Sunfa Yog In Hand: हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक व्यक्ति के हाथ में स्थित रेखाओं और पर्वतों का विश्लेषण करके उसके नेचर, करियर और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। आपको बता दें कि हाथ में कई प्रकार के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण रेखाएं करती हैं। यहां हम ऐसे ही एक योग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम है सुनफा योग। यह योग जिस व्यक्ति के हाथ में होता है, वह व्यक्ति परिश्रमी होता है। साथ ही वह मेहनत के दम पर धन संचय करता है और समाज में सम्माननीय स्थान बनाता है। साथ ही ऐसे लोग अकूत धन- संपत्ति के मालिक होते हैं।
यह योग सूर्य, शनि और बुध पर्वत की वजह से होता है। इसमें शर्त यह होती है कि बुध रेखा, शनि रेखा और सूर्य रेखा का हथेली के बीच में परस्पर संबंध होना आवश्यक है।
बुद्धिमान और सुंदर होते हैं
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि हथेली में सुनफा योग हो और बुध पर्वत, बुध रेखा दूसरों की अपेक्षा ज्यादा विकसित हो, स्पष्ट हो। तो ऐसा व्यक्ति कला का जानकार होता है। साथ ही सामाजिक, सुंदर और बुद्धिमान होता है। वहीं ये लोग आर्थिक रूप से भी मजबूत होते हैं। साथ ही बैकिंग, मीडिया और कला के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं।
राजनीति में पाते हैं विशेष सफलता
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि हथेली में सुनफा योग हो और शनि पर्वत और शनि रेखा स्पष्ट व सीधी हो तो ऐसा व्यक्ति राजनीति में अच्छा नाम कमाता है। साथ ही ये लोग अकूत धन- संपत्ति के मालिक होते हैं। ये लोग जीवन में सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करते हैं। ये लोग लाइफ में अपने दम पर मुकाम हासिल करते हैं। .ये लोग अपने करियर के प्रति भी ईमानदार होते हैं।
प्रशासनिक अधिकारी हो सकते हैं
यदि हथेली में सुनफा योग हो और सूर्य पर्वत पूर्ण विकसित और बलवान हो तो व्यक्ति उच्च स्तर का सम्मानिक अधिकारी होता है। यह लोग प्रशासन के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। ये लोग साधारण से परिवार में जन्म लेकर उच्च पद पर पहुंचता है। साथ ही वह समाज कल्याण के लिए कई काम करता है। वहीं ऐसे लोगों की मित्र मंडली बड़ी होती है।
