Dec 26, 2025
वायु प्रदूषण के चलते शरीर में कई सारी समस्याएं होने लगती हैं। यह दिल, दिमाग, सेल्स और फेफड़ों तक को प्रभावित करता है।
Source: freepik
कुछ फूड्स हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे फेफड़ों की भी सफाई हो सकती हैं। साथ ही प्रदूषण के हानिकारक कणों से भी लड़ने में सक्षम हैं।
Source: freepik
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी जैसे बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C काफी अधिक होता है जो फेफड़ों को प्रदूषण के मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
Source: freepik
पालक, केल और ब्रोकोली जैसी अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन C, E और व अन्य पोषक तत्व होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में भी मदद कर सकते हैं।
Source: freepik
प्रदूषण के हानिकारक कणों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है हल्दी का सेवन। इसमें मौजूद करक्यूमिन के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण फेफड़ों को सूजन और प्रदूषण से बचाने में मदद करते हैं।
Source: freepik
संतरा, नींबू जैसे खट्टे फलों में विटामिन C भरपूर होता है जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में फेफड़ों को मजबूत करने और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
Source: freepik
अदरक में एंटीऑक्सीडेंट खूब होता है जो सांस की नली की सूजन को कम करने और प्रदूषण के कारण होने वाली जलन को खत्म करने में मदद कर सकता है।
Source: freepik
बादाम, अखरोट, फ्लैक्स सीड्स और सूरजमुखी के बीज में विटामिन E और ओमेगा-3 अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ये फेफड़ों की कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
प्रदूषण के हानिकारक कणों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है ग्रीन टी का सेवन। इसका एंटीऑक्सीडेंट गुण फेफड़ों को मजबूत करने और विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है।
Source: freepik
जंक फूड की क्रेविंग्स को कैसे रोकें? काम आ सकते हैं ये 7 टिप्स