कोरोनावायरस के कारण दुनिया की एक तिहाई आबादी लॉकडाउन है। इस मुश्किल परिस्थिति में सबसे ज्यादा समस्या गरीब-मजदूरों को हो रही है। उनके लिए सरकार ने अपनी ओर से कई इंतजाम किए हैं। अब सेलिब्रिटी भी उनकी और कोरोनावायरस से पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ‘बाहुबली’ फेम प्रभास ने पीएम रिलीफ फंड में 3 करोड़ दिए तो महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 50 लाख रुपए दान किए। शुक्रवार यानी 27 मार्च को यह खबर आई कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 1 लाख रुपए एक एनजीओ को दिए हैं।

धोनी ने पुणे के दिहाड़ी मजदूरों के लिए एक लाख रुपए दान करने का ऐलान किया। उन्होंने पुणे में सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट मुकुल माधव फाउंडेशन को क्राउडफंडिंग वेबसाइट केटो के माध्यम से 1 लाख रुपये दान किए। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें कम रुपए दान करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा-800 करोड़ की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद उनकी जेब से ऐसे मुश्किल समय में सिर्फ एक लाख रुपए निकले। पति को लगातार ट्रोल होते देखकर पत्नी साक्षी ने इस खबर को गलत बताया है।
Coronavirus in India LIVE Updates: भारत में कोरोना के 724 केस, अब तक 17 मौतें; ब्रिटिश PM भी संक्रमित
Coronavirus in India Latest LIVE Updates: ‘कठिन’ हालत के लिए भी हैं हम तैयार- कोरोना पर बोले CM केजरीवाल


उन्होंने ट्वीट कर कहा- ‘‘मैं सभी मीडिया हाउस से आग्रह करती हूं कि इस संवेदनशील समय में कृपया गलत खबरें ना फैलाएं। आपको शर्म आनी चाहिए। हैरान हूं कि जिम्मेदार पत्रकारिता कहां गायब है।’’ हैरानी की बात है कि साक्षी ने ही इसकी जानकारी इंस्टाग्राम स्टेट्स में दी थी। दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 50 लाख रुपए का चावल देने की घोषणा की है।

धोनी ने पिछले 9 महीनों से पेशेवर क्रिकेट से दूर हैं। इसके बावजूद वे किसी न किसी कारण से खबरों में लगातार बने रहते हैं। वे आईपीएल से वापसी करने वाले थे। कोरोनावायरस के कारण टूर्नामेंट को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। 5 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। एक लाख 25 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं।
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?