Hindu New Year: वैदिक ज्योतिष अनुसार चैत्र नवरात्र का आरंभ 22 मार्च से हो रहा है। वहीं हिंदू नववर्ष संवत् 2080 भी शुरू हो रहा है। वहीं 2080 के नव संवत्सर को ‘पिंगल’ नाम से जाना जाएगा। इस साल संवत के राजा बुध और मंत्री शुक्र होंगे। वहीं ज्योतिष अनुसार इस नववर्ष से पहले घर पर कुछ शुभ चीजों को लेकर आ जाएं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास रहेगा। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…
धातु का कछुआ
हिंदु नववर्ष से पहले घर पर धातु से बना कछुआ लेकर आएं। क्योंकि वास्तु शास्त्र में कछुए को भगवान विष्णु के कच्छप अवतार से जोड़कर देखा गया है। इसलिए कछुआ लाने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बुरी शक्तियों का नाश होने लगता है। साथ ही घर में सम्पन्नता बनी रहती है। पीतल, चांदी या तांबे के धातु का कछुआ खरीद सकते हैं।
मोती शंख खरीदें
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सुख- समृद्धि बनी रहे तो आप नववर्ष से पहले घर पर मोती शंख खरीद कर लाएं। क्योंकि शंख का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। साथ ही इसे पूजा करने के बाद पैसा रखने वाली जगह या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि हो सकती है। साथ ही घर पर धन- धान्य की कभी कमी नहीं रहती है।
लघु नारियल
हिंदू नववर्ष से पहले लघु नारियल को खरीद पर लेकर आएं। नारियल का संबंध भी मां लक्ष्मी से माना जाता है। इसलिए नारियल को लपेटकर धन रखने के स्थान या तिरोजी में रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी कृपा आप पर सदा बनी रहेगी। साथ ही धन की आवक बनी रहती है।
धातु का हाथी
वास्तु अनुसार घर में चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है। इसलिए नववर्ष से पहले घर में धातु का हाथी खरीदकर लाएं। इसलिए ठोस चांदी के धातु से बनी हाथी की प्रतिमा खरीद सकते हैं। वास्तु शास्त्र में चांदी और पीतल के हाथी को घर के लिए सौभाग्यशाली बताया गया है। हाथी को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
तुलसी का पौधा
नववर्ष शुरू होने से पहले घर पर तुलसी का पौधा लाना शुभ फलदायी रहेगा। तुलसी का पौधा लगाने से घर से निगेटिव एनर्जी दूर रहती है। साथ ही ऐसी मान्यता है कि तुलसी देवी लक्ष्मी का स्वरूप हैं और जिस घर में तुलसी का निवास होता है, वहां सुख-समृद्धि और खुशहाली भी वास करती है।