Budh Planet Gocahr: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 16 मार्च को बुध ग्रह ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। जो बुध ग्रह की नीच राशि है, जिससे नीचभंग राजयोग बन रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
नीचभंग राजयोग वृष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में धन और बुध्दि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ के भी योग हैं। साथ ही विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं भाई- बहनों और रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि कर्म भाव पर ये राजयोग बन रहा है। इसलिए काम- कारोबार में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं उनको इस अवधि में इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। पिता का सुख प्राप्त होगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं सुखद यात्राओं का भी सुख प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
नीचभंग राजयोग कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के सप्तम स्थान में बन रहा है। साथ ही हंस राजयोग भी बन रहा है। इसलिए इस समय आप नया काम शुरू कर सकते हैं। वहीं मान- सम्मान की भी प्राप्ति होगी। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही अगर आप बुध से संबंधित कार्य करते हैं- जैसे- लेखन, पब्लिशिंग, अकाउंट, वकालात, वाणी, स्किन के एक्सपर्ट, गायन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए नीचंभग राजयोग आर्थिक रूप से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बन रहा है। साथ ही हंस राजयोग भी बन रहा है। इसलिए इस समय आपको प्रापर्टी और वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही कार्य सिद्ध होंगे। वहीं नौकरी से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर विरोधियों की रणनीतियों को नाकाम करेंगे। नौकरपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं।