Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज एक कथा वाचक हैं। जो राधा रानी को अपनी ईष्ट मानते हैं। साथ ही सत्संग करते हैं। आपको बता दें कि महाराज जी के देश ही नहीं विदेशों में भी लाखों की संख्या में प्रसंशक और भक्त हैं। वहीं हाल में क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी साथ थीं। जिनको महाराज जी ने आशीर्वाद दिया।
आपको बता दें कि संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक भक्त ने उनसे पूछा है कि जब शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव ऊपर चलता है। तो क्या हम लोहे का छल्ला पहन सकते हैं। जिस पर महाराज जी कहना है कि जो लोग भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के नाम का जाप करते हैं। उनको किसी ग्रह से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आप उंगली में घोड़े की नाल का छल्ला पहनोगे तो कैसे भोजन करोगे और कैसे जल ग्रहण करोगे। क्योंकि घोड़े की नाल का छल्ला अपवित्र होता है। उन्होंने कहा कि कृष्ण- कृष्ण और राधा- राधा नाम का जाप करें। कोई ग्रह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।
जानिए कौन है संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज
संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज कानपुर के सरसौल ब्लॉक के अखरी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं महाराज जी के गुरु जी का नाम श्री गौरंगी शरण जी महाराज है। प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का बाल्यावस्था से ही धार्मिक वृत्ती के थे। साथ ही कम उम्र में ही उन्होंने घर छोड़ दिया था। वह इसके बाद बनारस गए और उसके बाद वृंदावन आकर रहने लगे।
जानिए क्या होती है साढ़ेसाती और ढैय्या
वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन में 3 बार साढ़ेसाती और 2 बार ढैय्या जरूर आती है। आपको बता दें कि शनि देव ने अभी 17 जनवरी को कुंभ राशि में गोचर किया है। जिससे मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हुई है। साथ ही कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर ढैय्या शुरू हुई है।