Lok Sabha ECI Election/Chunav Results 2024 (लोकसभा चुनाव परिणाम 2024) Highlights: लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 को केंद्रीय चुनाव आयोग ने 4 जून को घोषित कर दिया है, जिसमें बीजेपी ने 240 सीटें जीतकर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। कांग्रेस 99 सीट जीतकर दूसरी बड़ी पार्टी तो 37 सीट जीतकर समाजवादी पार्टी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आए हैं। लोकसभा चुनाव परिणा 2024 के आधिकारिक आंकड़े results.eci.gov.in, eci.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Seat Wise Here
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम को लेकर तमाम प्रमुख पोल और सर्वे मार्केट में आ चुके हैं, जिसपर सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है, जिसमें संतरी से लेकर मंत्री तक सभी लोग शामिल हैं।
UP Lok Sabha Election Result 2024 LIVE | India Election Results LIVE in English
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए बने रहिए jansatta.com के साथ
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं ने दावा किया है कि वो कम से कम 295 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा था कि इंडिया गठबंधन की 295 सीटें आएंगी जबकि बीजेपी दावा कर रही है कि वो अकेले 370 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: क्या मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में आकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकार्ड की बराबरी कर लेंगे या फिर साल 2004 की तरह ही कुछ ऐसे चौंकाने वाले नतीजे सामने आएंगे, जिसकी उम्मीद विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन कर रहा है।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र बीजेपी ने जीत का जश्न बनाने की तैयारी कर ली है। पार्टी के मुख्यालय पर दस हजार लड्डू बनाए जा रहे हैं।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: संजय राउत ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के 24 घंटे के भीतर प्रधानमंत्री पद के अपने उम्मीदवार का ऐलान कर देगा। संजय राउत ने कहा, “हमारे पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई उम्मीदवार हैं लेकिन भाजपा का क्या? इंडिया गठबंधन नतीजे घोषित होने के 24 घंटे के भीतर प्रधानमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगा।”
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं से कल रात तक दिल्ली में रुकने के लिए कहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम लाइव अपडेट: भारत के 15 प्रधानमंत्रियों में से नौ ने लोकसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है, जिनमें से कुछ कई निर्वाचन क्षेत्रों से हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश छह प्रधानमंत्रियों का जन्मस्थान भी रहा है।
लोकसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधान मंत्री हैं: जवाहरलाल नेहरू (फूलपुर), लाल बहादुर शास्त्री (इलाहाबाद), इंदिरा गांधी (रायबरेली), चरण सिंह (बागपत), राजीव गांधी (अमेठी), वी पी सिंह (फतेहपुर) , चन्द्रशेखर (बलिया), अटल बिहारी वाजपेयी (लखनऊ), और नरेन्द्र मोदी (वाराणसी)।
जिन प्रधानमंत्रियों की जन्मभूमि उत्तर प्रदेश है वे हैं: जवाहरलाल नेहरू (इलाहाबाद), लाल बहादुर शास्त्री (मुगलसराय), इंदिरा गांधी (इलाहाबाद), चरण सिंह (मेरठ), वीपी सिंह (इलाहाबाद), और चंद्र शेखर (बलिया)।
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम लाइव अपडेट: भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार 1991 में कर्नाटक में अपना खाता खोला था जब भाजपा के तीन नेता राज्य से चुने गए थे – अब समाप्त हो चुके मैंगलोर निर्वाचन क्षेत्र से वी धनंजय कुमार, बेंगलुरु दक्षिण से के वेंकटगिरी गौड़ा, और तुमकुर से एस मल्लिकार्जुनैया। 1995 में हुए अगले चुनाव में भाजपा अपनी सीटों की संख्या पांच तक बढ़ाने में सफल रही। तब से बीजेपी की ताकत बढ़ी है जिसके लिए 90 के दशक के अंत में जनता दल का विभाजन एक प्रमुख कारक माना जाता है।
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम लाइव अपडेट: भारतीय लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनावों के इतिहास में कम्युनिस्ट नेता इंद्रजीत गुप्ता का नाम सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले नेता के रूप में दर्ज है, जिन्होंने अपने जीवनकाल में 11 बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। इंद्रजीत ने 1960 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीता था और आखिरी बार 1999 में आखिरी बार सांसद बने थे।
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम लाइव अपडेट: लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में टैंट और कुर्सियों को लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि एआईसीसी के इस प्रांगण में जीत का जश्न मनेगा या हार का सन्नाटा छाएगा, ये बस कुछ घंटे बाद साफ हो जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम लाइव अपडेट: पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था लेकिन इस बार कांग्रेस ने केएल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। तमाम विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी की जीत का मार्जन पिछले वाले आंकड़े से काफी ज्यादा हो सकता है, दूसरी तरफ कांग्रेस अमेठी को लेकर जीत का दावा कर रही है। हालांकि इस सीट की तस्वीर कल सुबह 8 बजे के बाद साफ हो जाएगी।
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम लाइव अपडेट: पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में हुई सबसे बड़ी जीतों पर नजर डालें तो, चार सबसे बड़ी जीत पर भाजपा के खाते में गई थीं। जिनकी डिटेल इस प्रकार है।
1. गुजरात के नवसारी सीट से सीआर पाटिल 6,89,668 वोटों से बड़े अंतर से चुनाव जीते थे।
2. हरियाणा की करनाल सीट से संजय भाटिया 6,56,142 मत चुनाव जीते थे।
3. फरीदाबाद से कृष्ण पाल 6,38,239 मत से जीतकर संसद पहुंचे थे।
4. भीलवाड़ा (राजस्थान) से सुभाष चंद्र बहेरिया ने 6 लाख 12 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।
लोकसभा चुनाव 2024 परिणामों की घोषणा केंद्रीय चुनाव आयोग की तरफ से मंगलवार 4 जून 2024 को की जाएगी, जिसके आंकड़े ईसीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा आप नतीजों की सबसे सटीक और तेज अपडेट https://www.jansatta.com/ पर भी देख सकेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम लाइव अपडेट: पिछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाली कन्नौज लोकसभा सीट पर भाजपा के सुब्रत पाठक ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को 12 हजार वोटों से मात दी थी। वर्तमान लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी ने इस सीट से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया था लेकिन समीकरण बिगड़ते देख तेज प्रताप यादव का टिकट काटकर अखिलेश यादव खुद मैदान में उतर गए हैं, जिसे समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के लिए नाक की लड़ाई माना जा रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम लाइव अपडेट: उत्तर प्रदेश की सबसे ज्यादा चर्चित लोकसभा सीटों में से एक अमेठी लोकसभा सीट है, जहां पिछले आम चुनाव में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के राहुल गांधी को बड़े मार्जन से हराया था। 2019 में स्मृति ईरानी को कुल 4,68,514 वोट मिले थे और राहुल गांधी से उनकी जीत का अंतर 55,120 वोट था। हालांकि इस बार भी कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी अमेठी से पर्चा भरेंगे लेकिन उन्होंने रायबरेली से पर्चा भरकर न सिर्फ बीजेपी को चौंकाया बल्कि वायनाड सीट पर बन रहे नए समीकरणों की तरफ भी मीडिया का ध्यान खींचा है।
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम लाइव अपडेट: लोकसभा चुनाव 2019 के परिणामों की बात करें, तो देश भर की 543 लोकसभा सीटों में से 169 सीटें ऐसी रही हैं, जहां हार-जीत का अंतर 181 वोटों से लेकर 1 लाख वोट तक रहा है। इसमें सबसे ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश (29) उसके बाद पश्चिम बंगाल (18) और ओडिशा (14) रही हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम लाइव अपडेट: मार्केट में मौजूद तमाम सर्वे और एग्जिट पोल एनडीए को बढ़त तो दिखा रहे हैं लेकिन कुछ बड़ा नुकसान होते हुए इंडी गठबंधन की सरकार भी बनवा रहे हैं। हालांकि तमाम राजनीतिक विशेषज्ञों द्वारा प्रधानमंत्री के और मजबूत बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी की गई है, जो हाल के माहौल को देखते हुए कहीं न कहीं सच लग रही हालांकि यह भविष्यवाणियां कितनी सटीक हैं इसका फैसला कल यानी 4 जून को सुबह 8 बजे केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा जारी किए जा रहे आंकड़ो से हो जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम लाइव अपडेट: मार्केट में आए लगभग सभी प्रमुख एग्जिट पोल में एनडीए की शानदार जीत का अनुमान लगाया गया है और बीजेपी को 2019 में अपनी 303 सीटों से बेहतर जीत की उम्मीद जताई गई है, जिनकी डिटेल इस प्रकार है।
इंडिया-टुडे-माय एक्सिस पोल- एनडीए को 400 प्लस सीट
टुडेज़ चाणक्य- एनडीए को 400 ज्यादा सीट
एबीपी-सीवोटर- एनडीए को 353-383 सीट
जन की बात- एनडीए को 362 सीटों से 392 सीट
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम लाइव अपडेट: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों को लेकर तमाम संस्थानों के एग्जिट पोल मार्केट में आ चुके हैं, जिन्हें लेकर सत्ता पक्ष अपनी जीत सुनिश्चित मान रहा है, तो विपक्ष की तरफ से इन एग्जिट पोल को सिरे से खारिज कर दिया गया है। हालांकि कल सुबह 8 बजे के बाद से तस्वीर साफ हो जाएगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में वापसी करेंगे या इंडिया गठबंधन देश में नई सरकार बनाएगा।
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “हम बहुत जल्द जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेंगे।”
लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले राजीव कुमार ने कहा, “सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। इसके आधे घंटे बाद ही हम ईवीएम की गिनती शुरू कर देंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है।”
2024 के लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने कैश, शराब, साड़ी और मतदाओं को लुभाने के लिए कई अन्य चीजें जब्त की हैं। इसकी कीमत करीब 10 हजार करोड़ है। यह 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले करीब तीन गुना ज्यादा है।
https://x.com/ANI/status/1797532318804156782
मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 642 मिलियन मतदाताओं ने उदासीनता के बजाय कार्रवाई को चुना, संदेह के बजाय विश्वास को चुना और कुछ मामलों में, गोली के बजाय मतपत्र को चुना। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। हम लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त करते हैं।’
चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा कि मतदान का विश्व रिकॉर्ड बना है और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को सलाम है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने घर-घर जाकर बुजुर्ग लोगों का वोट लिया।
चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा कि भारत के चुनाव ऐतिहासिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि 64 करोड़ से अधिक वोटरों ने मतदान किया है। हमने महिलाओं की गरिमा का सम्मान रखा।
बीजेपी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि सभी मतगणना शुरू होने से आधे घंटे पहले बूथ पर पहुंचेंगे और मतगणना खत्म होने तक वहां मौजूद रहेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पहले चुनाव आयोग आज यानी सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन दोपहर 12:30 बजे से दिल्ली में किया गया है। इसे लेकर मीडिया को एक इन्विटेशन भी भेजा गया है। ये प्रेस बहुत महत्वपूर्ण है।
भाजपा की ओर से सभी कार्यकर्ताओं को 4 जून के लिए विशेष तैयारियां और निर्देश जारी किए गए हैं। बीजेपी की ओर से कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि अगर उन्हें ईवीएम की सील के सफेद कागज पर कोई छेड़छाड़ नजर आए तो वे तुरंत शिकायत करें।
चुनावी नतीजों से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाई है और किसानों के कर्ज माफ़ नहीं किए हैं। अखिलेश यादव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हिंसक होने का आरोप लगाया।
ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “ओडिशा में परिवर्तन निश्चित हो गया है। पीएम मोदी की बातों पर भरोसा करके लोग ओडिशा में बीजेपी की सरकार बनाने जा रहे हैं। यह परिवर्तन लोगों के कल्याण के लिए होने जा रहा है। 21वीं सदी में ओडिशा अग्रणी राज्य बनेगा।”
एग्जिट पोल पर यूपी सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा, ”एग्जिट पोल के बाद कल सटीक पोल होंगे। विपक्ष ने पिछले कई सालों से जनता के लिए कुछ नहीं किया। अब जब हमें मौका मिला है तो जनता के हित में काम किया जा रहा है और यही कारण है कि जनता हमारे साथ है।”
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार यानी 4 जून को आएंगे। चुनाव परिणाम आने में अब महज 20 घंटे बाकी है। 542 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं और सभी के नतीजे मंगलवार को ही आएंगे। इसके अलावा ओडिशा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे भी मंगलवार को ही आएंगे।
