Visphotak Yog 2025: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वह एक राशि में करीब 1 माह रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते रहते हैं, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता है। 16 दिसंबर यानी आज सूर्य से धनु राशि में प्रवेश किया है। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही मंगल के साथ युति हो रही है। ऐसे में मंगल और सूर्य का एक अत्यंत विस्फोटक योग का निर्माण हो रहा है। ये योग काफी खतरनाक माना जाता है। इस योग का लंबे समय तक प्रभाव रहने वाला है, क्योंकि मंगल और सूर्य की मई 2026 तक किसी न किसी ग्रह के साथ युति होगी, जिससे इस खतरनाक योग का निर्माण होगा। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं किन 6 राशियों को रहना होगा संभलकर…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिसंबर 2025 में मंगल और सूर्य की युति से विस्फोटक योग का निर्माण हो रहा है। वहीं साल 2026 के जनवरी माह से लेकर 10 मई 2026 तक इस खतरनाक योग का निर्माण किसी न किसी ग्रह के संयोग से बनने वाला है। पहले मंगल–सूर्य की युति हो गई है। इसके बाद क्रमशः मंगल-राहु, सूर्य-राहु, मंगल-शनि और सूर्य-शनि के योग से इस खतरनाक विस्फोटक योग का निर्माण हो रहा है। यह योग पहले धनु राशि में बन रहा है। इसके बाद मकर, कुंभ और फिर मीन राशि में बनेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह योग ब्रह्मांड में अशांति पैदा कर सकता है। ऐसे में युद्ध, बम विस्फोट, आतंकवादी घटनाएं से लेकर कई बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती है।  

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए ये योग काफी खतरनाक हो सकता है। मंगल के अस्त होने के बाद भाग्य स्थान पर अशुभ प्रभाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कुछ क्षेत्रों में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। किस्मत पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। ऐसे में आप मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। इस योग के बनने से साथ-साथ गुरु, शनि और केतु की दृष्टि के कारण ये योग और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि में सूर्य और मंगल की युति आठवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी विस्फोटक योग खतरनाक साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को वाहन आदि चलाते समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य खराब रह सकता है। थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कोई अचानक संकट भी आ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी विस्फोटक योग खतरनाक साबित हो सकता है। इस राशि की कुंडली के सातवें भाव में मंगल और सूर्य की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती है। अविवाहितों की शादी में किसी न किसी प्रकार से देरी हो सकती है। इसके अलावा साझेदारी में किए जा रहे बिजनेस में भी किसी कारण परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि के छठे भाव में विस्फोटक योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बेकार के खर्चों से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में पैसों की तंगी बढ़ेगी और कर्ज तक लेने की नौबत आ सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो काम का दबाव काफी अधिक रहने वाला है। ऐसे में मानसिक तनाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऐसे में धैर्य, संयम से रहने की कोशिश करें।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-मंगल का विस्फोटक योग खतरनाक साबित हो सकता है। बुद्धिमत्ता और समझदारी से आगे बढ़ेंगे, तो सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। हृदय से संबंधित बीमारी हो सकती है। इसलिए अपने खानपान से लेकर पूरी दिनचर्या का खास ख्याल रखें।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

कन्या राशि के चौथे भाव में विस्फोटक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राशि के जातकों के अपने माता-पिता और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो काम का अधिक दबाव रह सकता है। ऐसे में आप अधिक तनाव और मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। व्यापार में भी लाभ के कम योग दिख रहे हैं। 

नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें