Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024 Updates: महाराष्ट्र में नए सियासी गठबंधन बनने के बाद पहली बार हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को बड़ा झटका लगा है। राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 30 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत हुई है जबकि राज्य में एनडीए को सिर्फ 17 लोकसभा सीटें नसीब हुई हैं।
लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सीटें कांग्रेस पार्टी ने जीती हैं। कांग्रेस पार्टी को महाराष्ट्र में 13 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हुई है। उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने 9 और शरद पवार की एनसीपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है।
Lok Sabha Election Results 2024: Check Constituency Wise Here
बात अगर एनडीए की करें तो महाराष्ट्र में बीजेपी ने नौ लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की, एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना सात और अजित पवार की एनसीपी एक लोकसभा सीट पर जीती। राज्य में एक लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की।
2019 में महाराष्ट्र में बीजेपी ने जीती थीं 23 लोकसभा सीटें
महाराष्ट्र में लगा झटका बीजेपी के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। राज्य में पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 23 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि उसके साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी ‘संयुक्त’ शिवसेना को 18 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
Lok Sabha Election Results 2024: Check Constituency Wise Here
अकोला से भारतीय जनता पार्टी के अनूप संजय धोत्रे 16 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 367673 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के अभय काशीनाथ पाटिल को 351077 वोट मिले हैं।
अहमदनगर से नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार के नीलेश लंके करीब 8 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के डॉक्टर सुजॉय राधाकृष्ण पीछे हैं।
नागपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 99 हजार 127 वोटों से आगे चल रहे हैं।
एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के उम्मीदवार नरेश म्हस्के ठाणे की सीट से 129510 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला शिवसेना उद्धव गुट के प्रत्याशी राजन बाबूराव विचारे से था।
महाराष्ट्र के नासिक से शिंदे गुट के तरफ से मौजूदा सांसद हेमंत गोडसे आगे चल रहे हैं।
अमरावती से बीजेपी की नवनीत राणा पीछे, कांग्रेस के भगवंत वानखेड़े आगे।
मुंबई नॉर्थ सीट से पीयूष गोयल 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
कोल्हापुर से छत्रपति साहू की जीत पक्की, 86310 वोटों से आगे। शिवसेना शिंदे गुट के सांसद संजय सदाशिव मांडलिक से उनका मुकाबला था।
शरद पवार ने नीतीश कुमार से संपर्क किया, INDIA गठबंधन ने शुरू की सरकार बनाने की कोशिशें तेज।
महाराष्ट्र की औरंगाबाद लोकसभा सीट से AIMIM के इम्तियाज जलील आगे चल रहे हैं। शिवसेना के संदीपन भुमरे उनसे पीछे हैं।
पालघर से बीजेपी के डॉक्टर हेमंत विष्णु आगे चल रहे हैं।
नासिक से उद्धव गुट के राजाभाऊ प्रकाश वजे आगे चल रहे हैं। शिवसेना के गोडसे हेमंत तुकाराम पीछे हैं।
अमरावती से बीजेपी की नवनीत राणा आगे चल रही हैं। कांग्रेस के भगवंत वानखेड़े नंबर दो पर हैं।
कोल्हापुर से कांग्रेस के छत्रपति साहू 30000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मुंबई दक्षिण में शिवसेना यूबीटी के अरविंद सावंत आगे चल रहे हैं। प्रतिद्वंद्वी शिवसेना की यामिनी जाधव पीछे हैं।
वहीं मुंबई दक्षिण मध्य में शिवसेना यूबीटी के अनिल देसाई शिवसेना के राहुल शेवाले से आगे चल रहे हैं।
पुणे में बीजेपी उम्मीदवार मुरलीधर मोहोल, कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर से 12000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने कहा, ‘अगर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 100 से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो INDIA गठबंधन सत्ता में आएगा…कांग्रेस पार्टी 150 लोकसभा सीट तक के आंकड़े पर भी पहुंच सकती है, अगर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती है तो प्रधानमंत्री कांग्रेस पार्टी से ही होगा…देश यह चाहता है कि राहुल गांधी देश का नेतृत्व करें।’
महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन के लिए खुशखबरी, 30 सीटों पर रुझानों में आगे
सांगली में कांग्रेस के बागी और स्वतंत्र उम्मीदवार विशाल पाटिल बीजेपी के संजय काका पाटिल से करीब 13000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
महाराष्ट्र के पुणे से कांग्रेस के रविन्द्र धंगेकर आगे चल रहे हैं।
महाराष्ट्र की सोलापुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रणीति शिंदे आगे चल रही है। प्रणीति, सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं और लोकसभा का पहला चुनाव लड़ी हैं।
महाराष्ट्र के रत्नागिरी लोकसभा सीट से नारायण राणे 30000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
मुंबई साउथ सेंट्रल सीट से उद्धव गुट के अनिल देसाई आगे चल रहे हैं। एकनाथ शिंदे की शिवसेना से राहुल शेवाले पीछे।
एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना इस समय छह सीट पर आगे है।
नासिक लोकसभा सीट पर शिवसेना शिंदे गुट के तरफ से मौजूदा सांसद हेमंत गोडसे आगे चल रहे हैं।
पालघर सीट से बीजेपी के हेमंत विष्णु सवारा आगे चल रहे हैं।
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी तेजी से आगे चल रही है।
कोल्हापुर सीट से कांग्रेस के छत्रपति साहू आगे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझानों में बीजेपी के उज्जवल निकम आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिल रही है।
अकोला के भाजपा उम्मीदवार अनूप धोत्रे ने हनुमान मंदिर में दर्शन किए और चुनाव में भारी वोटों से जीत की प्रार्थना की।
