Budh Uday January 2023: बुद्धि के दाता बुद्धि देव इस माह की 13 तारीख को धनु राशि में उदय होंगे। जिसका अनुकूल प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। बुध देव को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। बुध देव ज्ञान,तार्किक क्षमता आदि के कारक माने जाते हैं। कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध देव माने गए हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव 13 जनवरी 2023 को सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर धनु राशि में उदय होंगे। जिसक प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि बुध देव के उदय होने से किन-किन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं और उन्हें धन लाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Budh Uday 2023)

इस राशि के जातकों की कुंडली में बुध देव पांचवें भाव में उदय होंगे। जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े जातकों को भी लाभ हो सकता है। छात्र जातकों के लिए भी समय हो सकता है और बुध देव की कृपा मिल सकती है।

कन्या राशि (Budh Gochar 2023)

बुध देव इस राशि के जातकों की कुंडली में चौथे भाव में उदय होंगे। जातकों की सेहत अच्छी हो सकती है। पेशेवर जीवन में भी समय आपके पक्ष में हो सकता है। नौकरी के कई अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं। घरेलू जीवन भी अच्छा हो सकता है और परिवार के लोगों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है।

तुला राशि (Budh Gochar January 2023)

तुला राशि के जातकों की कुंडली में बुध देव तीसरे भाव में उदय होंगे। धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। आपको काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जानें का अवसर मिल सकता है। अगर आप किसी विवाद में हैं, तो वह इस दौरान सुलझ सकता है। आपके पिता का पूरा सहयोग भी मिल सकता है। कारोबार में भी मुनाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023