Navpancham Yog In Kundli: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। इन योगों का प्रभाव पृथ्वी और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल और केतु का नवपंचम, केतु और शनि का नवपंचम योग और मंगल- शनि का नवपंचम योग बन रहा है। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए ट्रिपल नवपंचम योग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आपकी गोचर कुंडली में शनि देव तीसरे भाव में विराजमान हैं, जहां वो बलवान होते हैं। साथ ही शनि से नवम भाव में केतु बलवान हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं आर्थिक मोर्चे पर लाभ की संभवनाएं बढ़ती दिख रही हैं। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने से ज्यादा लाभ मिलेगा। साथ ही आप इस समय प्रापर्टी और वाहन भी आप खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

ट्रिपल नवपंचम योग कुंभ राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि आपकी राशि में विराजमान हैं। साथ ही शनि से पंचम मंगल हैं और मंगल से पंचम केतु हैं और केतु से पंचम शनि हैं। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको अच्छे ऑर्डर आने से धनलाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। आय के साधन बढ़ सकते हैं। लेकिन इस समय आपको स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

नवपंचम योग मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गोचर कुंडली के त्रिकोण भाव में यह योग बन रहा है। इसलिए आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। साथ ही  रुपये-पैसे की तंगी से बचे रहेंगे। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है।

साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों को भी सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश से लाभ हो सकता है।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023