Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं (मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रुमावती, मां बंगलामुखी, मातंगी और कमला देवी) की साधना की जाती है। यह साधना गुप्त रूप से की जाती है। मान्यता है कि अगर कोई साधक अपनी साधना को किसी दूसरे व्यक्ति को बता देता है, तो पूजा का फल नष्ट हो जाता है। आपको बता दें कि माघ गुप्त नवरात्रि (Magh Gupt Navratri 2023) की शुरुआत 22 जनवरी यानी आज से शुरू हुई हैं और यह शुरुआत सिद्धि योग में हुई है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगले 9 दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं…
गुप्त नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त (Gupt Navratri 2023 Shubh Muhurat)
माघ गुप्त नवरात्रि रविवार, 22 जनवरी 2023
प्रतिपदा तिथि शुरू : जनवरी 22, 2023 को सुबह 02 बजकर 21 मिनट से
प्रतिपदा तिथि का अंत : जनवरी 22, 2023 को रात 10 बजकर 26 मिनट तक
घटस्थापना मुहूर्त : सुबह 09 बजकर 59 मिनट से लेकर 10 बजकर 45 मिनट तक
इन गलतियों को करने से बचें
तामसिक चीजों का नहीं करें सेवन
गुप्त नवरात्रि के समय तामसिक चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। जैसे- प्याज, लहसुन जैसी चीजों को नही खाना चाहिए। ऐसा करने से पूजा का फल नष्ट हो सकता है। साथ ही ब्रह्मचर्या का पालन करना चाहिए।
बाल-दाढ़ी न बनाएं
गुप्त नवरात्रि में बाल- दाढ़ी नहीं बनवानी चाहिए। साथ ही बच्चों का मुंडन संस्कार भी इन दिनों नहीं कराना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा रुष्ट हो सकती हैं।
मांस या मदिरा का नहीं करें सेवन
गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही सात्विक भोजन करना चाहिए। मतलब अगर आप मांस- मदिरा का सेवन करते हैं, तो मां दुर्गा रुष्ट हो सकती हैं।
चमड़े की चीजों का नहीं करें इस्तमाल
गुप्त नवरात्रि के दौरान चमड़े की चीजों से दूर रहना चाहिए। चमड़े का पर्स, वॉलेट, बेल्ट या ऐसे किसी भी सामान से दूर रहे। साथ ही चमड़े से बनी वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिए। वहीं गुप्त नवरात्रि में काले और नीले कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए। आप इन दिनों गुलाबी, सफेद और पीले रंग के वस्त्र पहन सकते हैं।