India Lockdown: लॉकडाउन के दौरान पुलिस-प्रशासन ने लोगों को सड़क पर निकलने से सख्त मनाही की है। इस बीच दिल्ली में एक लड़के ने अपने पिता पर लॉकडाउन तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा है कि ‘मेरे पिता हर रोज बेवजह सड़क पर जाते हैं।’ लड़के के आरोप के बाद अब दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को 30 साल के अभिषेक सिंह सीधे पुलिस थाने पहुंचे और उन्होंने जब पुलिस वालों से कहा कि वो अपने पिता के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज कराना चाहते हैं तो सभी चौंक गए।

पता चला कि 30 साल के अभिषेक वसंत कुंज इलाके में रहते हैं। अभिषेक वजीराबाद में एक ऑटो मोबाइल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर हैं। अभिषेक ने थाने में अपने पिता के बारे में बताया कि उनके पिता हर रोज लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर निकल जाते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि पिता की इस लापरवाही की वजह से उनके तथा परिवार के अन्य सदस्यों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआऱ दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभिषेक के पिता को सख्त चेतावनी दी है कि वो दोबारा ऐसा काम ना करें। आपको बता दें कि देश में लागू 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन के पीरियड के दौरान किसी भी शख्स को गैरजरुरी सड़क पर निकलने की मनाही है।

जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के दौरान कुछ जरुरी चीजों की सप्लाई जारी रखी गई है। पुलिस के ऊपर इस लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी भी है। लॉकडाउन तोड़ने को लेकर अलग-अलग राज्यों में अब तक कई केस थानों में दर्ज किये जा चुके हैं।

हाल ही में तेलंगाना से एक खबर आई थी कि यहां पुलिस वालों ने एक सड़क पर एक युवक को उसके बच्चे के सामने ही पीट दिया था। यह युवक लॉकडाउन के दौरान अपने बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसके साथ ऐसा सलूक किया था। इस मामले में बाद में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को सस्पेंड भी किया गया था।

Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: जानें-कोरोना वायरस से जुड़ी हर खबर । जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए |इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं | क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस? इन वेबसाइट और ऐप्स से पाएं कोरोना वायरस के सटीक आंकड़ों की जानकारी, दुनिया और भारत के हर राज्य की मिलेगी डिटेलकोरोना संक्रमण के बीच सुर्खियों में आए तबलीगी जमात और मरकज की कैसे हुई शुरुआत, जान‍िए