Sun And Jupiter Conjunction In Meen: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही ग्रह गोचर करते युति भी दूसरे ग्रह के साथ बनाते हैं। आपको बता दें कि सूर्य ग्रह ने 15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। जिससे मीन राशि में गुरु और सूर्य की युति बन (Surya And Jupiter Ki Yuti) रही है। यह युति मीन राशि में 12 साल बाद बन रही है। इसलिए इस युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियांं कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य और गुरु की युति धनु राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से वाणी और धन के भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप प्रापर्टी खरीदने का भी मन बना सकते हैं। वहीं इस समय आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावति करने में सक्षम रहेंगे। साथ ही लंबे समय से आप जिस काम को करने का प्रयास कर रहे थे वह अब पूरा हो सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग, मीडिया, फिल्म लाइन और आध्यात्म से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु की युति लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बन रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी का ऑफर आ सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का मार्च के आसपास इंंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। साथ ही कारोबारियों के लिए यह अवधि शुभ साबित हो सकती है। आय में इजाफा हो सकता है। साथ ही इस समय पिता के साथ संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
सूर्य और गुरु की युति वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ के स्थान में बन रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय आप सेविंग करने में भी कामयाब रहेंगे।
साथ ही इस समय आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। वहीं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश के लिए अच्छा समय है। साथ ही पूर्व में किए निवेश भी आपको लाभ दिलाएगा। जो लोग शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं उनके प्रय़ास सफल हो सकते हैं।