Chandra Grahan 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार समय- समय पर चंद्र और सूर्य ग्रहण पड़ते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही ग्रहण का प्रभाव किसी व्यक्ति के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई रात 8 बजकर 44 मिनट से आरंभ होगा और वह देर रात 1 बजे समाप्त हो जाएगा। आपको बता दें कि यह ग्रहण सवा 4 घंटे तक रहेगा। साथ ही  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल का यह पहला चंद्रग्रहण उपछाया ग्रहण है, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन फिर भी इस ग्रहण का कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर जरूर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस ग्रहण के पड़ने से धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही जो नौकरपेशा लोग हैं, उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही इस समय आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। वहीं जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं आपको इस दौरान परिवार का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। साथ ही कारोबारियों को व्यापार में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। वहीं छात्रों को यह ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

चंद्र ग्रहण सिंह राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। वहीं आप लोग इस समय कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही आपको इस समय कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं जो छात्र प्रतियोगी पऱीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपको आध्यात्म में रूचि बढ़ सकती है। साथ ही धर्म के कार्य में आप पैसे खर्च कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती है। साथ ही  करियर में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं इस समय आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। साथ ही जो लोग नया बिजनेस शुरू करेंगे, उन्हें लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023