Bhavishya Purana: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शादी से पहले लड़के- लड़की के गुण मिलाए जाते हैं और देखा जाता है कि एक- दूसरे के बीच सामंजस्य देखा जाता है। साथ ही देखा जाता है। कि लड़के- लड़की एक दूसरे के लिए कितने भाग्यशाली हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भविष्य पुराण के अनुसार लड़की के शरीर पर मौजूद तिल, अंगों की बनावट, विशेष चिन्हों से उनके भाग्यशाली होने का पता लगाया जा सकता है। यहां हम बताने जा रहे हैं ऐसी लड़कियों के बारे में जो पति और ससुराल वालों के लिए लकी मानी जाती हैं। आइए जानते हैं…

ऐसी स्त्री होती हैं भाग्यशाली

भविष्य पुराण के अनुसार जिस लड़की के चरण लाल, कोमल और जमीन पर समतल पड़ते हैं। ऐसी लड़की सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। वहीं पैर की उंगलियां आपस में मिली हुई, सीधी, गोल,​ चिकनी व छोटे नाखूनों वाली हो तो वह सुख व ऐश्वर्य प्रदान करने वाली होती है। साथ ही ऐसी स्त्रियां पति और ससुराल के लिए लकी मानी जाती हैं। साथ ही जिनसे इनकी शादी होती हैं, उसकी किस्मत शादी के बाद चमकती है।

पति और ससुराल के लिए होती हैं लकी

शरीर के बायें हिस्से पर जिन लड़कियों के ज्यादा तिल होते हैं वो भी अपने पति और ससुराल वालों के लिए लकी मानी जाती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की सदा कृपा रहती है। साथ ही ये परिवार को साथ लेकर चलती हैं। इनकी जहां पर शादी होती हैं, वहां दिन पर दिन तरक्की होती है। ये घर परिवार के लोगों के सौभाग्य और सुखों में वृद्धि करने वाली होती हैं।

सभी भौतिक सुखों की होती है प्राप्ति

भविष्य पुराण के अनुसार जिस स्त्री की हाथ की उंगलियां गोल, लंबी, पतली व मिलाने पर छेद रहित, कोमल और लाल रंग की हो ऐसी स्त्री सभी भौतिक सुखों की पाने वाली होती हैं। साथ ही ये समाज में लोकप्रिय होती हैं। लोग इनकी तारीफ करते हैं। साथ ही ये पति और ससुराल के लिए लकी मानी जाती हैं।

गर्दन लंबी मानी जाती है शुभ

साथ ही जिन लड़कियों की गर्दन लंबी होती है उनके पास भी पैसों की कमी नहीं रहती। वहीं गर्दन में चार अंगुल नाप की साफ तीन रेखाएं हो तो वह गहनों से सजी रहती है। साथ ही ये पति के लिए भी लकी होती हैं। साथ ही ये अपने नेचर से ससुराल वालों का दिल जीत लेतीं हैं।  ये हमेशा अपने पति के साथ खड़ी रहती हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023