Bihar Election 2020, JDU, RJD, BJP, LJP, Congress, HAM, RLSP, JAP, Bhim Army, Left Candidates List 2020 HIGHLIGHTS: बिहार चुनाव में अब 20 दिन से भी कम का समय बचा है। ऐसे में भाजपा के बड़े नेताओं के बीच शनिवार रात को बचे हुए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करने के लिए बैठक हुई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल रहे। बता दें कि भाजपा अब तक अपने 29 उम्मीदवारों का नाम घोषित कर चुकी है, जबकि उसके पास बिहार में लड़ने के लिए 121 सीटें हैं, जिनमें से 6 उसने एनडीए की साथी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को दे दीं।
दूसरी तरफ एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर हमला बोला है। ओवैसी ने संघ प्रमुख के उस बयान पर ऐतराज जताया है, जिसमें भागवत ने कहा था कि भारत का मुसलमान दुनिया में सबसे संतुष्ट है। भागवत के इस बयान पर ऐतराज जताते हुए ओवैसी ने ट्वीट किया कि मोहन भागवत ना बताएं कि हम कितने खुश हैं जबकि उनकी विचारधारा मुसलमानों को द्वितीय श्रेणी का नागरिक बनाना चाहती है। बता दें कि ओवैसी की पार्टी भी बिहार चुनाव में मैदान में उतरी हुई है। उनकी पार्टी ने रालोसपा, बसपा समेत 6 पार्टियों का गठबंधन बनाया है।
सीवान जिले की रघुनाथपुर सीट से बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं राजद सरकार में मंत्री रहे अब्दुल बारी सिद्दीकी बिहार की अलीनगर सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। वहीं भाजपा के लिए बिहार चुनाव का दूसरा चरण बेहद अहम होगा क्योंकि दूसरे चरण में भाजपा 46 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। साथ ही गठबंधन की वीआईपी पार्टी को भी मिला दें तो यह आंकड़ा 51 हो जाता है। यही वजह है कि दूसरे चरण पर भाजपा का फोकस काफी ज्यादा है।


चुनाव में बिहार कांग्रेस के 12 नेता समेत 30 स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। पहचे चरण के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, शक्ति सिंह गोहिल, रणदीप सुरजेवाला, गुलाम नबी आजाद, सचिन पायलट, प्रमोद तिवारी, राज बब्बर, अजय कपूर और वीरेन्द्र सिंह राठौर के अलावा बिहार कांग्रेस से अनिल शर्मा, प्रेमचंद्र मिश्रा, कीर्ति आजाद समेत अन्य नेता प्रचार करेंेगे।
जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम नीतीश कुमार 12-13 अक्टूबर को वर्चुअल सभाओं को संबोधित करेंगे। ये सभाएं उन क्षेत्रों में होंगी, जहां पहले चरण में वोटिग होगी। 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्रों में निकलेंगे। अबकी प्रचार के लिए मिले कम समय और कोरोना काल में चुनावी लिहाज से बिल्कुल नए संकटों के मद्देनजर जदयू इस तैयारी में है कि कैसे नीतीश कुमार के जरिए अधिकाधिक क्षेत्रों को कवर कराया जाए।
बिहार चुनाव के मद्देनजर जहां पार्टियां सीटों के बंटवारे के बाद उम्मीदवार घोषित करने में जुट गई हैं। इस बीच सामने आया है कि जब एनडीए पार्टी नेताओं के बीच चर्चा चल रही थी, तो एक मौके पर जदयू नेता लल्लन सिंह ने यहां तक कह दिया था कि अगर भाजपा सीट बंटवारे से खुश नहीं है, तो अकेले ही चुनाव लड़ ले। बताया गया है कि इस मौके पर भाजपा की ओर से बिहार प्रभारी बनाए गए देवेंद्र फडणवीस और महासचिव भूपेंद्र यादव नाराज हो गए।
बिहार में चुनावों के नजदीक आने के साथ ही तस्करी के केस सामने आने लगे हैं। पटना जंक्शन पर रेल थाने की पुलिस ने शनिवार को 18 किलो से ज्यादा के सोने के जेवरात बरामद किए। साथ ही 2 लाख 30 हजार 230 नकद की भी जब्ती की। बरामद सोने की कीमत लगभग 8.42 करोड़ आंकी जा रही है। रेल डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि जांच चल रही है। आयकर विभाग, जीएसटी की टीम भी जांच में जुटी है। पुलिस रविवार को कई ज्वेलरों से पूछताछ करेगी। आयकर की टीम जांच कर रही है कि कहीं यह टैक्स चोरी या फिर तस्करी का मामला तो नहीं है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। पार्टी की पहली रैली रविवार को बोधगया में होगी। नड्डा चुनाव तक बिहार में रहेंगे। रविवार को पहुंचने के बाद नड्डा पहले हनुमान मंदिर फिर कदमकुंआ स्थित चरखा समिति जाएंगे। इसके बाद बोधगया के लिए रवाना होंगे। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया मैदान में कुर्सियां लगाई गईं हैं। हालांकि संबोधन सुनाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रसारण होगा। पार्टी पीएम के अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ की भी सभाएं आयोजित करेगी।
संघ प्रमुख मोहन भागवत के हिंदुस्तान के मुस्लिम सबसे ज्यादा खुश वाले बयान पर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा है भारतीय मुसलमान दुनिया में सबसे ज्यादा संतुष्ट हैं। ओवैसी ने कहा खुशी का पैमाना क्या है? यही न कि भागवत नाम का एक शख्स बताता रहता है हमें बहुसंख्यकों के प्रति कितना आभारी होना चाहिए?
चिराग पासवान के नेतृत्व वाली पार्टी अब बिहार चुनाव में सीटें लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी सिलसिले में लोजपा ने भाजपा और जदयू से आ रहे बागियों को टिकट देना जारी रखा है। आलम यह है कि अब तक भाजपा में टिकट न मिलने से नाराज 9 और जदयू में इसी कारण से बागी हुए 2 नेताओं को लोजपा की ओर से उम्मीदवार बनाया जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर...
चिराग पासवान के नेतृत्व वाली पार्टी अब बिहार चुनाव में सीटें लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी सिलसिले में लोजपा ने भाजपा और जदयू से आ रहे बागियों को टिकट देना जारी रखा है। आलम यह है कि अब तक भाजपा में टिकट न मिलने से नाराज 9 और जदयू में इसी कारण से बागी हुए 2 नेताओं को लोजपा की ओर से उम्मीदवार बनाया जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर...
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारतीय मुसलमान दुनिया में सबसे सुखी हैं। पूरी दुनिया में उनसे सुखी कहीं का मुसलमान नहीं है। इस देश में मुसलमानों का इतिहास बहुत पुराना है। वे मुस्लिम हमलावरों के आने के पहले से इस देश में हैं। महाराणा प्रताप और शिवाजी के सैनिकों में भी मुसलमान मौजूद थे। युद्ध और शत्रुता का लंबा इतिहास होने के बावजूद मुस्लिम और ईसाई इस देश में रहे। इतिहास के मोड़ पर सब साथ थे। कट्टरपंथी जानबूझ कर बंटवारा करते हैं। संविधान में सबको अधिकार है।
बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच जातीय आधार पर वोट बांटने की होड़ मची है। इसी कड़ी में ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट का मुख्य घटक दल, रालोसपा कुशवाहा (कोईरी) समाज को अपना आधार वोट मानते हुए तीन चरण में 100 से अधिक सीटाें पर चुनाव लड़ेगी और 40% कुशवाहा उम्मीदवार उतारेगी। रालोसपा ने पहले चरण में 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें से 17 कुशवाहा प्रत्याशी हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार अगले दो चरणों के प्रत्याशियों में भी अधिक कुशवाहा उम्मीदवार ही होंगे।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार के सभी उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगभग तय है। हालांकि, उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी। दिल्ली में समिति की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, सौदान सिंह, बिहार के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस, प्रभारी भूपेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, शाहनवाज हुसैन मौजूद थे।
बिहार में चुनाव लड़ने के लिए विदेश से लौटीं जदयू एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी पुष्पम प्रिया इस बार मधुबनी जिला के बिस्फी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बिस्फी विधानसभा में 303581 मतदाता है, जिसमे 51.9% पुरुष मतदाता हैं जबकि 48.09 प्रतिशत महिला मतदाता. पिछली बार तकरीबन 52% मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था। बता दें कि पुष्पम अपनी पार्टी की सीएम कैंडिडेट हैं। जातीय मुद्दे पर वोटिंग करने वाले बिहार में जाति विहीन वोटिंग की राजनीति का सपना देखने वाली पुष्पम की पार्टी ने बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी 12 अक्टूबर को 10:40 बजे हेलीकाप्टर से झंझारपुर जाएंगे। जहां पूर्वमंत्री और भाजपा प्रत्याशी नीतीश मिश्र के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 71 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए 1,090 प्रत्याशियों के नामांकन जांच में उपयुक्त नहीं पाए जाने के कारण रद्द कर दिए गए हैं।
राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य में नये सामाजिक समीकरण के मद्देनजर विधानसभा चुनाव में नए चेहरों को मौका दिया है। इसलिए अपने कई मौजूदा विधायकों के टिकट भी काट दिए हैं। वहीं कुछ विधायकों को टिकट कटने की स्थिति में आगे समायोजित करने का आश्वासन भी दिया है।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जहानाबाद जिले में प्रत्यशियों के नामंकन दस्तावेजों की जांच की गई। इसमें जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से दो दर्जन उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। जिसमें कई निर्दलीय प्रत्याशी समेत लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी ) के प्रत्याशी रानी कुमारी भी शामिल हैं।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी ) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 42 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दिया है। सूची में 15 यादव एवं 3 मुसलिम प्रत्यााशी शामिल हैं। सूची में नवादा के पूर्व विवादास्पद विधायक राज बल्लभ यादव की पत्नी को भी टिकट दिया गया है। साथ ही मोकामा के दबंग विधायकअनंत सिंह का नाम भी शामिल है।
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने 42 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। सूची में हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हुए रामेश्वर चौरसिया, उष विद्यार्थी एवं राजेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है।
बिहार के मुजफ्फरपुर में जनता दल यूनाइटेड के एक प्रत्याशी ने अपना टिकट वापस कर दिया है। जेडीयू ने मनोज कुशवाहा को मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था, लेकिन इस क्षेत्र में बाहरी होने के नाम पर मुनोज कुशवाहा का लोग लगातार विरोध कर रहे थे। इसके कारण उन्होंने अपना सिंबल वापस कर दिया।
कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के मुताबिक सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है। इनके अलावा मीरा कुमार, गुलाम नबी आजाद, शक्ति सिंह गोहिल, मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, तारिक अनवर और शत्रुघ्न सिन्हा भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी बिहार में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
सीवान सीट से राजद ने इस बार अवध बिहारी चौधरी को टिकट दिया है। वहीं एकमा सीट से श्रीकांत, अमनौर से सुनील राय, गड़खा से मुनीश्वर चौधरी और परसा से छोटे लाल राय को टिकट दिया गया है।
विधायक हत्याकांड में सजायाफ्ता पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह और भाई केदार सिंह को राजद ने टिकट दिया है। रणधीर सिंह छपरा सीट से और केदार सिंह बनियापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
बिहार में पहले चरण के चुनाव प्रचार में महागठबंधन के बड़े नेता एक साथ प्रचार करेंगे या नहीं? फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है। उनका संयुक्त चुनाव प्रचार कार्यक्रम अभी तक तय नहीं हो सका है। पहले फेज में 17 सीटों पर नामांकन के बाद शुक्रवार को स्क्रुटनी का वक्त भी समाप्त हो गया, पर 12 अक्टूबर के बाद ही आरजेडी और कांग्रेस का संयुक्त प्रचार कार्यक्रम बनने की संभावना है।
यहां देखें कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट-
मधुबनी की खजौली सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण शंकर प्रसाद का विरोध शुरू हो गया है। जयनगर में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध में एक बैठक की। इस बैठक में डॉ. एपी सिंह को निर्दलीय उम्मीदवार बनाने का समर्थन किया गया।
अब से कुछ ही देर में भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक होनी है। इस बैठक में बिहार चुनाव में पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हो सकती है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं।
राजद के तेजस्वी यादव के जगह-जगह जाने के लिए चॉपर का बंदोबस्त किया गया है। बुकिंग भी की जा चुकी है। कहा जा रहा है कि तेजस्वी 243 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। वहीं, बिहार में कांग्रेस राहुल और प्रियंका गांधी से प्रचार करा सकती है। सूत्रों ने प्रदेश कांग्रेस चीफ शक्ति सिंह गोहिल की योजना के हवाले से बताया कि हर चरण में राहुल-प्रियंका की दो सभाएं होंगी।
लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। पटना में पूरे राजकीय सम्मान के साथ रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार हुआ। बेटे चिराग पासवान ने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान चिराग बेहोश हो गए। किसी तरह उन्हें संभाला गया।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को गया में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बिहार चुनाव में यह किसी पार्टी के बड़े नेता की पहली रैली होगी। बिहार में पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होना है।
बिहार की अमनौर विधानसभा सीट से भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेत्री संगीता सिंह ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है।
लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने पटना में अपने पिता रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। पटना के दीघा में जनार्दन घाट पर राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि। इस दौरान कई नेता, वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
राजद के तेजस्वी यादव के जगह-जगह जाने के लिए चॉपर का बंदोबस्त किया गया है। बुकिंग भी की जा चुकी है। कहा जा रहा है कि तेजस्वी 243 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। वहीं, बिहार में कांग्रेस राहुल और प्रियंका गांधी से प्रचार करा सकती है। सूत्रों ने प्रदेश कांग्रेस चीफ शक्ति सिंह गोहिल की योजना के हवाले से बताया कि हर चरण में राहुल-प्रियंका की दो सभाएं होंगी।
बिहार के बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब इस बार के चुनाव में रघुनाथपुर से ताल ठोंक सकती हैं। कहा जा रहा है कि एक-दो दिन में उन्हें सिंबल मिल सकता है। वह इससे पहले लोकसभा (सीवान से) का चुनाव लड़ी थीं। हालांकि, वह दो बार चुनाव लड़ीं, मगर दोनों ही बार उनके हाथ निराशा आई।
बिहार में महागठबंधन में इस बार राजद, कांग्रेस और वाम दल साथ हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और लेफ्ट (सीपीआई) की ओर से पूर्व जेएनयू छात्र कन्हैया कुमार साथ प्रचार करेंगे या नहीं? हालांकि, इस सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं नजर आ रहा है, मगर इस तरह का नजारा चुनाव और मतदाताओं के लिए बेहद रोचक रहेगा।
बिहार के मुजफ्फरपुर में मनोज कुशवाहा मीनापुर से सिंबल वापस करेंगे। जेडीयू ने कुढ़नी के बदले उन्हें मीनापुर से टिकट दिया था। बता दें कि वह पूर्व विधायक और मंत्री रह चुके हैं।
बिहार चुनाव से पहले प्रदेश BJP अध्यक्ष संजय जयसवाल ने पार्टी में बगावत करने वाले नेताओं को साफ तौर पर चेताया है। कहा है कि बागी 12 अक्टूबर से पहले भाजपा में लौट आएं, वरना उनके खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा। हमारे सहयोगी अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' को बताया कि सिर्फ वे लोग ही NDA (BJP और JD(U) गठबंधन) का हिस्सा माने जाएंगे, जो नीतीश कुमार को बतौर मुख्यमंत्री स्वीकार करेंगे।
सूबे में विस चुनाव से पहले दल-बदल का दौर फिलहाल जारी है। मधुबनी से JDU नेता नीरज झा ने बगवात का बिगुल फूंक दिया। शुक्रवार को उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। वह बेनीपट्टी विधानसभा से लड़ेंगे। इसी बीच, जेडीयू के पूर्व विधायक रविंद्र राय, उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली रालोसपा में शामिल हो गए। वह महुआ से पूर्व जेडीयू विधायक थे। इसी बीच, मोतिहारी किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भी जुड़े और उनके साथ इस दौरान सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी सदस्यता ली।
जहानाबाद में मखदुमपुर से LJP उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया। स्क्रुटनी में LJP प्रत्याशी रानी कुमारी का नामांकन रद्द हुआ है। हालांकि, कुमारी ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया है। साथ ही समाहरणालय के सामने आत्मदाह की धमकी भी दे डाली। वहीं, बेरमो उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी।
राजेन्द्र सिंह के बेटे कुमार जयमंगल सिंह को टिकट दिया गया है।
COVID-19 के बीच बिहार में एक चाय वाला वोटिंग को लेकर अनोखे अंदाज में जागरूकता फैला रहा है। समाचार एजेंसी 'ANI' को उसने बताया- मेरे कपड़ों पर लिखा है कि लोग इस चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। बता दें कि बिहार में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा। वहीं, 10 को परिणाम आएगा।