Moon In Dream: हर व्यक्ति आमतौर पर सपने देखता है। साथ ही हर सपने का अपना अलग मतलब होता है। स्वप्न शास्त्र अनुसार ये जरूरी नहीं कि जो सपना अपने देखा हो उसका असल जिंदगी में भी वही मतलब हो। यहां हम बात करने जा रहे हैं सपने में चांद देखने के बारे में। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में चांद को देखना शुभ और अशुभ दोनों ही परिणाम देता है। आइए जानते हैं…

सपने में आधा चांद देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में आधा चांद देखना बेहद शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं, उनको धनलाभ हो सकता हैं। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको जॉब मिल सकती है। साथ ही आप यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभप्रद हो सकती है। आपको किसी योजना में सफलता मिल सकती है। 

सपने में पूर्ण चांद देखना

सपने में पूर्ण चांद देखना बेहद शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपकी मुराद पूरी होने वाली है। साथ ही आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में अगर आपके किसी के साथ संबंध खराब थे तो वो सुधर सकते हैं। यह सपना सुख- समृद्धि में बढ़ोतरी का संकेत देता है। ऐसा सपना आपके लिए नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के संकेत देता है। इस समय आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।

सपने में लाल चंद्रमा देखना

सपने में लाल चंद्रमा देखना अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको कोई अशुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही साथ ही इसका अर्थ है कि आपको पैसों से संबंधित किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही ऐसा सपना आने के बाद जीवन में वाद-विवाद बढ़ सकते हैं।

सपने में टूटा हुआ चांद देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर आप सपने में टूटा हुआ चांद देखते हैं, तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपका आने वाले दिनों में किसी के साथ वाद- विवाद हो सकता है। साथ ही ये आपके लिए नौकरी जाने के संकेत भी हो सकते हैं। साथ ही आपको धन की हानि हो सकती है। दुर्घटना के भी योग बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023