू हो जाता है, तो चीजें बदल सकती हैं क्योंकि यह इंदौर में है, जिसे बल्लेबाजी का स्वर्ग कहा जाता है। इस मैदान पर तीन महीने पहले दक्षिण अफ्रीका और भारत ने एक टी20 मैच खेला था। उस मैच में रिले रोसौव ने 48 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली थी। कुल मिलाकर, उस रात 27 छक्के लगे थे।
भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने सोमवार को इस बात का खंडन किया कि उनकी टीम अलग अलग प्रारूप के लिये अलग कप्तान की नीति अपना रही है । पिछले साल टी20 विश्व कप से भारत के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद से विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल के टी20 कैरियर पर सवाल उठाये जा रहे हैं । तीनों ने पिछले साल नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेला है । न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला से भी वे बाहर थे । इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सप्ताह होने वाली श्रृंखला में भी नहीं हैं । रोहित की गैर मौजूदगी में हार्दिक पंड्या ने टी20 टीम की कप्तानी की और 2024 में टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी के प्रबल दावेदार है ।
टीम इंडिया आखिरी वनडे में 2 बदलाव कर सकती है। मोहम्मद शमी की जगह उमरान मलिक और हार्दिक पांड्या की जगह शाहबाज अहमद को मौका मिल सकता है। पढ़ें पूरी खबर
न्यूजीलैंड की टीम सीरीज से पहले वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर थी। लगातार दो मैच गंवाने के बाद वह नीचे खिसक गई। इंग्लैंड की टीम शीर्ष पर है। अगर टीम इंडिया 3-0 से सीरीज जीतती है तो वह शीर्ष पर पहुंच जाएगी। तीनों टीमों की रेटिंग प्वाइंट 113 ही है।
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों में 2 और पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ 1 शतक जड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले और दूसरे वनडे में सस्ते में आउट हो गए। उनसे इंदौर में बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्हें शुरुआत अच्छी मिल रही, लेकिन वह उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पा रहे हैं। पिछले 3 साल से उन्होंने वनडे क्रिकेट में शतक नहीं लगाया गया। इंदौर होलकर स्टेडियम में वह इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे।
न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी में केन विलियमसन की कमी खल रही है। न्यूजीलैंड के चोटी के छह बल्लेबाजों ने पिछली 30 पारियों में केवल सात अवसरों पर 40 या इससे अधिक रन की पारी खेली है। उनके बल्लेबाजी क्रम में अभी तक केवल माइकल ब्रेसवेल ही प्रभाव छोड़ पाए हैं। उनके अलावा हैदराबाद में पहले मैच में सैंटनर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की थी।
टीम इंडिया ने साल 2023 की शुरुआत श्रीलंका का क्लीन स्वीप करके की। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच जीतकर वह लगातार दूसरा क्लीन स्वीप करना चाहेगी। टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि टॉप ऑर्डर शानदार फॉर्म में है।
टॉम लैथम (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सै।टनर, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, रजत पाटीदार, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक।
India vs New Zealand 3rd ODI Live Score: पहले दोनों एकदिवसीय मैच में जीत कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम अब उस होलकर स्टेडियम में न्यूजीलैंड का सामना करने के लिए उतरेगी जहां उसने अब तक खेले गए सभी वनडे मैचों में जीत हासिल की है। होलकर स्टेडियम में सीमित ओवरों के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में हालांकि न्यूजीलैंड पहली बार मेजबान भारत के सामने होगा, लेकिन मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के इस स्टेडियम का 17 साल पुराना रिकॉर्ड भारत के पक्ष में रहा है। भारतीय टीम इस मैदान पर 2006 से लेकर 2017 के बीच आयोजित सभी पांच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में जीत का झंडा फहराते आई है और इस प्रारूप में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा चुकी है। उधर, न्यूजीलैंड ने होलकर स्टेडियम में अब तक टेस्ट मैच के रूप में केवल एक मुकाबला खेला है। 2016 में आयोजित इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 321 रन के विशाल अंतर से मात दी थी।