Palmistry Indicate Disease Symptoms: हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ को देखकर उसके भविष्य, रोग और वैवाहिक जीवन के बारे में पता लगाया जाता है। आपको बता दें कि हाथ में जीवन रेखा, धन रेखा, वैवाहिक जीवन की रेखा प्रमुख होती हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं रोगों के बारे में, आपको बता दें कि हाथ में कुछ ऐसी रेखाएं और चिह्न होते हैं। जिनको देखकर यह पता लगाया जा सकता है। कि मनुष्य को कौन ही बीमारी होगी और कब होगी। आइए जानत हैं इन रेखाओं और चिह्न के बारे में…

हो सकती है मस्तिष्क संबंधी बीमारी

अगर चंद्र पर्वत पर गुणक का चिह्न बना हो और मस्तिष्क रेखा नीचे की तरफ घूम रही हो। इसके साथ ही गुरु और शनि पर्वत बहुत दबा हुआ हो और चंद्र पर्वत नीचे हो तो ऐसे व्यक्ति को मस्तिष्क संबंधी बीमारी हो सकती है। मतलब उसके दिमाग का संतुलन बिगड़ सकता है। 

हो सकता है गुप्त रोग

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि मंगल पर्वत पर बहुत अधिक बारीक- बारीक लाइनें दिखाई दें, तो उस व्यक्ति को गुप्तांगों से संबंधित रोग हो सकते हैं।

हो सकता है ह्रदय रोग

यदि किसी व्यक्ति की हथेली में ह्रदय रेखाएं हो हों और बीच- बीच में आपस में मिल जाती हो अथवा रेखा शनि पर्वत पर पहुंच गई हो। तो ऐसे व्यक्ति हो हार्ट से संबंधित परेशानी हो सकती है।

किडनी रोग होने की होती है संभावना

अगर मस्तिष्क रेखा के मंगल के निकट वाले स्थान पर यदि सफेद दाग नजर आएं और दोनों ही हाथों में हृदय रेखा बीच में खंडित हो तो किडनी से संबंधित बीमारी हो सकती है। साथ ही ऐसे लोगों को अपने रोग के बारे में काफी समय बाद पता चल पाता है।

हो सकता है आंत का रोग

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार हाथों में नाखूनों का रंग पीला होने लगे, उस पर धब्बे अधिक हों। वहीं बुध रेखा भी कटी हुई दिखे तो ऐसे व्यक्ति को आंतों से संबंधित रोग होने के चांस रहते हैं। साथ ही इन लोगों का रोग पर बहुत पैसा खर्च होता है।

हो सकती है आकस्मिक दुर्घटना

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि स्वास्थ्य रेखा पर अगर क्रॉस का चिह्न है तो ये सेहत के लिए शुभ संकेत नहीं माना जाता है। ऐसे व्यक्ति के साथ कभी भी आकस्मिक दुर्घटना हो सकती है। साथ ही ऐसे लोगों को वाहन बहुत सावधानी से चलाना चाहिए।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023