Vikram Samvat 2080: वैदिक पंचांग के अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरुआत 22 मार्च से रही है। साथ ही इस दिन से ही विक्रम संवत 2080 शुरू हो रहा है। साथ ही शास्त्रों के अनुसार इस दिन ही ब्रह्रा जी ने सृष्टि की रचना की थी। साथ ही इसी तिथि से मां दुर्गा 9 दिनों के लिए लोगों के घर में विराजती हैं। इसलिए इस तिथि का ज्योतिष में विशेष महत्व है।
साथ ही हम यहां आपको बताने जा रहे हैं, अगले एक साल किन लोगों को थोड़ा उतार- चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव ने शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है और शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रह हैं। लेकिन शतभिषा नक्षत्र के पहले और अंतिम चरण के स्वामी गुरु हैं। इस समय शनि शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में 17 अक्टूबर तक रहेंगे जिस चरण के स्वामी गुरु हैं। इसलिए इन राशियों को अलगे एक सावधान रहना चाहिए।
नववर्ष पर ऐसी रहेगी ग्रहों की स्थिति
हिंदू नववर्ष की शुरुआत बुधवार से रही है और इस दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। साथ ही मीन राशि में सूर्य, चंद्रमा, गुरु, बुध और नेपच्युन है। वहीं मेष राशि में शुक्र और राहु रहेंगे। साथ ही मंगल ग्रह मिथुन राशि में रहकर शनि के साथ नवपंचम योग बना रहे हैं।
इन राशियों को थोड़ा रहना चाहिए सावधान
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए अगला एक साल थोड़ा खर्चीला साबित हो सकता है। क्योंकि आपके राशि से स्वामी शुक्र ग्रह के साथ मेष राशि में विराजमान हैं। इसलिए शौक-मौज की चीजों में आपका रुझान बढ़ेगा। साथ ही कुछ फिजूल खर्चा हो सकता है। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। वहीं आपको विपरीतलिंग और संबंधियों से थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। नौकरी- कारोबार में थोड़ी विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आप नौकरी भी इस साल बदल सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
हिंदू नववर्ष वृश्चिक राशि के लोगों को थोड़ा मुश्किल भरा साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी गोचर कुंडली में अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए आपको चोट- दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आर्थिक मामलों में कुछ परेशानी हो सकती है। वहीं इस साल लोन और कर्ज लेने से भी बचें। इस साल रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। साथ ही दस्तावेजों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। फिजूल वाद- विवाद से भी बचें।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों को अगले एक साल तक थोड़ा संभालकर चलना चाहिए। क्योंकि आप शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। साथ ही आपके राशि के स्वामी शनि देव मंगल के साथ नवपंचम में रहेंगे। इसलिए इस साल आप अतिउत्साह में कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिससे आपको नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही इस साल आप शौक और यात्राओं पर खूब खर्च कर सकते हैं। वहीं निवेश करते समय सावधानी बरतें। लेकिन किसी प्रापर्टी में निवेश करना आपको शुभ हो सकता है।