Conjunction Of Saturn And Venus: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रह के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह युति किसी के लिए अशुभ रहता है तो किसी के लिए शुभ। आपको बता दें कि अभी शनि देव अभी 30 साल बाद कुंभ राशि में गोचर किया है और 22 जनवरी यानी कि आज दोपहर में 2 बजे शुक्र भी कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिससे कुंभ राशि में शनि और शुक्र ग्रह की युति (Venus And Saturn Ki Yuti) बन रही है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस युति से धनलाभ और तरक्की के योग बनेंगे। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और शुक्र की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में बन रही है। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में आपको नए मौके मिलेंगे और इस वक्‍त आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही इस समय शुक्र गोचर के शुभ प्रभाव से आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि हो सकती है। वहीं इस समय आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। 

मेष राशि (Mesh Zodiac)

शनि और शुक्र ग्रह की युति मेष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से 11वें भाव में बनने जा रही है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए आपकी कई मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वहीं कारोबारियों की इनकम में इस समय बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं जो लोग इस अवधि में शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाह रहे हैं, तो कर सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और शुक्र ग्रह की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव में बन रही है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। वहीं जो लोग कारोबारी हैं, वो किसी छोटी या बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं।

साथ ही यह अवधि छात्रों के लिए अच्छी रह सकती है। वह किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। आप कोई नया वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। घर की जरूरत से जुड़ा कोई लग्‍जरी सामान खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023