Mauni Amavasya 2023: सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का बहुत महत्व बताया गया है। इस अमावस्या पर स्नान और दान करने से पुण्यफल के प्राप्ति होने की मान्यता है। इस बार मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023 को पड़ रही है।

मौनी अमावस्या मुहूर्त (Mauni Amavasya 2023 Muhurta)

ज्योतिष और पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि 21 जनवरी 2023 को सुबह 6 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 22 जनवरी 2023 को रात 2 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी।

30 वर्ष बाद मौनी अमावस्या पर बन रहा अद्भुत संयोग (Mauni Amavasya 2023 Date)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मौनी अमावस्या पर 30 वर्ष बाद अद्भुत संयोग बन रहा है। इस बार मौनी अमावस्या पर खप्पर योग बन रहा है। यह योग धार्मिक कार्यो और कुंडली में शनि के शुभ प्रभाव के लिए किए जानें वाले उपायों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। मौनी अमावस्या से चार दिन पहले यानि की 17 जनवरी 2023 को शनि देव राशि परिवर्तन कर रहे हैं।

शनिदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं मकर राशि में सूर्य व शुक्र की युति और त्रिकोण की स्थिति खप्पर योग का निर्माण कर रही है। इस बार शनि देव 30 वर्ष बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, ऐसे में मौनी अमावस्या पर शनिदेव का राशि परिवर्तन कई राशियों के जातकों के लिए लाभप्रद हो सकता है।

मौनी अमावस्या 2023 पूजा विधि (Mauni Amavasya 2023 Puja Vidhi)

-मौनी अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
-मौन रहकर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
-स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और व्रत का संकल्प लें।
-मौनी अमावस्या पर तुलसी की 108 बार परिक्रमा करें।
-गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें और दान करें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023