Shani Dev Asta 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अस्त और उदय होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव कुंभ राशि में पूर्ण अस्त हो गए हैं। जब भी कोई ग्रह सूर्य के नजदीक मतलब 4 डिग्री के आसपास कोई ग्रह आ जाता है। तो वह ग्रह पूर्ण अस्त हो जाता है। शनि देव के अस्त होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का पूर्ण अस्त होना नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि मिथुन लग्न में शनि देव नवमेश और अष्टमेश हैं। मतलब पिता और आपकी सेहत के कारक हैं। इसलिए जो लोग बीमार हैं, अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी बेहद केयर करने जरूरत है। साथ ही इस समय वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शनि देव का पूर्ण अस्त होना कर्क राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपके सप्तमेश और अष्टमेश हैं। शनि यहां मारकेश भी हैं।  इसलिए आप लोगों के लिए यह स्थिति अच्छी नहीं है। मतलब आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रहें। साथ ही इस समय नए निवेश से भी बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का पूर्ण अस्त होना हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी लग्न के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको फीवर आ सकता है। कोल्ड, सर्दी हो सकती है। आप कम से कम से 15 से 20 दिन में जाकर ठीक होंगे। वहीं जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको आपका व्यापार इस अवधि में धीमा चलेगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव का पूर्ण अस्त होना कुंभ राशि के जातकों को सेहत के लिहाज से अशुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप पर कोई झूठा केस लग सकता है। साथ ही सेहत में गिरावट हो सकती है। वहीं गले और मुंह में कोई परेशानी हो सकती है। शरीर में कई इंफेक्शन हो सकता है। वहीं इस समय बनते- बनते काम बिगड़ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023