scorecardresearch

110 साल बाद बन रहा ग्रहों का महासंयोग, इन 3 राशि वालों को की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

Vikram Samvat 2080: इस बार हिंदू नववर्ष संवत 2080 की शुरुआत ऐसे विशेष संयोग में हो रही है, जो काफी साल बाद बना रहा है। आइए जानते हैं किन राशि वालों की किस्मत चमक सकती है।

110 sal bad planet ka yog, shani transit in kumbh
नवरात्रि पर इस बार 110 वर्षों बन रहा है महासंयोग- (जनसत्ता)

Chaitra Navratri 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार चैत्र नवरात्र का आरंभ 22 मार्च से हो रहा है। हिंदू नववर्ष संवत् 2080 भी शुरू हो रहा है। वहीं इस नवरात्र पर एक ऐसा महासंयोग बन रहा है, जो लगभग 110 साल बाद बन रहा है। चैत्र मास की नवरात्रि इस बार बुधवार, 22 मार्च को शुरू हो रही है जो 30 मार्च तक रहेगी। जो संपूर्ण 9 दिवसीय नवरात्र है। इसमें तिथियों की घटबढ़ नहीं है। वहीं चार ग्रहों का परिवर्तन नवरात्र पर देखने को मिलेगा। यह संयोग 110 वर्षों के बाद मिल रहा है। इस संयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

ग्रहों का महासंयोग वृष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि क्योंकि शनि आपकी गोचर कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग और शश राजयोग बनाकर बैठे हैं। इसलिए इस समय धन की आवक बनी रहेगी। साथ ही कारोबार में सफलता के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही नए समझौतों पर डील पक्की हो सकती है। वहीं आर्थिक मोर्चे पर लाभ की संभवनाएं बढ़ती दिख रही हैं। साथ ही इस समय आपको किस्मत का भी साथ मिलता साथ रहा है, जो काम अटके हुए थे वो बनने लगेंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए ग्रहों का महासंयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय किसी नए बिजनस को टेक ओवर करने के बारे में सोच सकते हैं या फिर कोई नई डील इस वक्‍त कर सकते हैं। जो फ्यूचर में लाभप्रद साबित हो सकती है। वहीं यह अवधि प्रतियोगी छात्रों को शुभ साबित हो सकती है। मतलब वह किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है। वहीं इस समय आप सेविंग करने में भी कामयाब रहेंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

ग्रहों का महासंयोग आप लोगों के लिए आर्थिक दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। साथ ही इस वक्‍त अगर आप पार्टनरशिप में कोई नया व्यापार स्टार्ट करना चाहते हैं तो आपके लिए यह वक्‍त बहुत ही शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस समय आपके साहस- पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं पेशेवर जीवन में शत्रु हावी नहीं हो पाएंगे।

साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस वक्‍त आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में भी सोच सकते हैं।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 18-03-2023 at 14:08 IST
अपडेट