scorecardresearch

Name Astrology: इन अक्षरों से जिनके नाम होते हैं शुरू, उनकी शादी बाद चमक सकती है किस्मत, सुख, सौभाग्य की भी होती है प्राप्ति

Name Astrology: नाम का इंसान के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसे जुड़े लोगों की किस्मत शादी के बाद चमक सकती है।

lucky letter, lucky names person
Lucky Names Person: इन अक्षरों से जिनके नाम होते हैं शुरू, वे शादी के बाद बन सकते हैं धनवान- (जनसत्ता)

Lucky Names Person: नाम ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति के नाम से उसके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। आपको बता दें कि जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है तो सबसे पहले उसका नामकरण संस्कार किया जाता है। साथ ही उसका नाम बहुत सोच- समझकर रखा जाता है। क्योंकि उसके नाम का प्रभाव उसके जीवन पर पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं, ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसे जुड़े हुए लोगों की शादी बाद किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनके जीवन में सुख- समृद्धि आती है। आइए जानते हैं इन अक्षरों के बारे में…

 H अक्षर वाले लोग होते हैं भाग्यशाली

नाम ज्योतिष अनुसार जिन लोगों का नाम H अक्षर से शुरू होता है। उन लोगों का भाग्य शादी के बाद चमकता है। शादी से पहले इन लोगों का जीवन काफी संघर्षमय रहता है। साथ ही शादी के बाद इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती चली जाती है। साथ ही इस अक्षर से जुड़े हुए लोग काफी साहसी और ईमानदार होते हैं। ये अपना हर काम बेहद ही जिम्मेदारी के साथ करती हैं। साथ ही इनको घूमने- फिरने का शौक होता है।

F अक्षर वाले लोगों की शादी बाद चमकती है किस्मत

नाम ज्योतिष के मुताबिक जिन लोगों का नाम F अक्षर से शुरू होता है। इन लोगों के जीवन मेंं बदलाव शादी बाद देखने को मिलता है। इनका पार्टनर बेहद भाग्यशाली होता है। ये लोग स्वाभिमानी भी होते हैं। साथ ही इन्हें गलत बात बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती जिस वजह से ये कभी कभी लोगों के मुंह पर ही बोल देते हैं। चाहें उन्हें बुरा क्यों न लग जाए। ये अपना हर रिश्ता बेहद ही ईमानदारी से निभाते हैं।

M अक्षर वाले लोग होते हैं किस्मत के धनी

इसी तरह जिन लोगों का नाम M अक्षर से शुरू होता है। ऐसे लोगों का भाग्य शादी के बाद चमकता है। साथ ही विवाह के बाद इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। वहीं ये लोग भी अपने पार्टनर का पूरा ख्याल रखते हैं। साथ ही ये लोग मेहनती होते हैं और अपने दम पर मुकाम पाते हैं। ये लोग विपरीत परिस्थितियों में भी शांत बने रहते हैं।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 21-12-2022 at 14:23 IST
अपडेट