मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार वीडियो शेयर करती हैं। लोग पसंद नहीं आने पर कई बार उन्हें गंदे कमेंट्स कर चुके हैं। हसीन गंदे कमेंट करने वालों से परेशान हो गई हैं। उन्होंने सबको जवाब देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, लेकिन फिर वे विवाद में घिर गई हैं। दरअसल, हसीन ने जवाब में लोगों को गाली दी है। इससे अब उनके फैंस भी नाराज हो गए हैं।
दरअसल, हसीन ने 25 जून 2020 को एक वीडियो शेयर किया था। कैप्शन में उन्होंने लिखा था- JUST LIKE HOT। हसीन वीडियो में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में बॉबी देओल और मनीषा कोईराला की फिल्म ‘गुप्त’ का गाना ‘मुश्किल बड़ा ये प्यार है’ बज रहा है। हसीन के इस वीडियो को अब तक 53 हजार से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर देख चुके हैं। हसीन ने उस वीडियो के साथ-साथ अन्य वीडियो पर किए गए गंदे कमेंट का जबाव देने का फैसला किया।
View this post on Instagram
हसीन ने लिखा- कुत्तों को भौंकने से अगर कुछ अच्छा हो तो कुत्तों को भौंकना अच्छा है। उनके इस पोस्ट पर भी लोग भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा- तुम जैसी लड़की पूरे मुस्लिम समाज पर कलंक है। वहीं एक यूजर का साथ हसीन को मिला। उसने कहा- भौंकने वाले तो भौकेंगे ही तुम्हारी हॉटनेस से जो जलते हैं। एक यूजर ने गुस्से में लिखा- समझ नहीं आता शमी ने तेरे में क्या देख के शादी की? फेमस होने के लिए क्या कुछ कर रही है।
शमी और हसीन जहां पिछले कुछ सालों से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच टकराव चल रहा है। उन्होंने अपने पति पर चीट करने सहित कई संगीन आरोप लगाए थे। उसके बाद से यह कपल अलग रह रहा है। इन्हें एक बेटी भी है। शमी ने हाल ही में रोहित शर्मा के साथ बात