Nail Astrology: हमे देखने को मिलता है कि व्यक्ति नाखून किसी भी दिन काटने बेठ जाते हैं। जो कि गलत है क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में नाखून और बाल काटने के नियमों का वर्णन मिलता है। मतलब आप हर दिन और किसी भी समय नाखून नहीं काट सकते। ऐसा करने से आपको धन की हानि हो सकती है। जीवन में दरिद्री छा जा सकती है। आइए जानते हैं नाखून काटने का सही दिन और समय…
शनि देन से माना जाता है नाखून का संबंध
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक बाल और नाखून का संबंध शनि देव से होता है। मतलब यदि नाखून और बालों को साफ नहीं रखा जाए तो शनि देव रुष्ट हो सकते हैं और फिर उनके प्रकोप को व्यक्ति को झेलना पड़ता है। वहीं इससे जीवन में कई तरह की दिक्कतों का सामना व्यक्ति को करना पड़ता है और उसके जीवन में दरिद्री छा जाती है। बनते- बनते काम बिगड़ जाते हैं। व्यक्ति पर झूठे इल्जाम लगते हैं। इसलिए नाखूनों की साफ-सफाई से लेकर नाखून काटने के दिन और समय को लेकर सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।
सोमवार के दिन नाखून काटने का फल
वैदिक ज्योतिष अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र ग्रह को समर्पित होता है। इसलिए इस नाखून काटना शुभ माना जाता है। इस दिन नाखून काटने से तमोगुण से छुटकारा मिलता है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
मंगलवार के दिन नाखून काटना
मंगलवार के दिन का संबंध हनुमान जी और मंगल ग्रह से होता है। इसलिए इस दिन नाखून काटना वैसे को वर्जित होता है। लेकिन इस दिन नाखून काटने से कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
बुधवार के दिन नाखून काटने का फल
बुधवार के दिन का संबंध गणेश जी और व्यापार के दाता बुध ग्रह से होता है। बुधवार इस दिन नाखून काटने से धन लाभ होता है। साथ ही तरक्की के नए मार्ग खुलते हैं।
गुरुवार के के दिन नाखून काटना
गुरुवार के दिन का संबंध गुरु ग्रह और भगवान विष्णु से है। इसलिए इस दिन नाखून नहीं काटने चाहिए। इस दिन नाखून काटना दुर्भाग्य को बुलावा देना है।
शुक्रवार के दिन नाखून काटना
शुक्रवार का दिन नाखून काटने के लिए शुभ फलदायी माना गया है। इस दिन नाखून काटने से रिश्तों सुधरते हैं। साथ ही सुख- साधनों में वृद्धि होती है।
शनिवार के दिन नाखून काटने का फल
शनिवार के दिन नाखून काटना वर्जित माना गया है। इस दिन नाखून काटने से शनि देव रुष्ट हो सकते हैं। साथ ही उनका प्रकोप झेलना पड़ सकता है। इसलिए शनिवार को नाखून नहीं काटने चाहिए।