Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ की रेखाओं और चिह्नों के आधार पर फलित किया जाता है। आपको बता दें कि हाथ में विवाह रेखा, भाग्य रेखा, धन रेखा और जीवन रेखा प्रमुख होती हैं। वहीं अगर पर्वत की बात करें, तो सूर्य, बुध और शनि पर्वत मुख्य होते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं विवाह रेखा के बारे में, जिसको देखकर आप जान सकते हैं कि आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा। आइए जानते हैं …

यहां होती है विवाह रेखा

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार विवाह रेखा हाथ में बुध पर्वत के पास सबसे छोटी वाली उंगली के निचले हिस्से में होती है। किसी व्यक्ति के हाथ में एक तो किसी के हाथ में एक से अधिक विवाह रेखा भी होती है।

अच्छा होता है वैवाहिक जीवन

हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक यदि जीवनरेखा शुक्र पर्वत को पूरी तरह से घेरती है तो ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन शुभ रहता है। साथ ही इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। वहीं ये लोग जोशीले होते हैं। साथ ही ये अपने जीवन साथी से बेहद लव करते हैं। इनका दांपत्य जीवन सुखी होता है।

हो सकता है धोखा

यदि किसी लड़की के हाथ में रेखा के प्रारंभ में कोई द्वीप या फिर कोई निशान हो तो इसका मतलब है कि शादी में धोखा हो सकता है। साथ ही पूरे जीवनकाल में साथी के स्वास्थ्य और स्वभाव को लेकर परेशान रह सकते हैं। 

जीवनसाथी के साथ नहीं बैठता तालमेल

हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक यदि विवाह रेखा हृदय रेखा को काटते हुए नीचे की ओर होती है तो ऐसे व्यक्ति का या तो विवाह होता नहीं या फिर विवाह होकर शुभ नही रहता है। साथ ही ऐसे लोगों का अपने जीवनसाथी के साथ विचारों को लेकर तालमेल नहीं बैठ पाता है। साथ ही शादी के बाद किसी अन्य के साथ अफेयर हो सकता है।

हो सकता है एक्सट्रा मैरिटल अफेयर

यदि विवाह रेखा के साथ कोई अन्य रेखा चल रही हो तो व्यक्ति का अपने लाइफ पार्टनर के अलावा किसी अन्य से संबंध हो सकतेहैं। क्योंकि ऐसे लोग खुले विचारों के होते हैं। साथ ही इन लोगों का व्यक्तित्व भी आकर्षक होता है। इनकी तरफ लोग जल्दी प्रभावति हो जाते हैं। 

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023