Lok Sabha Elections: भारतीय चुनाव आयोग कुछ दिनों बाद लोकसभा चुनाव 2024 का कार्यक्रम जारी कर सकता है। चुनाव आयोग की टीम कई राज्यों में तैयारियों की समीक्षा कर रही है। इस बीच, आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 10 दिवसीय यात्रा पर हैं। अधिकारियों ने कहा है कि वह तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू और कश्मीर, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान का दौरा करेंगे। वहीं, योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम पांच बजे राजभवन में होगा। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा विधायक दारा सिंह चौहान और रालोद के एक से दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे। साथ ही, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में पहुंच चुकी है। यहां पर राहुल महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की पूजा अर्चना करेंगे।

Live Updates
19:42 (IST) 5 Mar 2024
Lok Sabha Elections LIVE: वंशवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियां देश के लोकतंत्र को कैसे मजबूत कर सकती हैं- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सवाल किया कि वंशवाद को बढ़ावा देने वाली और आंतरिक लोकतंत्र से रहित पार्टियां देश के लोकतंत्र को कैसे मजबूत कर सकती हैं। उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक ‘युवा रैली’ में बोलते हुए उन्होंने लोगों से उन पार्टियों को वोट देने का आग्रह किया जो लोकतंत्र को मजबूत करें।

18:04 (IST) 5 Mar 2024
Lok Sabha Elections LIVE: वाराणसी के पूर्व कांग्रेस सांसद राजेश मिश्रा BJP में हुए शामिल

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को उस समय झटका लगा, जब उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के प्रमुख नेता राजेश मिश्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व सांसद मिश्रा ने यहां भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भगवा दल की सदस्यता ली।

17:12 (IST) 5 Mar 2024
Live Updates: अनिल कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ

RLD के अनिल कुमार ने मंत्री पद की शपथ ले ली है।

17:11 (IST) 5 Mar 2024
LIVE: सुनील कुमार शर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ

सुनील कुमार शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। वह गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से विधायक हैं।

17:10 (IST) 5 Mar 2024
LIVE: दारा सिंह चौहान बने मंत्री

दारा सिंह चौहान ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। वह MLC हैं।

17:09 (IST) 5 Mar 2024
LIVE: ओपी राजभर ने ली मंत्री पद की शपथ

योगी सरकार में आखिरकार ओपी राजभर मंत्री बन गए हैं। उन्होंने कुछ मिनट पहले ही मंत्री पद की शपथ ली।

17:04 (IST) 5 Mar 2024
Lok Sabha Elections LIVE: लोकसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट का विस्तार

योगी कैबिनेट का कुछ ही क्षणों में विस्तार होने जा रहा है।

14:54 (IST) 5 Mar 2024
Lok Sabha Elections Live Updates: टीएमसी सांसद शत्रुध्न सिन्हा का बीजेपी पर हमला

टीएमसी सांसद शत्रुध्न सिन्हा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या के लिए बीजेपी ने बहुत प्रचार किया था। पहले दिन अयोध्या में 5 लाख लोग गए थे। अब रोजाना 1-2 हजार लोग ही अयोध्या जा रहे हैं। बीजेपी के प्रचार की हवा निकल गई है।

13:55 (IST) 5 Mar 2024
Lok Sabha Elections Live Updates: CEC ने पश्चिम बंगाल में दिए निर्देश

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पश्चिम बंगाल में सभी जिलाधिकारी और एसपी को निष्पक्ष और हिंसा चुनाव को लेकर निर्देश दिए हैं। उन्होंने समीक्षा बैठक में कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के लिए भयमुक्त माहौल बनाया जाए।

12:54 (IST) 5 Mar 2024
UP Cabinet Expansion: ये चार विधायक ले सकते हैं शपथ

योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में ओपी राजभर, दारा सिंह चौहान, अनिल कुमार और सुनील शर्मा को जगह दी जा सकती है। शाम 5 बजे होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तैयारी तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ से बाहर हैं। दोपहर बाद उनके लखनऊ पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।

12:36 (IST) 5 Mar 2024
Lok Sabha Elections Live Updates: अर्जुन मोढवाडिया बीजेपी में शामिल

कांग्रेस के पूर्व नेता अर्जुन मोढवाडिया बीजेपी में शामिल हो गए हैं। कल उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। सीआर पाटिल की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। उनके अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबरीश डेर और मुलुभाई कंडोरिया भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि अर्जुन मोढवाडिया गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1764910138853343457

12:17 (IST) 5 Mar 2024
UP Cabinet Expansion: RLD से अनिल कुमार ले सकते हैं शपथ

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। शाम 5 बजे मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है। चर्चा है कि आरएलडी कोटे से अनिल कुमार को मंत्री पद दिया जा सकता है। उन्हें लखनऊ बुलाया गया है। वह पुरकाजी से विधायक है।

12:10 (IST) 5 Mar 2024
Lok Sabha Elections Live Updates: विधान परिषद से सदन में पहुंचेंगे नीतीश कुमार, नामांकन दाखिल

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने MLC चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। वह विधान परिषद के रास्ते सदन में पहुंचेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1764901449417318607

11:42 (IST) 5 Mar 2024
Lok Sabha Elections Live Updates: तेलंगाना में पीएम मोदी की जनसभा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना के संगारेड्डी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ देशवासी विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं और विकसित भारत के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का होना भी उतना ही जरूरी है। इस साल के बजट में हमने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 11 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। हमारा प्रयास है कि तेलंगाना को भी इसका अधिक से अधिक लाभ मिले।

https://twitter.com/ANI/status/1764895652742349143

10:18 (IST) 5 Mar 2024
Lok Sabha Elections Live Updates: शाम पांच बजे शपथ ग्रहण होगा- ओपी राजभर

Lok Sabha Elections Live Updates: यूपी सरकार के कैबिनेट विस्तार पर एसबीएसपी चीफ ओपी राजभर ने कहा कि हमें राजभवन या सीएमओ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हमें सिर्फ खबर मिली है कि शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। कोई मांग नहीं। यह सीएम को तय करना है कि कौन सा विभाग किसे देना है।

https://twitter.com/ANI/status/1764870559471464883

10:16 (IST) 5 Mar 2024
Lok Sabha Elections Live Updates: लालू प्रसाद यादव के परिवारवाद वाले तंज पर ओपी राजभर का बयान

Lok Sabha Elections Live Updates: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के पीएम नरेंद्र मोदी पर 'परिवारवाद' वाले तंज पर एसबीएसपी प्रमुख ओपी राजभर ने कहा कि लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय और राज्य की राजनीति में एक प्रसिद्ध राजनेता थे। अब वह दोनों से बाहर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी 140 करोड़ भारतीयों के परिवार के मुखिया हैं। उनकी सुरक्षा, उनकी खुशी और उनके अधिकारों की जिम्मेदारी उन पर है। 140 करोड़ भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की निगरानी में फल-फूल रहे हैं।

10:13 (IST) 5 Mar 2024
Lok Sabha Elections Live Updates: राजीव चंद्रशेखर ने पद्मनाभस्वामी मंदिर का दौरा किया

Lok Sabha Elections Live Updates: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आज सुबह तिरुवनंतपुरम में पझावंगडी गणपति मंदिर और श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर का दौरा किया। वह आगामी लोकसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1764861314420109559

10:11 (IST) 5 Mar 2024
Lok Sabha Elections Live Updates: राहुल गांधी आज महाकाल के दर्शन करेंगे

Lok Sabha Elections Live Updates: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 52वां दिन है और दोपहर करीब 2 बजे राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। हमारे लिए उज्जैन बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 29 नवंबर 2022 को राहुल गांधी ने महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया और आज फिर वह वहां जा रहे हैं।

10:05 (IST) 5 Mar 2024
Lok Sabha Elections Live Updates: 'महज बयानबाजी': पीएम मोदी की 'मेरा देश, मेरा परिवार' टिप्पणी पर डीएमके

पीएम नरेंद्र मोदी की "मेरा देश मेरा परिवार है" टिप्पणी पर डीएमके नेता सरवनन अन्नादुरई ने कहा, "यह महज बयानबाजी है। मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में देश के लिए क्या किया है? आपने बहुत सारे वादे किए थे। "आपने वादा किया था कि अगर आप छिपाकर रखा गया काला धन वापस लाएंगे तो 15 लाख रुपये देंगे। आप ये 15 लाख रुपये अपने परिवार के सदस्यों को क्यों नहीं दे रहे हैं और उन्हें धोखा दे रहे हैं?

https://twitter.com/ANI/status/1764852154890666057