Vikram Samvat 2080: पंचांग के मुताबिक हिंदू नववर्ष और विक्रम संवत 2080 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। साथ ही शास्त्रों के अनुसार इस दिन ही ब्रह्रा जी ने सृष्टि की रचना की थी। साथ ही इसी तिथि से मां दुर्गा 9 दिनों के लिए लोगों के घर में विराजती हैं। वहीं हिंदू नववर्ष पर 5 राजयोग बन रहे हैं। ये राजयोग शश, हंस, नीचभंग, बुधादित्य और गजकेसरी हैं। वहीं इनस दिन 5 ग्रह मीन राशि में रहेंगे। इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। साथ ही हिंदू नववर्ष किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आइए जानते हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए हिंदू नववर्ष शुभ साबित हो सकता है। इस साल आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही आपके कार्यों की सिद्धि होगी। वहीं अच्छी नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों को भी इस नए वर्ष खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जिन लोगों का कारोबार रियल स्टेट, जमीन- जायदाद या खान- पान से जुड़ा हुआ है, तो उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस साल मार्च के आसपास नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

हिंदू नववर्ष मकर राशि के जातकों को लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि इस साल शनि देव आपकी गोचर कुंडली के धन स्थान तो गुरु ग्रह अप्रैल के बाद तीसरे बाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय धन में वृद्धि के योग हैं। साथ ही कारोबारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं अपनी प्रभावशाली वाणी से सबका दिल जीतने में कामयाब होंगे। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आप कोई जमीन- जायदाद भी खरीद सकते हैं। साथ ही अविवाहित लोगों की शादी इस वर्ष हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए हिंदू नववर्ष सुखद और लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव में तो गुरु ग्रह अप्रैल के बाद आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस साल आपको भाग्य का साथ मिलेगा और शनि की ढैय्या की वजह जो काम रुक रहे थे, वो बनने शुरू होंगे। वहीं इस साल आपको काम- कारोबार में भी अच्छी सफलता मिलेगी।

साथ ही आकस्मिक धनलाभ के भी योग बनेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। पिता का भी सहयोग प्राप्त होगा। विदेश यात्री के भी योग हैं।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023