Vastu Tips For Plant: वास्तु शास्त्र में पौधों का विशेष महत्व होता है। घर में पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है। वहीं कुछ पौधों का संबंध ग्रहों से माना जाता है जैसे, शमी के पौधे का संबंध शनि ग्रह से होता है। यहां हम आपको ऐसे 4 पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको घर पर लगाने से जीवन में धन- समृद्धि का वास हो सकता है। साथ ही ग्रहों के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिल सकती है। आइए जातने हैं इन पौधों के बारे में…

शमी का पौधा 

शमी के पौधे का संबंध शनि देव से माना जाता है। इसलिए जो लोग इस पौधे को घर पर लगाते हैं, उन पर शनि देव की कृपा बनी रहती है। साथ ही शमि के पौधे को लगाने से कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। वहीं जिन लोगों पर शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती चल रही हो उनको शनिवार के दिन इस पौधे को लगाना चाहिए। साथ ही इस पौधे को मुख्य द्वार के बाई तरफ लगाना चाहिए और इसके आगे शाम के समय दीपक भी जलाना चाहिए। 

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को मां की संज्ञा दी गई है। इसलिए इस पौधे को पूजनीय माना जाता है। वास्तु शास्त्र अनुसार इस पौधे के घर में लगाने से निगेटिव एनर्जी दूर चली जाती है। साथ ही  तुलसी के पौधे में कई औषधीय गुण होते हैं, जो आपको मौसमी सर्दी-खांसी से दूर रख सकती हैं। लेकिन ध्यान रहें कि पौधे को पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। घर के आंगन में इस पौधे को रख सकते हैं। वहीं तुलसी मां के आस- पास कांटेदार पौधे नहीं रखें और प्रतिदिन तुलसी के पौधे के पास शाम को शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

लगाएं मनीप्लांट का पौधा

मनीप्लांट का पौधा बेहद शुभ माना जाता है। इसकी बेल के घर में रहने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। इसे मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। मान्यता है जैसे- जैसे इसकी बेल घर में बढ़ती है, वैसे- वैसे घर में धन- समृद्धि भी बढ़ती है। लेकिन इसे हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। 

बांस का पौधा

घर में बांस का पौधा लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है इस पौधे को घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही घर में होने से धन-धान्य में वृद्धि होने की मान्यता है। वहीं मां लक्ष्मी की भी कृपा रहती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023